Latest

MP Controversial Statement : नेपाल जैसे हालात हिंदुस्तान में भी…गुना विधायक पन्नालाल के बयान से बवाल, बीजेपी लेगी एक्शन?

MP BJP MLA Controversial Statement

Guna MLA Pannalal Controversial Statement : भोपाल। नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ उभरे आक्रोश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के गुना से BJP विधायक पन्नालाल शाक्य का एक बयान पूरे देश में बवाल  (MP Controversial Statement) मचा रहा है। शाक्य ने खुलेआम कहा कि नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे हालात भारत में भी आ सकते हैं, यहां तक कि गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। उनका समाधान? 18 से 30 साल के युवाओं को अनिवार्य रूप से मिलिट्री ट्रेनिंग देना। इस बयान ने हलचल मचा दी है।

यह बयान गुरुवार, 11 सितंबर 2025 को गुना के उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान दिया। विधायक शाक्य छात्रों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों में गृहकलह के कारण स्थिति बिगड़ गई है। अगर हम अपने युवाओं को तैयार नहीं करेंगे, तो भारत में भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है।”

Ujjain Kisan Nyay Yatra : दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के बीच पहली पंक्ति में, सचिन पायलट समेत दिग्गजों का जलवा

शाक्य ने जोर देकर कहा कि खेल, विकास और विश्वगुरु बनने की बातें तो ठीक हैं, लेकिन देश की सुरक्षा और भविष्य के प्रति गंभीरता जरूरी है। उन्होंने पड़ोसी देशों की अस्थिरता का जिक्र करते हुए कहा, “लंका में आग लगी, बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ, अफगानिस्तान तबाह हो गया, पाकिस्तान में आतंकवाद फल-फूल रहा है, और नेपाल हाल ही में ढह गया। अब सबकी नजरें भारत पर हैं।” यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां इसे लेकर बहस छिड़ गई।

विधायक शाक्य ने नालंदा विश्वविद्यालय का जिक्र किया, जहां 12,000 विद्यार्थी और 1,200 शिक्षक थे, लेकिन सिर्फ 11 लोगों ने इसे जला दिया। पुस्तकालय छह महीने तक जलता रहा, और कोई बचाने नहीं आया। इसी तरह, सोमनाथ मंदिर को भी आग में झोंक दिया गया। शाक्य ने चेतावनी दी, “हम कल की कल्पना करें कि हमारे देश में भी ऐसा कुछ होता है, तो कौन बाहर निकलेगा? होगा जरूर.. मैं चुनौतीपूर्ण तरीके से कह रहा हूं।

मुझे यह दिख रहा है। बहुत लोग थे, लेकिन वे सोचते रह गए कि भगवान भोलेनाथ त्रिशूल निकालेंगे। इस भरोसे में मत रहना। सीमाएं सुरक्षित हैं, लेकिन अंदर की सुरक्षा कौन करेगा?” उनका कहना था कि युवाओं को मिलिट्री ट्रेनिंग देकर ही आंतरिक सुरक्षा मजबूत की जा सकती है।

Haidri Dal Head Arrested : हैदरी दल का सरगना MP से गिरफ्तार, हिंदुओं के खिलाफ नफरत भड़काने का था मकसद

विधायक ने जिला प्रशासन से अपील की कि उनका यह लिखित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए। उन्होंने गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को तत्काल सूचित करने का आग्रह किया, ताकि युवाओं की मिलिट्री ट्रेनिंग जल्द शुरू हो। कलेक्टर को संबोधित करते हुए कहा, “श्रीमान सावधान हो जाएं। नहीं तो ये जितने स्कूटी लेकर गए हैं, कोई इनमें दो थप्पड़ लगाएगा और स्कूटी छुड़ा ले जाएगा।”

BJP शाक्य पर कार्रवाई करे- प्रदेश मीडिया प्रभारी

BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने स्पष्ट कहा, “भारतीय जनता पार्टी ऐसे किसी भी बयान से इत्तेफाक नहीं रखती। यह बयान पार्टी लाइन के विपरीत है। वरिष्ठ नेतृत्व इस पर अवश्य संज्ञान लेगा।”

अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बताया, जो न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में मान्यता प्राप्त है। उन्होंने शाक्य के बयान को “असहमतिपूर्ण” करार दिया। केंद्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रिया आ रही है और संभावना है कि BJP शाक्य पर कार्रवाई करे।

Kamran Qureshi Arrested : जाकिर नाइक के वीडियो से कामरान कुरैशी का हुआ माइंड वॉश, पिता बोले- घर से मांगता था पैसे; फिर कैसे आतंकी बना?

विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे “शर्मनाक” बताते हुए कहा कि यह भारतीय सेना और लोकतंत्र का अपमान है। कांग्रेस महासचिव अभय तिवारी ने आरोप लगाया कि युवाओं को “बच्चों” की तरह मिलिट्री ट्रेनिंग की सलाह देकर शाक्य सेना की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *