Betul Prisoner Dies : रिहाई से चंद दिन पहले बैतूल जेल में कैदी प्रकाश की मौत, मर्ग कायम

Betul Prisoner Dies : मध्य प्रदेश। बैतूल जिला जेल से एक दुखद खबर आई है। शनिवार सुबह सजा काट रहे एक कैदी प्रकाश बाबूराव (42 साल, अमरावती घाट क्षेत्र) की अचानक मौत हो गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि उसकी रिहाई महज कुछ दिनों बाद होने वाली थी। प्रकाश को अपने चाचा की गैर-इरादतन हत्या (धारा 304 भाग-2) के मामले में 7 साल की सजा हुई थी। उसने साढ़े पांच साल जेल में काट लिए थे और अच्छे आचरण की वजह से उसे जल्द रिहा किया जाना था। साथी कैदियों ने बताया कि प्रकाश बहुत खुश था। उसने अपने सारे कपड़े-जूते धो-धाकर सुखा लिए थे और घर जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। MP Child Marriage : बाल विवाह के खिलाफ जोरदार मुहिम, राजगढ़ में अब तक रोकी 6 शादियां जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह प्रकाश जेलकर्मी राकेश पांडे के साथ जेल के बाहर सफाई का काम करने गया था। तभी अचानक उसे सीने में तेज दर्द हुआ। साथी कैदियों और कर्मचारियों ने फौरन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का प्रथम दृष्टया कहना है कि दिल का दौरा (हॉर्ट अटैक) कारण हो सकता है। Raisen Rape Accused Encounter : रेप आरोपी सलमान ढूंढ रहा था कमरा, SI से छीनी पिस्टल तो पुलिस ने की फायरिंग, एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी प्रकाश को अमरावती घाट बस स्टैंड पर लक्ष्मण नाम के व्यक्ति की मौत के मामले में दोषी ठहराया गया था। घटना गैर-इरादतन हत्या की श्रेणी में आई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जेल प्रशासन ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।
MP Child Marriage : बाल विवाह के खिलाफ जोरदार मुहिम, राजगढ़ में अब तक रोकी 6 शादियां

MP Child Marriage : मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले में बाल विवाह की कुप्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने कमर कस ली है। जिले की ग्राम पंचायत दंड और भवानीपुरा में शुक्रवार को बड़ी जागरूकता चौपाल लगाई गई। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सरपंचों और बच्चों ने हिस्सा लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम बाबू खरे के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में अब तक खिलचीपुर परियोजना की 36 ग्राम पंचायतों के करीब 70 गांवों में कार्यक्रम हो चुके हैं। Sehore News : बुधनी तहसील ऑफिस के सामने रिटायर्ड फौजी ने निकाली पिस्टल, पैसों को लेकर विवाद , FIR दर्ज सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि समय रहते सूचना मिलने पर 6 बाल विवाह सफलतापूर्वक रोक दिए गए। परियोजना अधिकारी संतोष चौहान ने बताया कि ये छहों मामले ऐसे थे जहां लड़की की उम्र 18 साल से कम थी। लोगों ने फोन किया और टीम ने तुरंत पहुंचकर शादी रुकवा दी। चौपाल में लोगों को समझाया गया कि बाल विवाह से लड़कियों की पढ़ाई छूट जाती है, सेहत खराब होती है और गरीबी बढ़ती है। नोडल अधिकारी रश्मि चौहान ने कहा, “हर बच्चे को अपने सपने पूरे करने का हक है। इसके लिए हमें मिलकर बाल विवाह रोकना होगा।” उन्होंने समाज से अपील की कि अगर कहीं बाल विवाह की तैयारी दिखे तो तुरंत सूचना दें। MP Crime News : 9 महीने की गर्भवती का शव लेकर थाने में हंगामा , मायके पक्ष ने कहा- बेटी का हुआ मर्डर लोगों को बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के की शादी कराना गैर-कानूनी है और इसके लिए जेल भी हो सकती है। शिकायत करने के लिए तीन नंबर दिए गए – चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098 महिला हेल्पलाइन: 181 जिला बाल विवाह कंट्रोल रूम: 07372-254360 कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे न तो खुद बाल विवाह करेंगे और न करने देंगे। इसके बाद बच्चों और महिलाओं ने रैली निकाली और पूरे गांव में नारे लगाते हुए घूमे – “बेटी बचाओ, बाल विवाह भगाओ”, “पढ़ेगी बेटी तो बढ़ेगा देश”। Sehore News : नर्मदा पुल से महिला ने लगाई छलांग, पहचान अभी अनजान, बोलने की स्थिति में नहीं अभियान में 24 घंटे सक्रिय निगरानी दल काम कर रहा है। कोई भी व्यक्ति गुप्त रूप से सूचना दे सकता है, टीम तुरंत कार्रवाई करती है। विभाग का लक्ष्य है कि राजगढ़ जिले को पूरी तरह बाल विवाह मुक्त बनाया जाए।
Sehore News : बुधनी तहसील ऑफिस के सामने रिटायर्ड फौजी ने निकाली पिस्टल, पैसों को लेकर विवाद , FIR दर्ज

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले की बुधनी तहसील में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शुक्रवार शाम तहसील कार्यालय के ठीक सामने एक व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर दूसरे व्यक्ति पर तान दी। देखते ही देखते वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। MP Crime News : 9 महीने की गर्भवती का शव लेकर थाने में हंगामा , मायके पक्ष ने कहा- बेटी का हुआ मर्डर पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ही व्यक्ति भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। इनका नाम पवन मीणा (नर्मदापुरम निवासी) और सतीश मेहरा (बुधनी निवासी) बताया जा रहा है। दोनों एक पेट्रोल पंप में साझेदार हैं। काफी समय से हिसाब-किताब और पैसे के लेन-देन को लेकर उनके बीच तनाव चल रहा था। शुक्रवार को दोनों कोई दस्तावेज नोटरी कराने तहसील कार्यालय आए थे। पहले तो बातचीत हुई, फिर पुराना विवाद निकला और देखते-ही-देखते दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। बात हाथापाई तक पहुंची। MP Protest : IAS संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों वाले बयान पर भोपाल- विदिशा में प्रदर्शन, अजाक्स में 65 लाख के घोटाले की जांच की मांग इसी दौरान सतीश मेहरा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और पवन मीणा पर तान दी। वहां मौजूद लोग डर के मारे चिल्लाने लगे और भागने लगे। पुलिस ने तुरंत दोनों को काबू में किया और पिस्टल जब्त कर ली। पूछताछ में पता चला कि पिस्टल लाइसेंसी है, लेकिन सार्वजनिक जगह पर इस तरह तानना गंभीर अपराध है। पवन मीणा की शिकायत पर सतीश, संजय मेहरा, छन्नूलाल मेहरा और संदीप मेहरा के खिलाफ जान से मारने की धमकी, आपराधिक धमकाने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ सतीश पक्ष ने भी क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान ले लिए हैं और आगे की जांच कर रही है। Harda News : अंतिम संस्कार जा रहे राजकुमार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो मासूम बच्चों के पिता की ऑन द स्पॉट मौत बुधनी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पूर्व सैनिक हैं इसलिए मामला संवेदनशील है। पिस्टल जब्त कर ली गई है और लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। हर कोई यही चर्चा कर रहा था कि दिनदहाड़े इतने बड़े सरकारी दफ्तर के सामने कोई पिस्टल कैसे तान सकता है।
MP Crime News : 9 महीने की गर्भवती का शव लेकर थाने में हंगामा , मायके पक्ष ने कहा- बेटी का हुआ मर्डर

MP Crime News : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम जिले में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। मालाखेड़ी रोड की रिवर व्यू कॉलोनी में तीसरी मंजिल के कमरे में 9 महीने की गर्भवती नवविवाहिता पूजा राजोरिया (उम्र करीब 22-23 साल) का शव फांसी पर लटका मिला। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी डिलीवरी की तारीख 1 दिसंबर बताई जा रही थी, यानी सिर्फ चार दिन बाद बच्चे का जन्म होना था। Raisen Rape Accused Encounter : रेप आरोपी सलमान ढूंढ रहा था कमरा, SI से छीनी पिस्टल तो पुलिस ने की फायरिंग, एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद मायके वाले शव लेकर सीधे कोतवाली थाने पहुंच गए और जोरदार हंगामा किया। उन्होंने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। पूजा के भाई अमन राजोरिया और विक्की राजोरिया ने कहा कि उनकी बहन को शादी के बाद से ही कार की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। माता-पिता ने इसके लिए जमीन तक बेच दी थी, फिर भी ससुराल वाले नहीं माने। परिजनों ने पूछा कि 9वें महीने में इतनी भारी गर्भवती महिला तीसरी मंजिल पर अकेले कैसे गई और पांच फीट ऊंची जगह पर चढ़कर फांसी कैसे लगा ली? Sehore News : नर्मदा पुल से महिला ने लगाई छलांग, पहचान अभी अनजान, बोलने की स्थिति में नहीं परिजनों का कहना है कि घटना के समय पूजा घर में पूरी तरह अकेली थी। अस्पताल पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने थाने के सामने गाड़ी में शव रखकर करीब 10 मिनट तक प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने आश्वासन दिया कि पूरी तरह जांच होगी, इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। दूसरी तरफ सास मधु मलैया ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि शाम 4:30 बजे वह मोहल्ले की महिलाओं के साथ घूमने गई थीं। पति संगीत की क्लास में गए थे। घर पर सिर्फ पूजा अकेली थी। Harda News : अंतिम संस्कार जा रहे राजकुमार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो मासूम बच्चों के पिता की ऑन द स्पॉट मौत शाम 6:30 बजे जब वह लौटीं तो ऊपर जाकर लाइट जलाने गईं और पूजा को फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ीं। उन्होंने तुरंत बेटे पुरुषोत्तम मलैया और पति को फोन किया। सबने मिलकर पूजा को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। सास ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल जाने के बाद जब वह घर पर अकेली थीं, तब मायके पक्ष के लोग आए और घर में तोड़फोड़ की। एलईडी टीवी फेंक दी, खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। डर के मारे पुलिस को बुलाना पड़ा और घर पर दो जवान तैनात किए गए। मायके वालों ने इन आरोपों को खारिज किया है। अस्पताल के आरएमओ डॉ. गजेंद्र यादव ने बताया कि शाम करीब 6 बजे परिजन महिला को लेकर आए थे, लेकिन पहुंचते-पहुंचते वह पहले ही मर चुकी थी। शुक्रवार को दो डॉक्टरों की टीम ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया। MP Accident : बैतूल- इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार किसान मुकेश की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर प्रथम दृष्टया फांसी का मामला लग रहा है, लेकिन फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। कमरा सील कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पूजा के पति पुरुषोत्तम उज्जैन की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और कुछ दिन पहले ही घर आए थे। फिलहाल मामले की गहन जांच चल रही है।
Raisen Rape Accused Encounter : रेप आरोपी सलमान ढूंढ रहा था कमरा, SI से छीनी पिस्टल तो पुलिस ने की फायरिंग, एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

Raisen Rape Accused Encounter : मध्य प्रदेश। रायसेन जिले के गौहरगंज में 21 नवंबर को 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। आरोपी 23 साल का सलमान बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले गया और उसके साथ ज्यादती की। बच्ची के शोर मचाने पर उसने मारपीट भी की और फिर भाग निकला। बच्ची को गंभीर हालत में भोपाल के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी दो सर्जरी हो चुकी हैं और वह अभी आईसीयू में है। डॉक्टरों के अनुसार पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लग सकते हैं। MP Protest : IAS संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों वाले बयान पर भोपाल- विदिशा में प्रदर्शन, अजाक्स में 65 लाख के घोटाले की जांच की मांग घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी को फांसी या एनकाउंटर की मांग करने लगे। पांच दिनों तक धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम चला। दबाव इतना बढ़ा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन के तत्कालीन एसपी पंकज पांडेय को हटा दिया और उनकी जगह आशुतोष गुप्ता को नया एसपी बनाया। Sehore News : नर्मदा पुल से महिला ने लगाई छलांग, पहचान अभी अनजान, बोलने की स्थिति में नहीं आरोपी सलमान 6 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। वह जंगल के रास्तों से 11 किलोमीटर पैदल चलकर भोपाल पहुंच गया था। भोपाल में फुटपाथ पर सोता रहा, समोसा-पोहा खाकर गुजारा करता रहा और पहचान छिपाने के लिए हमेशा मास्क लगाए रखता था। वह गांधीनगर इलाके में ही छिपा हुआ था और किराए का कमरा ढूंढ रहा था। गुरुवार रात गांधीनगर में कुछ युवकों – अब्दुल, रिजवान और आसिफ – को उस पर शक हुआ। उन्होंने सलमान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से मिलाई और पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों युवक इनाम के 30 हजार रुपये भी नहीं लेना चाहते, उनका कहना है कि ये पैसे पीड़िता बच्ची को दे दिए जाएं। MP Accident : बैतूल- इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार किसान मुकेश की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गिरफ्तारी के बाद रात में ही उसे रायसेन ले जाया जा रहा था। रास्ते में कीरतनगर के पास पुलिस की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। जब पुलिसवाले नीचे उतरे तो सलमान ने सुल्तानगंज चौकी इंचार्ज श्याम राज की पिस्टल छीन ली और उन पर फायर कर दिया। उसने दो राउंड गोली भी चलाई। पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की, फिर आत्मरक्षा में चार गोलियां चलाईं। एक गोली सलमान के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के 3 से 3:30 बजे के बीच हुई। Bhopal News : पेड़ काटने पर होगी जेल! कमिश्नर संस्कृति जैन ने खुद संभाली कमान, अनुमति नहीं ली तो … घायल सलमान को पहले जेपी अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। उसकी पैर की सर्जरी हो चुकी है और हालत स्थिर है। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर दे दिया है। पूछताछ में सलमान ने कबूल किया कि उसे बच्ची आसान शिकार लगी थी और उसे अंदाजा नहीं था कि मामला इतना बड़ा हो जाएगा।
MP Protest : IAS संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों वाले बयान पर भोपाल- विदिशा में प्रदर्शन, अजाक्स में 65 लाख के घोटाले की जांच की मांग

MP Protest against IAS officer Santosh Verma: विदिशा / भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को वल्लभ भवन (मंत्रालय) के सामने ब्राह्मण बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले IAS अधिकारी संतोष कुमार वर्मा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। अजाक्स (अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वर्मा के बयान से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है। प्रदर्शनकारियों ने “संतोष वर्मा मुर्दाबाद” के नारे लगाए, भगवान परशुराम और जय श्री राम की जयकारे किए। साथ ही, श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया। सभी दलों – कांग्रेस, भाजपा और अन्य संगठनों – के लोग एकजुट होकर राज्य सरकार से मांग की कि वर्मा का IAS अवॉर्ड वापस लिया जाए, उनके खिलाफ FIR दर्ज हो और उन्हें जेल भेजा जाए। Sehore News : नर्मदा पुल से महिला ने लगाई छलांग, पहचान अभी अनजान, बोलने की स्थिति में नहीं प्रदर्शन में तख्तियां लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। मंत्रालय कर्मचारी अधिकारी संघ के सुधीर नायक, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, भाजपा नेता गिरीश शर्मा, पुष्पेंद्र मिश्रा, मयूर उपाध्याय जैसे प्रमुख नाम शामिल रहे। पुलिस की सख्त सुरक्षा में चला यह धरना करीब दो घंटे तक रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्मा का 23 नवंबर को अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में दिया गया बयान – “आरक्षण तब तक चलेगा जब तक ब्राह्मण अपनी बेटी को मेरे बेटे को दान न कर दे या उसके साथ संबंध न बनाए” – न केवल जातिवादी है, बल्कि महिलाओं की गरिमा पर भी चोट करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है। Harda News : अंतिम संस्कार जा रहे राजकुमार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो मासूम बच्चों के पिता की ऑन द स्पॉट मौत यह प्रदर्शन अजाक्स संगठन के आंतरिक विवाद को भी उजागर कर रहा है। वर्मा के अलावा, पूर्व अध्यक्ष और पूर्व अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया पर संगठन के खातों से 65 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी का आरोप लग रहा है। मुकेश मौर्य गुट के प्रांतीय महासचिव मुरारी लाल लिथोरिया ने 13 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि कंसोटिया और तत्कालीन महासचिव एसएल सूर्यवंशी ने विभागीय पद का दुरुपयोग कर SBI टीटी नगर और BOI अरेरा कॉलोनी के खातों से 65 लाख रुपये निकाले। इसे अमानत में खयानत बताया गया। नई कार्यकारिणी का दावा है कि मौर्य के नेतृत्व में खाते नियंत्रण में आने के बाद भी यह निकासी हुई। Rajgarh News : राजगढ़ में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर लाठी-डंडे, जवानों के कपड़े फटे, 2 जवान घायल अजाक्स में गुटबाजी पुरानी है। 29 जुलाई 2023 को ग्वालियर आम सभा में मुकेश मौर्य को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, लेकिन कंसोटिया ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। रजिस्ट्रार ने मौर्य पक्ष को वैध माना, फिर भी विवाद बरकरार है। सेवानिवृत्त अधिकारी गौतम पाटिल ने कंसोटिया को फिर महासचिव बनाया, जो रजिस्ट्रार के आदेश के खिलाफ है। अपील विचाराधीन है। मौर्य गुट ने आरोप लगाया कि कंसोटिया ने संगठन पर कब्जा बनाए रखने के लिए राजवीर अग्निहोत्री जैसे व्यक्ति को महत्व दिया, जिन पर 2018 में रेलवे ट्रैक उखाड़ने का केस है। वे जेल भी काट चुके हैं। ऐसे लोगों को पद देकर सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि 65 लाख के आर्थिक घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हो, कंसोटिया और अग्निहोत्री पर वैधानिक कार्रवाई हो, मौर्य को संगठन पर पूर्ण नियंत्रण मिले और विभिन्न विभागों को भेजे जा रहे पत्रों पर रोक लगे। वल्लभ भवन प्रशासन सतर्क है, क्योंकि दोनों गुटों के बीच टकराव बढ़ सकता है। IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर वबाल, मध्य प्रदेश से यूपी तक आक्रोश, FIR की उठी मांग इधर, विदिशा में भी शुक्रवार को युवा ब्राह्मण विकास परिषद के बैनर तले सर्व समाज के लोगों ने IAS वर्मा का पुतला दहन किया। महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और कहा कि यह बयान सभी बेटियों की मर्यादा पर आघात है। पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, “समाज को बांटने वाले को बख्शना नहीं चाहिए। यह संपूर्ण समाज की गरिमा का सवाल है।” Narmadapuram News : 9 महीने की गर्भवती फांसी पर लटकी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप प्रदर्शनकारियों ने CM के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें IAS आचरण नियमों के तहत कार्रवाई और FIR की मांग की। संगठनों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न हुई तो आंदोलन तेज होगा। सरकार ने पहले ही वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने इसे विकृत मानसिकता बताया। विपक्ष ने भी FIR की मांग की। वर्मा ने सफाई दी कि बयान का संदर्भ गलत लिया गया, लेकिन गुस्सा शांत नहीं हो रहा। यह मामला अब जातिगत तनाव बढ़ाने वाला बन गया है।
Sehore News : नर्मदा पुल से महिला ने लगाई छलांग, पहचान अभी अनजान, बोलने की स्थिति में नहीं

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले के बुधनी में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला ने नर्मदा नदी के पुल से अचानक छलांग लगा दी। गनीमत रही कि पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई। महिला के कूदते ही लोगों ने शोर मचाया और तुरंत नदी में कूदकर उसे बाहर निकाल लिया। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो जाता। Harda News : अंतिम संस्कार जा रहे राजकुमार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो मासूम बच्चों के पिता की ऑन द स्पॉट मौत महिला को तुरंत बुधनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसकी हालत अभी स्थिर है, लेकिन वह सदमे में है और बोल नहीं पा रही है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दिया है और उसकी निगरानी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बुधनी थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की, लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला। उम्र करीब 30-35 साल बताई जा रही है। Narmadapuram News : 9 महीने की गर्भवती फांसी पर लटकी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया, “महिला अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। सदमा और पानी पी जाने की वजह से कमजोरी है। जैसे ही वह ठीक होगी, उससे पूछताछ की जाएगी। तब पता चलेगा कि वह कहां की रहने वाली है और आत्महत्या की कोशिश क्यों की।” पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के थानों में भी सूचना भेजी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला कुछ देर तक पुल पर खड़ी रही, फिर अचानक रेलिंग पार करके कूद गई। नर्मदा में उस वक्त पानी का स्तर कम था, इसलिए वह गहरे पानी में नहीं गिरी, जिससे जान बच गई। IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर वबाल, मध्य प्रदेश से यूपी तक आक्रोश, FIR की उठी मांग पुलिस का कहना है कि महिला की हालत सामान्य होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया है और एक महिला पुलिसकर्मी उसके पास तैनात है।
Harda News : अंतिम संस्कार जा रहे राजकुमार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो मासूम बच्चों के पिता की ऑन द स्पॉट मौत

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा जिले में खंडवा-नर्मदापुरम स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार राजकुमार पिता हृदय सिंह देवड़ा (28) को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वे सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और 108 एम्बुलेंस से उन्हें हरदा जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। MP Accident : बैतूल- इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार किसान मुकेश की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर राजकुमार खंडवा जिले के किल्लोद थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा सेमरूढ़ के रहने वाले थे। वे अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने नेमावर के नर्मदा घाट जा रहे थे। उनकी सास का गुरुवार को ग्राम कोलवा में निधन हो गया था। परिवार पहले से ही शोक में डूबा था, ऊपर से यह हादसा हो गया। घर में पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं – एक ढाई साल का और दूसरा पांच साल का बेटा। अब इन बच्चों के सामने पिता का साया भी उठ गया। Narmadapuram News : 9 महीने की गर्भवती फांसी पर लटकी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप हादसे की सूचना मिलते ही परिजन सास का अंतिम संस्कार बीच में छोड़कर हरदा जिला अस्पताल पहुंचे। वहां राजकुमार को मृत देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और अज्ञात वाहन के खिलाफ भादवी की धारा 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। जांच जारी है और हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। Rajgarh News : राजगढ़ में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर लाठी-डंडे, जवानों के कपड़े फटे, 2 जवान घायल खंडवा-नर्मदापुरम मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस रोड पर स्पीड ब्रेकर और बेहतर साइनेज की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
MP Accident : बैतूल- इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार किसान मुकेश की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

MP Accident : मध्य प्रदेश। बैतूल-इंदौर हाईवे पर गुरुवार देर रात एक बार फिर खून बहा। धनोरा के पास गड़ा टोल नाके के ठीक सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मुकेश देशमुख (46) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मुकेश सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर से खून की नदी बहने लगी। Narmadapuram News : 9 महीने की गर्भवती फांसी पर लटकी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप मुकेश उस वक्त अकेले बाइक से बैतूल शहर की ओर जा रहे थे। हादसा देखते ही आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक काफी खून बह चुका था। सूचना मिलते ही NHAI की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत बैतूल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने भरसक कोशिश की, लेकिन सिर में लगी गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। Rajgarh News : राजगढ़ में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर लाठी-डंडे, जवानों के कपड़े फटे, 2 जवान घायल मुकेश मूल रूप से धनोरा जीन गांव के रहने वाले थे। खेती उनका पुश्तैनी काम था, लेकिन बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए वे परिवार सहित बैतूल शहर में रहने लगे थे। घर में पत्नी और दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी और छोटा बेटा अभी पढ़ रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव को जिला चिकित्सालय के शवगृह में रखवाया गया है और शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 304A (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। Bhopal News : पेड़ काटने पर होगी जेल! कमिश्नर संस्कृति जैन ने खुद संभाली कमान, अनुमति नहीं ली तो … हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और टोल नाके से गुजरे वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक का पता लगा लिया जाएगा।
Narmadapuram News : 9 महीने की गर्भवती फांसी पर लटकी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम के मालाखेड़ी रोड स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब तीसरी मंजिल के कमरे में 9 महीने की गर्भवती नवविवाहिता पूजा मलैया (24) फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पूजा की डिलीवरी डेट 1 दिसंबर तय थी। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मर्चुरी में रखवाया और कमरे को सील कर दिया। Rajgarh News : राजगढ़ में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर लाठी-डंडे, जवानों के कपड़े फटे, 2 जवान घायल शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर सीधे कोतवाली थाने पहुंचे और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के भाई अमन राजोरिया और विक्की राजोरिया ने कहा, “शादी के बाद से ही कार की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ना दी जा रही थी। पूजा के माता-पिता ने जमीन बेचकर शादी की थी, तभी से दबाव था। 9वें महीने में गर्भवती महिला तीसरी मंजिल पर अकेले कैसे जा सकती है और पांच फीट ऊंची जगह पर चढ़कर फांसी कैसे लगा सकती है? यह सुसाइड नहीं, हत्या है।” परिजनों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर के आश्वासन के बाद वे शव लेकर लौटे। IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर वबाल, मध्य प्रदेश से यूपी तक आक्रोश, FIR की उठी मांग सास मधु मलैया का बयान बिल्कुल अलग है। उन्होंने बताया, “शाम 4:30 बजे मैं मोहल्ले की महिलाओं के साथ घूमने गई थी। पति संगीत क्लास में थे। घर पर पूजा अकेली थी। शाम 6:30 बजे लौटी तो ऊपर कमरे में लाइट जलाने गई और पूजा को फंदे पर लटका देखा। मैंने चीखी, बेटे पुरुषोत्तम और पति को फोन किया। फिर बहू को उतारकर अस्पताल ले गए।” सास ने यह भी कहा कि अस्पताल से लौटने पर मायके के लोग घर में घुसे और तोड़फोड़ की – एलईडी टीवी फेंकी, खिड़कियां तोड़ीं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने घर पर दो जवान तैनात कर दिए। Rajgarh Urea Crisis : खाद वितरण केंद्र पर लगा लगा ताला, यूरिया नहीं दुकान बंद का चस्पा किया पोस्टर, किसानों की लगी लंबी कतारें पूजा की शादी अप्रैल 2025 में पुरुषोत्तम मलैया से हुई थी। पुरुषोत्तम उज्जैन की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पहले वे बुदनी की ट्राइडेंट कंपनी में थे। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। अस्पताल के RMO डॉ. गजेंद्र यादव ने बताया कि महिला को शाम 6 बजे लाया गया था, लेकिन पहुंचते-पहुंचते वह मृत थी। शुक्रवार को दो डॉक्टरों की टीम ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया। MP Minor Rape : 6 साल की मासूम से रेप करने वाला आरोपी सलमान का शार्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मायके वालों की शिकायत पर सभी पहलुओं की जांच होगी। कमरा सील कर दिया गया है और फोरेंसिक (FSL) टीम को बुलाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल मार्ग कायम कर लिया गया है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Rajgarh News : राजगढ़ में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर लाठी-डंडे, जवानों के कपड़े फटे, 2 जवान घायल

Rajgarh News : मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में गुरुवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब पचोर पुलिस की एक टीम वारंटी और संदिग्धों को पकड़ने पहुंची। सादे कपड़ों और वर्दी में गई पुलिस टीम ने गांव के पुरसिंह सौंधिया को हिरासत में लेने की कोशिश की। ग्रामीणों को लगा कि कुछ लोग अपहरण करने आए हैं, क्योंकि कुछ दिन पहले पास के धामनिया गांव से एक युवक लापता हुआ था। IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर वबाल, मध्य प्रदेश से यूपी तक आक्रोश, FIR की उठी मांग गांव वालों ने तुरंत हल्ला किया और पुलिस टीम को घेर लिया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिसकर्मी बंधक बनकर रहे। भीड़ ने उन पर पत्थर फेंके, लाठी-डंडों से पीटा और एक कार के कांच तोड़ दिए। हमले में पचोर थाने के दो जवान अरविंद गोयल और गौरव सिंह घायल हो गए। उनके कपड़े फट गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। ग्रामीणों का कहना है कि पुरसिंह मवेशियों को चारा डालकर लौट रहा था। हनुमानजी के चबूतरे के पास एक कार रुकी और उसमें से चार-पांच लोग उतरे। उन्होंने पुरसिंह को पकड़ लिया, मारपीट की और जबरन कार में ठूंसने लगे। Rajgarh Urea Crisis : खाद वितरण केंद्र पर लगा लगा ताला, यूरिया नहीं दुकान बंद का चस्पा किया पोस्टर, किसानों की लगी लंबी कतारें किसी ने पहचान नहीं बताई। पुरसिंह ने चिल्लाया तो गांव वाले दौड़े आए। लोग पुलिस को अपहरणकर्ता समझकर भड़क गए। पुरसिंह ने बताया, “मेरी गर्दन पर चाकू रख दिया। मैं चिल्लाया तो लोग आए, नहीं तो मुझे मार देते।” पुलिस का पक्ष बिल्कुल अलग है। खिलचीपुर SDOP धर्मवीर सिंह नागर ने बताया कि पचोर पुलिस की टीम स्मैक तस्करी के एक मामले में तीन संदिग्धों की तलाश में थी। रेलवे ब्रिज के पास तीन लोग संदिग्ध हालत में दिखे। जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने पथराव कर दिया। Bhopal News : पेड़ काटने पर होगी जेल! कमिश्नर संस्कृति जैन ने खुद संभाली कमान, अनुमति नहीं ली तो … भागते समय एक आरोपी मोरसिंह को पकड़ लिया गया, उसके दो साथी फरार हो गए। मोरसिंह के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने जो हुलिया बताया, उसी आधार पर पुरसिंह को संदेह में पकड़ा गया था। बाद में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़, ब्यावरा और खिलचीपुर से अतिरिक्त पुलिस बल गांव पहुंचा। ग्रामीण पहले पुलिस को छोड़ने को तैयार नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद स्थिति काबू में आई। घायल पुलिसकर्मियों को खिलचीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़ पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, मारपीट और पथराव के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। कुछ ग्रामीणों की गिरफ्तारी की जा रही है।
IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर वबाल, मध्य प्रदेश से यूपी तक आक्रोश, FIR की उठी मांग

IAS Santosh Verma Controversial Statement : भोपाल। मध्य प्रदेश में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन गलत वजह से। 23 नवंबर को भोपाल के अंबेडकर मैदान में अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (AJAKS) के प्रांतीय सम्मेलन में उन्होंने रिजर्वेशन को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया। वर्मा ने कहा, “रिजर्वेशन तब तक जारी रहना चाहिए जब तक एक ब्राह्मण अपनी बेटी को मेरे बेटे को दान न कर दे या उसके साथ संबंध न बनाए।” Rajgarh Urea Crisis : खाद वितरण केंद्र पर लगा लगा ताला, यूरिया नहीं दुकान बंद का चस्पा किया पोस्टर, किसानों की लगी लंबी कतारें यह बयान वायरल वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर फैल गया और पूरे राज्य में ब्राह्मण समाज का गुस्सा भड़क उठा। समाज ने इसे जातिवादी, अपमानजनक और महिलाओं के खिलाफ बताया। वर्मा ने बाद में सफाई दी कि उनका इरादा किसी समुदाय को ठेस पहुंचाने का नहीं था, बल्कि उन्होंने ‘कन्यादान’ और सामाजिक समानता की बात की थी। उन्होंने माफी मांग ली। सरकार ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। 26 नवंबर को सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि यह बयान ऑल इंडिया सर्विसेज (कंडक्ट) रूल्स 1968 का उल्लंघन है, जो अनुशासनात्मक कार्रवाई का आधार बन सकता है। वर्मा को सात दिनों में जवाब देने को कहा गया है। Bhopal News : पेड़ काटने पर होगी जेल! कमिश्नर संस्कृति जैन ने खुद संभाली कमान, अनुमति नहीं ली तो … डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बयान को “विकृत मानसिकता” का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “एक आईएएस अधिकारी द्वारा बहनों-बेटियों पर ऐसी टिप्पणी असंवेदनशील, विभाजनकारी और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है। यह भारतीय संस्कृति का अपमान है। सरकार संतुष्टि न मिलने पर कड़ी कार्रवाई करेगी।” शुक्ला ने इसे मातृशक्ति के खिलाफ भी बताया। ब्राह्मण समाज का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने धरना दिया। उन्होंने वर्मा का पुतला फूंका और सांकेतिक चक्काजाम किया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं। MP Minor Rape : 6 साल की मासूम से रेप करने वाला आरोपी सलमान का शार्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, पूर्व नगर निगम चेयरमैन कैलाश मिश्रा और भाजपा नेता गिरीश शर्मा जैसे बड़े नाम मौजूद थे। उन्होंने पुलिस थाने में FIR की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। सिवनी और छपारा में ब्राह्मण समाज ने रैली निकाली और राज्यपाल को ज्ञापन दिया। झाबुआ में परशुराम सेना ने सीएम के नाम तहसीलदार को मांग पत्र भेजा। आलीराजपुर में कलेक्टर को ज्ञापन मिला। देवास में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने मार्च किया। मंदसौर के गांधी चौराहे पर नारेबाजी हुई और शामगढ़ में पुतला दहन किया गया। ग्वालियर में वकीलों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर FIR की मांग की। ऑल इंडिया ब्राह्मण समाज के पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा, “यह ब्राह्मण बेटियों का अपमान है। FIR न हुई तो statewide आंदोलन होगा।” Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़ सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचा है। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर चुप्पी के लिए ट्रोलिंग हो रही है। दोनों ने अब तक कोई बयान नहीं दिया। वहीं, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने विरोध जताया। उन्होंने कहा, “ऐसे चरित्रहीन अफसर को आईएएस बनाया ही क्यों? उनके खिलाफ यौन शोषण के केस भी हैं। हम सीएम और मुख्य सचिव से मिलेंगे।” विवाद उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया। वहां के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गाजियाबाद के लोनी थाने में वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज की। उन्होंने रासुका लगाने और FIR की मांग की, कहा “यह देश की बेटियों का अपमान है।” VIT University Update : प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर पहुंची VIT कैंपस, सीएम मोहन यादव ने दिया हाईलेवल जांच का आदेश बता दें कि, आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का यह पहला विवाद नहीं है। 2012 बैच के आईएएस (पहले राज्य सेवा से) पर पहले फर्जी कोर्ट ऑर्डर और सीबीआई जज के सिग्नेचर जाली बनाने के आरोप लगे थे। वे कृषि विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। विपक्ष के हेमंत कटारे ने भी FIR और बर्खास्तगी की मांग की। यह मामला अब जातिगत तनाव बढ़ाने वाला बन गया है। ब्राह्मण संगठन सस्पेंशन और FIR पर अड़े हैं, जबकि सरकार कार्रवाई का संकेत दे रही है। राज्य में सामाजिक समरसता बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है।