Bhopal Fire Incident : लालघाटी चौराहे ओवरब्रिज पर लगी आग, दमकल ने बुझाने में जुटी

Bhopal Fire Incident : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल के लालघाटी चौराहे ओवरब्रिज पर आग लग गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, ब्रिज पर बने लकड़ी के डेकोरेशन में यह आग लगी है। डेकोरेशन में लाइटिंग का उपयोग भी किया गया था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम मौजूद है। आग की घटना की वजह से सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। यह पूरा मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां देखिये वीडियो
CM Press Conference Live : मध्यप्रदेश सरकार के दो साल, सीएम दे रहे जनता को कामकाज की रिपोर्ट

CM Press Conference Live : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र और राज्य की मोदी-यादव सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। नक्सलवाद और नदी जोड़ो परियोजनाओं को लेकर सीएम बेहद आक्रामक दिखे। नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरते हुए सीएम ने कहा, “आजादी के बाद से 2014 तक ज्यादातर समय केंद्र और कई राज्यों में कांग्रेस की सरकारें रहीं। नक्सलवाद को पनपने दिया गया, कोई कड़ा कदम नहीं उठाया। मोदी जी के नेतृत्व और अमित शाह जी की रणनीति से नक्सलवाद को डेडलाइन दी गई। इंतजार खत्म, अब मेट्रो का रोमांच: मेट्रो में बैठकर भोपाल घूमेंगे देश के कई केंद्रीय मंत्री आप भी कर लीजिए तैयारी सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश में बालाघाट, मंडला, डिंडोरी जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में हमारे अफसरों ने खुद मांगकर पोस्टिंग ली और टारगेट पूरा किया। आखिरी दिनों में नक्सलियों के फोन टैप किए गए तो बात होड़ की थी कि पहले सरेंडर कौन करेगा। आज मध्य प्रदेश नक्सल-मुक्ति की दहलीज पर खड़ा है।” सीएम मोहन यादव ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि, नदी जोड़ो परियोजनाओं पर बोलते हुए सीएम ने दावा किया कि उनकी सरकार ने जल संकट और अंतर-राज्य विवाद दोनों को खत्म करने का ऐतिहासिक काम किया है। Sehore Fire Incident : बमूलिया गांव में आग का तांडव, आशा कार्यकर्ता का घर जला, हजारों का सामान खाक “केन-बेतवा लिंक परियोजना दशकों से अटकी थी – हमने शुरू की। पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना अपने आप में इतिहास है। इन परियोजनाओं से न केवल मध्य प्रदेश और राजस्थान का जल संकट दूर होगा, बल्कि दोनों राज्यों के बीच पानी का पुराना विवाद हमेशा के लिए खत्म हो गया।” सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने विकास का ऐसा रास्ता निकाला है कि आज पूरी वैश्विक व्यवस्था भारत के साथ जुड़ रही है। चाहे जल संरक्षण हो, नदियों को जोड़ना हो या नक्सलवाद का खात्मा – हर मोर्चे पर भारत आगे बढ़ रहा है। MP News : जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र! चाचा-चाची ने बीमा क्लेम के लिए बनवाया डेथ सर्टिफिकेट, अब तक नहीं हुई FIR मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए सिर्फ वादे किए, काम नहीं किया। अब जनता देख रही है कि मोदी जी और हमारी डबल इंजन सरकार वादों को पूरा कर रही है। सीएम मोहन यादव ने किसानों की समस्या खाद पर कहा कि, खाद संकट से निपटने के लिए मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा। इसके लिए दो जिलों में खाद बनाई जाएगी। सीएम ने कहा, खाद का कारखाना सागर में शुरू हो जाए तो इससे बड़ा आश्चर्य क्या होगा। एमपी में खाद की खपत के लिए हम दूसरे देश या राज्यों पर निर्भर नहीं होंगे। सागर और अलीराजपुर हम खाद बनाएंगे बस केंद्र सरकार की अनुमति बाकी है।
इंतजार खत्म, अब मेट्रो का रोमांच: मेट्रो में बैठकर भोपाल घूमेंगे देश के कई केंद्रीय मंत्री आप भी कर लीजिए तैयारी

Bhopal Metro : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो रेल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो कन्वेंशन सेंटर से ऐलान किया है कि 21 दिसंबर को भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़कर हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर फूलों से सजी तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन से भोपाल का भ्रमण करेंगे। शुरुआती सप्ताह में यात्री मेट्रो में मुफ्त सफर कर सकेंगे। हालांकि, तारीख में बदलाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। कुछ सूत्रों के अनुसार 20 दिसंबर को ही लॉन्च हो सकता है। Sehore Fire Incident : बमूलिया गांव में आग का तांडव, आशा कार्यकर्ता का घर जला, हजारों का सामान खाक कमर्शियल रन से पहले बीजेपी संगठन, सरकार और अधिकारियों के बीच लंबे समय से मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 दिसंबर को मेट्रो के साथ कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिलेंगी। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी पर दो लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश की आधारशिला रखी जाएगी। CMRS ने दिया ग्रीन सिग्नल, अब सिर्फ औपचारिकता बाकी कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम ने नवंबर में भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर को पूरी तरह सुरक्षित पाया। टीम 12 नवंबर को पहुंची और 13-15 नवंबर तक डिपो, ट्रैक, ट्रेन के नट-बोल्ट तक की जांच की। कमिश्नर नीलाभ्र सेनगुप्ता के नेतृत्व में निरीक्षण के बाद ग्रीन सिग्नल मिल गया। अब सिर्फ हरी झंडी का इंतजार है। MP News : कलेक्टर सोनिया मीना के सामने बच्चे फेल! एक लाइन हिंदी-अंग्रेजी नहीं पढ़ पाए, स्कूल स्टाप को पड़ी फटकार भोपाल मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि ऑरेंज लाइन के कमर्शियल रन के लिए जरूरी सभी काम पूरे हो चुके हैं। स्टेशनों पर कुछ सौंदर्यीकरण बाकी है, लेकिन इससे संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सुभाष नगर, रानी कमलापति, एमपी नगर, केंद्रीय स्कूल, डीआरएम तिराहा, अलकापुरी और एम्स जैसे स्टेशनों पर सड़क निर्माण और अन्य काम तेजी से चल रहे हैं। इंदौर मॉडल पर चलेगी मेट्रो किराया लगभग तय हो चुका है। एमपी नगर स्टेशन पर सूची चस्पा कर दी गई है। शुरुआती 7 दिन पूरी तरह फ्री सफर। उसके बाद 3 महीने तक टिकट पर 75%, 50% और 25% की छूट मिलेगी। Nilesh Adivasi Suicide Case : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नीलेश आदिवासी मौत मामले में SIT गठन छूट खत्म होने पर न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 80 रुपये होगा। यह इंदौर मेट्रो जैसा ही मॉडल है। टिकट सिस्टम मैनुअल रहेगा, जैसे ट्रेन में होता है। ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जो 2-3 महीने लेगी। क्या होगा खास? मेट्रो की स्पीड न्यूनतम 30 किमी/घंटा और अधिकतम 80 किमी/घंटा रहेगी। ट्रायल में 100-120 किमी/घंटा तक टेस्ट हो चुका है। प्रायोरिटी कॉरिडोर सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी लंबा है, जिसमें 8 स्टेशन हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी, सिर्फ पिक एंड ड्रॉप पॉइंट। स्टेशन के नीचे आउटलेट बनेंगे। अधिकारियों ने कहा कि 500 मीटर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध होगा। Bhopal News : भोपाल हमीदिया अस्पताल में सनसनी, मॉर्चुरी के पास कचरे में मिले जुड़वां नवजातों के अधजले शव, पुलिस की जांच शुरू सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सभी स्टेशनों पर प्राइवेट गार्ड तैनात। प्रोजेक्ट 2018 में शुरू हुआ था। दो साल पहले 3 अक्टूबर 2023 को पहला ट्रायल रन तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया था। लॉन्च के बाद फोकस सुभाष नगर से करोंद तक और ब्लू लाइन पर शिफ्ट होगा। भोपालवासी अब मेट्रो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
Sehore Fire Incident : बमूलिया गांव में आग का तांडव, आशा कार्यकर्ता का घर जला, हजारों का सामान खाक

Sehore Fire Incident : मध्य प्रदेश। सीहोर के ग्राम बमूलिया में गुरुवार रात एक घर में अचानक लगी आग ने सबको चौंका दिया। आशा कार्यकर्ता ललिता परमार के मकान से उठते धुएं को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत हरकत में आकर बड़ी अनहोनी टाल दी। आग से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तेजी से कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। MP News : कलेक्टर सोनिया मीना के सामने बच्चे फेल! एक लाइन हिंदी-अंग्रेजी नहीं पढ़ पाए, स्कूल स्टाप को पड़ी फटकार घटना रात की है। ललिता परमार का परिवार किसी काम से सीहोर गया हुआ था, घर में कोई नहीं था। अचानक घर से धुआं निकलता देख पास के ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने एक-दूसरे को सूचना दी और फौरन फायर ब्रिगेड को कॉल किया। तब तक गांव वाले खुद बाल्टी और अन्य तरीकों से आग बुझाने में जुट गए। Nilesh Adivasi Suicide Case : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नीलेश आदिवासी मौत मामले में SIT गठन कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि लपटें आसपास के घरों तक नहीं फैलीं। अगर ग्रामीणों ने देर की होती तो पूरा मोहल्ला जल सकता था। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। शॉर्ट सर्किट या कोई अन्य कारण हो सकता है। घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। नुकसान हजारों रुपये में बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने फोन करके परिवार को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे। MP News : बैतूल BJP की नई टीम घोषित, भैसदेही और प्रभातपट्टन मंडल में 50 से ज्यादा पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ग्रामीणों की सूझबूझ और एकजुटता की हर तरफ तारीफ हो रही है। उन्होंने साबित किया कि मुश्किल समय में गांव वाले ही सबसे बड़ा सहारा होते हैं। प्रशासन ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।
MP News : कलेक्टर सोनिया मीना के सामने बच्चे फेल! एक लाइन हिंदी-अंग्रेजी नहीं पढ़ पाए, स्कूल स्टाप को पड़ी फटकार

MP News : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना ने गुरुवार को सेमरी हरचंद के पास स्थित शासकीय जनजातीय बालक आश्रम शाला छात्रावास सिद्धपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों की शैक्षणिक स्थिति बेहद कमजोर पाई गई। कलेक्टर ने छोटे-छोटे बच्चों से हिंदी, अंग्रेजी और गणित के सरल सवाल पूछे, लेकिन ज्यादातर बच्चे सही जवाब नहीं दे पाए। कई तो ठीक से पढ़ भी नहीं पाए। MP News : बैतूल BJP की नई टीम घोषित, भैसदेही और प्रभातपट्टन मंडल में 50 से ज्यादा पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी कलेक्टर मीना ने इस पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनजातीय बच्चों में सीखने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है, लेकिन शिक्षक उन पर पूरा ध्यान नहीं दे रहे। पाठ्यक्रम अधूरा है और अभ्यास भी कमजोर है। यह स्थिति गंभीर है, क्योंकि आवासीय आश्रम शालाएं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हैं, जो जनजातीय बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही हैं। Bhopal News : भोपाल हमीदिया अस्पताल में सनसनी, मॉर्चुरी के पास कचरे में मिले जुड़वां नवजातों के अधजले शव, पुलिस की जांच शुरू मौके पर ही कलेक्टर ने ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त विवेक नागवंशी को निर्देश दिए कि लापरवाही करने वाले शिक्षकों को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि बच्चों की पढ़ाई और सीखने की प्रक्रिया में सुधार सबसे जरूरी है। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास के कमरों, रसोईघर और भोजन कक्ष की भी बारीकी से जांच की। रसोई में पहुंचकर बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी और साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में स्वच्छता और पौष्टिक भोजन से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। Bhopal News : भोपाल हमीदिया अस्पताल में सनसनी, मॉर्चुरी के पास कचरे में मिले जुड़वां नवजातों के अधजले शव, पुलिस की जांच शुरू निरीक्षण में सहायक आयुक्त विवेक नागवंशी, तहसीलदार अनिल झरबड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर के इस औचक दौरे से छात्रावास स्टाफ में हड़कंप मच गया। अब विभाग बच्चों की पढ़ाई सुधारने के लिए विशेष प्लान बनाने की तैयारी कर रहा है।
MP News : जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र! चाचा-चाची ने बीमा क्लेम के लिए बनवाया डेथ सर्टिफिकेट, अब तक नहीं हुई FIR

MP News : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम के बनखेड़ी जनपद की ग्राम पंचायत उमरधा में एक हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां एक जीवित युवक को मृत बताकर बीमा राशि और ट्रैक्टर लोन से छुटकारा पाने की साजिश रची गई। जांच में युवक के पिता राजेंद्र कुशवाह और चाचा हल्के भैया को मुख्य दोषी पाया गया है। तत्कालीन सचिव ओमप्रकाश पटेल पर भी सत्यापन में लापरवाही का आरोप लगा है। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने बताया कि मामला चार महीने पुराना है। राजेंद्र कुशवाह का बेटा नर्मदा कुशवाह ट्रैक्टर ड्राइवर था। दो साल पहले ट्रैक्टर हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह बिस्तर पर हो गया। नर्मदा ने एलआईसी पॉलिसी ली थी और श्रीराम फाइनेंस से लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। हादसे के बाद किस्तें नहीं भर पा रहे थे। Bhopal News : भोपाल हमीदिया अस्पताल में सनसनी, मॉर्चुरी के पास कचरे में मिले जुड़वां नवजातों के अधजले शव, पुलिस की जांच शुरू तभी किसी एजेंट ने बीमा क्लेम का लालच दिया। पिता और चाचा ने योजना बनाई। 27 मार्च की रात को नर्मदा की सामान्य मौत बताकर साड़िया घाट पर अंतिम संस्कार की झूठी जानकारी दी। 10 अप्रैल को मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया और 12 अप्रैल को प्रमाणपत्र जारी हो गया। इसके बाद बीमा कंपनी और फाइनेंस कंपनी को मौत की सूचना देकर क्लेम की तैयारी की। Harda News : पटवारी-पुलिस पर प्रजापति समाज का गंभीर आरोप- “ईंट भट्ठे की परमिशन नहीं लगती, फिर क्यों कर रहे वसूली?” गांव वालों को राखी के बाद भुजरिया त्योहार पर शक हुआ। जब घर पहुंचे तो नर्मदा जीवित मिला। पंचायत ने तुरंत बीमा कंपनी को सूचित किया और फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। जनपद सीईओ पूजा कुमारिया ने जांच दल गठित किया, जिसने पिता-चाचा को दोषी ठहराया। सचिव ओमप्रकाश पटेल ने बिना सत्यापन प्रमाणपत्र जारी किया। Raisen News : बंधुआ मजदूरी का खौफनाक सच, 17-18 घंटे काम और 200 रुपये मजदूरी अब ग्राम पंचायत सचिव साहब सिंह पटेल बनखेड़ी थाने में एफआईआर कराने पहुंचे, लेकिन दस्तावेज अधूरे होने से थाना प्रभारी विजय सनस ने पूरे कागज लाने को कहा। सचिव ने बताया कि दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। एफआईआर में देरी हो रही है। सीईओ हिमांशु जैन ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। बीमा कंपनी को भी फर्जी क्लेम की जानकारी दे दी गई है।
Bhopal News : भोपाल हमीदिया अस्पताल में सनसनी, मॉर्चुरी के पास कचरे में मिले जुड़वां नवजातों के अधजले शव, पुलिस की जांच शुरू

Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी के हमीदिया अस्पताल (गांधी मेडिकल कॉलेज से जुड़े) के मॉर्चुरी परिसर में बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। मॉर्चुरी के पास पुरानी पानी की टंकी, जो अब कचरे के डस्टबिन की तरह इस्तेमाल हो रही थी, से दो नवजात बच्चों के अधजले शव मिले हैं। ये दोनों शव जुड़वां बच्चों के थे, जो आठ महीने में प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद जन्मे थे। घटना बुधवार तड़के की है। कचरे में आग लगने पर फायर ब्रिगेड बुलाई गई। आग बुझाने के बाद जब टंकी की सफाई की गई तो नीले ड्रम में दो अधजले शव मिले। शवों पर प्लास्टिक और पन्नी चिपकी हुई थी। सूचना मिलने में करीब 10 घंटे की देरी हुई। कर्मचारी विनोद यादव ने बताया कि शव मिलते ही अधीक्षक और डीन को बताया, उनकी इजाजत के बाद दोपहर करीब 2 बजे कोहेफिजा पुलिस को सूचित किया। Nilesh Adivasi Suicide Case : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नीलेश आदिवासी मौत मामले में SIT गठन पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ड्रम से दोनों शव निकाले और जब्त किए। गुरुवार को 5 डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। टीआई केजी शुक्ला खुद पोस्टमॉर्टम रूम में मौजूद रहे। पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। फॉरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार, दोनों नवजात आठ महीने के थे। प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई और बच्चे मृत पैदा हुए। उनकी नाल नहीं कटी थी और शरीर की सफाई भी नहीं हुई थी। डॉक्टरों का अनुमान है कि डिलीवरी घर पर ही हुई होगी। MP News : बैतूल BJP की नई टीम घोषित, भैसदेही और प्रभातपट्टन मंडल में 50 से ज्यादा पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी पुलिस को शक है कि कोई बिन ब्याही मां ने बदनामी के डर से शवों को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से लिंग की पुष्टि होगी। पुलिस हमीदिया के गायनी विभाग से हाल की डिलीवरी का रिकॉर्ड मांग रही है। आसपास की बस्तियों में भी हाल में जन्मे बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है। Sehore News : भंडेली शाला प्रभारी महीनों से एडवांस हाजिरी भरकर गायब, बच्चों की पढ़ाई चौपट मॉर्चुरी में लगे सीसीटीवी पुराने हैं और रात में लाइट कम होने से फुटेज धुंधली आती है। पुलिस ने डीन को पत्र लिखकर डीवीआर जब्त करने की तैयारी की है। एक्सपर्ट्स से फुटेज जांचेंगे। मॉर्चुरी कर्मचारियों और डॉक्टरों से पूछताछ होगी।
Nilesh Adivasi Suicide Case : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नीलेश आदिवासी मौत मामले में SIT गठन

Nilesh Adivasi Suicide Case : भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के 27 साल के नीलेश आदिवासी की संदिग्ध मौत के मामले में गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मौत की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठन का आदेश दिया और साथ ही प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत भी दे दी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने मध्य प्रदेश के डीजीपी को दो दिन के अंदर तीन सदस्यीय SIT बनाने को कहा। खास बात यह है कि SIT में मध्य प्रदेश से बाहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे ताकि स्थानीय दबाव या प्रभाव से जांच बची रहे। Harda News : पटवारी-पुलिस पर प्रजापति समाज का गंभीर आरोप- “ईंट भट्ठे की परमिशन नहीं लगती, फिर क्यों कर रहे वसूली?” SIT में होंगे ये अफसर: 1. एक सीधे भर्ती वरिष्ठ IPS (मध्य प्रदेश से बाहर का) 2. एक युवा IPS अफसर (राज्य से बाहर का) 3. DSP रैंक की महिला अफसर कोर्ट ने साफ कहा कि SIT को एक महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट देनी है। जांच में मौत के हर पहलू को देखा जाए, भले ही वो मौजूदा पुलिस जांच में शामिल न हों। MP News : बैतूल BJP की नई टीम घोषित, भैसदेही और प्रभातपट्टन मंडल में 50 से ज्यादा पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी वहीं, नीलेश की मौत के बाद दर्ज SC/ST एक्ट के केस में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कहा, “अभी गिरफ्तारी पर रोक रहेगी। अगर SIT को कोई ठोस सबूत मिलता है तो वो कोर्ट से अनुमति लेकर पूछताछ कर सकती है।” कोर्ट ने नीलेश के भाई को भी जांच के दौरान सुरक्षा देने का आदेश दिया। क्या है पूरा मामला? 1 जुलाई 2025 को नीलेश आदिवासी ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर जातिसूचक गाली देने का SC/ST एक्ट में केस दर्ज कराया था। कुछ दिन बाद नीलेश ने SP और मजिस्ट्रेट के सामने हलफनामा दिया कि शिकायत झूठी थी, नशे में लिखवाई गई थी और उसे एक स्थानीय नेता के लोगों ने दबाव डालकर करवाई थी। 25 जुलाई को नीलेश ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने तीन अलग-अलग शिकायतें दीं, लेकिन किसी में भी गोविंद सिंह राजपूत का नाम नहीं था। फिर भी 4 सितंबर 2025 को पुलिस ने मंत्री पर आत्महत्या के लिए उकसाने और SC/ST एक्ट की धाराएं लगाकर केस दर्ज कर लिया। ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज कर दी, जिसके बाद मंत्री सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। Raisen News : बंधुआ मजदूरी का खौफनाक सच, 17-18 घंटे काम और 200 रुपये मजदूरी कोर्ट ने कहा कि बयानों में विरोधाभास है, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। गवाहों (खासकर आदिवासी समुदाय के) पर किसी तरह का दबाव न डाला जाए। मंत्री की तरफ से पैरवी करने वाली वकील तान्या अग्रवाल ने दलील दी थी कि केस राजनीतिक बदले की भावना से दर्ज हुआ है और प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
Harda News : पटवारी-पुलिस पर प्रजापति समाज का गंभीर आरोप- “ईंट भट्ठे की परमिशन नहीं लगती, फिर क्यों कर रहे वसूली?”

Harda News : मध्य प्रदेश। हरदा में प्रजापति (कुम्हार) समाज ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। नेहरू स्टेडियम से सैकड़ों की संख्या में रैली निकालकर समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) पुरुषोत्तम कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रजापति समाज के उमेश प्रजापति ने बताया कि राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कुम्हार समाज को परंपरागत ईंट निर्माण के लिए किसी तरह की अनुमति या रॉयल्टी की जरूरत नहीं है। फिर भी हरदा जिले में पुलिस और पटवारी लगातार परेशान कर रहे हैं। MP News : बैतूल BJP की नई टीम घोषित, भैसदेही और प्रभातपट्टन मंडल में 50 से ज्यादा पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी मुख्य आरोप: ईंटों से भरी ट्रॉलियों को रास्ते में रोककर पुलिस पैसे वसूलती है। ग्रामीण इलाकों में पटवारी मुकदमे दर्ज कर देते हैं। हंडिया तहसील के गांव गोला में कुछ लोग सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतें करके ईंट भट्ठे बंद करवा रहे हैं। Rajgarh News : स्कॉर्पियो की टिप्पणी से भड़का बवाल, पथराव से गाड़ियों के टूटे कांच , भारी पुलिस बल तैनात सिराली में प्रजापति समाज के लिए आरक्षित जमीन पर नगर परिषद वाटर प्लांट बनाने की तैयारी कर रही है। खनिज विभाग को बिना रॉयल्टी ईटीपी (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास) जारी करने के आदेश हैं, लेकिन हरदा में यह पास ही नहीं बन रहे। समाज की प्रमुख मांगें: 1. ईंट भट्ठा और मिट्टी ढोने पर सभी तरह की वसूली तुरंत बंद हो। 2. गांवों में प्रजापति समाज के लिए आरक्षित सारी जमीनें दबंगों के कब्जे से मुक्त कराई जाएं। 3. सिराली की आरक्षित जमीन पर वाटर प्लांट का प्लान रद्द किया जाए। Raisen News : बंधुआ मजदूरी का खौफनाक सच, 17-18 घंटे काम और 200 रुपये मजदूरी 4. बिना रॉयल्टी के ईटीपी तुरंत जारी हो। 5. झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई हो। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 8 दिन के अंदर इन सभी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो समाज बड़ा आंदोलन करेगा। इसमें अनिश्चितकालीन धरना, भूख हड़ताल और रास्ता रोको जैसे कदम शामिल हो सकते हैं। एडीएम पुरुषोत्तम कुमार ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए सभी मांगों को गंभीरता से लेने और संबंधित विभागों को तुरंत निर्देश देने का आश्वासन दिया।
MP News : बैतूल BJP की नई टीम घोषित, भैसदेही और प्रभातपट्टन मंडल में 50 से ज्यादा पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

MP News : मध्य प्रदेश। बैतूल की भारतीय जनता पार्टी ने भैसदेही नगर मंडल और प्रभातपट्टन मंडल की नई कार्यकारिणी समितियों की घोषणा कर दी है। यह फैसला संभागीय संगठन प्रभारी कांतदेव सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन और जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार की मौजूदगी में लिया गया। दोनों मंडलों में कुल 50 से ज्यादा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष के अलावा कार्यालय, सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं। Rajgarh News : स्कॉर्पियो की टिप्पणी से भड़का बवाल, पथराव से गाड़ियों के टूटे कांच , भारी पुलिस बल तैनात भैसदेही नगर मंडल की नई टीम उपाध्यक्ष: डॉ. अभिषेक मिसर, आनंद राठौर, मंगलमूर्ति आर्य, संतोष पाल, पंकज नरवरे, माधुरी सुनील गुरव महामंत्री: दिनेश कोसे, सतीश मालवीय मंत्री: अर्चना उघड़े, कुसुम झरबड़े, वंदना डागोर, अंजनी भावरे, पवन लोखंडे, काशीराम भुसूमकर Sehore News : भंडेली शाला प्रभारी महीनों से एडवांस हाजिरी भरकर गायब, बच्चों की पढ़ाई चौपट प्रभातपट्टन मंडल की नई टीम उपाध्यक्ष: कृष्णा गायकवाड़, सुरेश देशमुख, धनेश्वर काले, चंदू देशमुख, वामनराव देशमुख, सविता सोनारे महामंत्री: मनोज देशमुख, प्रवीण परते मंत्री: सुशीला बारस्कर, दुर्गेश बुवाड़े, भोला नागले, ज्योति पंडोले, परसराम वाडिवा, चंद्रभागा वंजारे इसके अलावा दोनों मंडलों में कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, मीडिया प्रभारी और आईटी प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। IAS Santosh Controversy : SC-ST बच्चों का जज बनना नामुमकिन कर रहा हाईकोर्ट? IAS संतोष वर्मा का नया विवाद जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा, “नई कार्यकारिणी में युवा, महिला और अनुभवी कार्यकर्ताओं का बेहतरीन मिश्रण है। अब हमारा पूरा फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर रहेगा।” केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बैतूल जिला आने वाले समय में प्रदेश में सबसे मजबूत इकाई बनेगा। Sehore News : VHP-बजरंग दल की सतर्कता से खुला धर्मांतरण का काला खेल, 6 लोग हिरासत में नई टीम के गठन के साथ ही दोनों मंडलों में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाया जाएगा और पार्टी की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाया जाएगा।
Rajgarh News : स्कॉर्पियो की टिप्पणी से भड़का बवाल, पथराव से गाड़ियों के टूटे कांच , भारी पुलिस बल तैनात

Rajgarh News : मध्य प्रदेश । राजगढ़ के छापीहेड़ा बस स्टैंड पर बुधवार रात करीब 8 बजे एक मामूली-सी बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि पूरा इलाका हिंसा की चपेट में आ गया। सब कुछ एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर की गई टिप्पणी से शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में खड़ी स्कॉर्पियो को लेकर किसी ने टिप्पणी कर दी। बस इतनी-सी बात थी, लेकिन देखते-ही-देखते दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बात बढ़ी तो लोग इकट्ठा होने लगे। कुछ ही मिनटों में गुस्साए लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। पथराव में कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं। पास खड़ी दो गाड़ियों के कांच चकनाचूर हो गए। पूरी बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी मच गई। Sehore News : भंडेली शाला प्रभारी महीनों से एडवांस हाजिरी भरकर गायब, बच्चों की पढ़ाई चौपट सूचना मिलते ही छापीहेड़ा पुलिस हरकत में आई। सबसे पहले एसआई काशीराम मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात बेकाबू देखते ही थाना प्रभारी संगीता शर्मा भारी पुलिस बल लेकर पहुंचीं। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को काबू में किया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से लिखित शिकायतें मिली हैं। MP Weather Update : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, पेड़ों पर जमी ओस की चादर…पचमढ़ी में सीजन की सबसे सर्द रात बलवा, मारपीट और संपत्ति नुकसान की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। इलाके में फिर कोई अनहोनी न हो, इसके लिए छापीहेड़ा के साथ-साथ आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। रात भर गश्त की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और पुरानी रंजिश भी थी। छोटी-सी बात ने उस आग को फिर भड़का दिया। फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन तनाव अभी बना हुआ है।
Sehore News : भंडेली शाला प्रभारी महीनों से एडवांस हाजिरी भरकर गायब, बच्चों की पढ़ाई चौपट

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर के इछावर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भंडेली में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। स्कूल के शाला प्रभारी राजेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगा है कि वे रजिस्टर में पहले से हाजिरी भरकर घर बैठ जाते हैं। जांच टीम जब स्कूल पहुंची तो राजेंद्र सिंह मौजूद नहीं थे, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर देखकर हर कोई दंग रह गया। 9 दिसंबर की हाजिरी तो पहले से भरी हुई थी ही, उससे भी बड़ी बात यह कि 10 दिसंबर की हाजिरी भी पहले से ही दर्ज मिली। यानी जिस दिन स्कूल में कोई शिक्षक तक नहीं आया था, उसकी हाजिरी भी पहले से लगा दी गई थी। Raisen News : बंधुआ मजदूरी का खौफनाक सच, 17-18 घंटे काम और 200 रुपये मजदूरी स्कूल में मौजूद एक अन्य शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “राजेंद्र सिंह जी का यह तरीका नया नहीं है। वे अक्सर दो-तीन दिन या कभी-कभी तो पूरी सप्ताह की हाजिरी एक साथ भर देते हैं और फिर स्कूल नहीं आते। महीनों से यही चल रहा है।” शिक्षक ने बताया कि इससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई दिन तो स्कूल में ताला लटका रहता है। जैसे ही यह बात जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) संजय सिंह तोमर को फोन पर पता चली, उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। Sehore News : VHP-बजरंग दल की सतर्कता से खुला धर्मांतरण का काला खेल, 6 लोग हिरासत में पूरा उपस्थिति रजिस्टर संकुल केंद्र में जमा करने के सख्त निर्देश दिए गए ताकि यह पता चल सके कि आखिर कितने दिनों की हाजिरी फर्जी तरीके से भरी गई है। DEO संजय सिंह तोमर ने कहा, “मामला बहुत गंभीर है। पूरी जांच की जाएगी। अगर शाला प्रभारी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ नियमानुसार सबसे सख्त कार्रवाई होगी। हम बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।” Prakhar Vishwakarma : बुंदेलखंड के ‘मिसाइल मैन’ प्रखर विश्वकर्मा ने बनाई रियूजेबल मिसाइल ‘प्रोजेक्ट राम’, ISRO भी हैरान! ग्रामीणों में भी इस घटना के बाद भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि सरकारी स्कूल में शिक्षक ही नहीं आते तो बच्चे क्या पढ़ेंगे। कई अभिभावक अब निजी स्कूलों का रुख करने की सोच रहे हैं। यह घटना एक बार फिर सरकारी स्कूलों में निगरानी और जवाबदेही की कमी को उजागर करती है।