Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे

हाइलाइट्स थाना परिसर में घुसकर नाबालिग भतीजे और चाचा को पीटा। शाहजहांनाबाद थाने में पुलिस के सामने नाबालिग पर बरसाए लात-घूंसे। कार में मन मुताबिक काम न होने से थे नाराज आरोपी। Bhopal Crime News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाने में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां कार की डेंटिंग-पेंटिंग के काम में गड़बड़ी का विवाद थाने तक पहुंचा और आरोपी पक्ष ने थाना परिसर में घुसकर जमकर गुंडागर्दी की पुलिसकर्मियों के सामने ही आरोपियों ने एक 15 साल के नाबालिग लड़के और उसके चाचा पर लात-घूंसे बरसाए। यह पूरी वारदात मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी ऐसे शुरू हुआ विवाद यह पूरा मामला एक चार पहिया वाहन की डेंटिंग-पेंटिंग से शुरू हुआ। पीड़ित नाबालिग लड़का दसवीं क्लास का छात्र है और अपने चाचा के साथ कार रिपेयर का काम सीख रहा है। आरोपियों ने अपनी गाड़ी में काम कराया था, लेकिन काम उनके मन मुताबिक नहीं हुआ। इसके बाद पैसों के लेन-देन को लेकर बात बिगड़ी। आरोपियों ने काम की क्वालिटी पर ऐतराज जताया और पैसे देने से इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे। थाने में समझौते की कोशिश हो रही थी, लेकिन तभी आरोपी पक्ष के लोग पीछे से आए और हंगामा शुरू कर दिया। Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार थाने में घुसकर मारपीट थाना परिसर में ही आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने नाबालिग लड़के और उसके चाचा को घेर लिया और लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन आरोपी बेखौफ होकर हाथापाई करते रहे। नाबालिग पर सबसे ज्यादा हमला हुआ, क्योंकि वह छोटा था और आसानी से घेर लिया गया। चाचा ने बचाने की कोशिश की, तो उन्हें भी पीटा गया। यह सब थाने के अंदर हुआ, जो सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। लोगों का कहना है कि ऐसे में आम नागरिक कहां न्याय की उम्मीद करे। MP SIR Update : भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल वीडियो वायरल घटना के समय थाने में मौजूद कई लोग यह सब देखते रह गए। कुछ ने मारपीट का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की निष्क्रियता पर गुस्सा जता रहे हैं। पीड़ित के पिता बाबर अली ने मीडिया को बाइट दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका बेटा अभी सदमे में है और न्याय चाहते हैं। Bhopal WordCamp 2025 : भोपाल में 20-21 दिसंबर को WordCamp , वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स का बड़ा सम्मेलन पीड़ित नाबालिग परिवार की करता था मदद पीड़ित नाबालिग 15 साल का है और स्कूल जाता है। वह चाचा के साथ काम सीखकर परिवार की मदद करता है। मारपीट के बाद दोनों को चोटें आई हैं और वे डरे हुए हैं। परिवार का कहना है कि आरोपी धमकी दे रहे हैं। पिता बाबर अली ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि छोटा सा विवाद इतना बड़ा कैसे हो गया, यह समझ नहीं आ रहा। MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह? पुलिस की कार्रवाई पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि मारपीट पुलिस के सामने हुई। इस पर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हैं। घटना से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं और लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लिया जाए।
Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी

हाइलाइट्स अशोका गार्डन में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म। रहवासियों ने आरोपी को पकड़ा और जमकर की धुनाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला किया दर्ज । Bhopal Minor Rape : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। यह वारदात शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची की हालत को देखते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार ये है पूरा मामला अशोका गार्डन क्षेत्र में रहने वाली यह 9 वर्षीय बच्ची शुक्रवार रात को किसी तरह आरोपी के चंगुल में फंस गई। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची किसी तरह बचकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। गुस्साए रहवासियों ने मिलकर आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की अच्छी खासी धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। यह घटना इलाके में देर रात तक चर्चा का विषय बनी रही। MP Minister Report Card : मोहन सरकार के 2 साल पूरे, यहां देखिए एदल कंसाना और प्रहलाद पटेल का रिपोर्ट कार्ड बच्ची का मेडिकल परीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची को अस्पताल ले जाया। वहां उसका पूरा मेडिकल चेकअप किया गया। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए आवश्यक इलाज शुरू किया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची अभी सदमे में है और परिजन उसके साथ हैं। पुलिस का कहना है कि बच्ची की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी… लोगों ने की आरोपी की पिटाई इस घटना से इलाके के लोग बेहद नाराज हो गए। जैसे ही लोगों को पता चला कि आरोपी आसपास ही है, उन्होंने उसे पकड़ लिया। गुस्साए रहवासियों ने आरोपी को जमकर पीटा। कई लोग तो यह कहते नजर आए कि ऐसे अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस के आने तक आरोपी को लोगों ने नहीं छोड़ा। पुलिस की कार्रवाई अशोका गार्डन थाने की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच हो रही है। Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।
Bhopal Metro Inauguration : भोपाल मेट्रो का शुभारंभ आज, 7 साल के इंतजार के बाद राजधानी बनेगी मेट्रो सिटी

हाइलाइट्स सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे भोपाल मेट्रो का शुभारंभ। पहले चरण में सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी और 8 स्टेशन। 21 दिसंबर से आम जनता के लिए सेवा शुरू, रोज 17 ट्रिप। Bhopal Metro Inauguration : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए आज का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक है। लंबे समय से चल रहे इंतजार के बाद भोपाल मेट्रो की शुरुआत हो रही है। करीब सात वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद आज शाम को मेट्रो सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर मिलकर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड संदेश भी दिखाया जाएगा। भोपाल अब मेट्रो सिटी की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जो शहर की नई पहचान बनेगी। यह परियोजना शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने और पर्यावरण अनुकूल यात्रा को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाएगी। Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे उद्घाटन कार्यक्रम की पूरी जानकारी उद्घाटन समारोह शाम चार बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर यानी मिंटो हॉल में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री और चुने हुए जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का विशेष संदेश प्रसारित किया जाएगा। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सुभाष नगर स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर एम्स तक का सफर करेंगे। यह सफर करीब 6.22 किलोमीटर लंबा होगा। इस दौरान वे मेट्रो की सुविधाओं का जायजा लेंगे और बाद में मीडिया से बातचीत भी करेंगे। Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी पहले चरण में ये स्टेशन शामिल भोपाल मेट्रो के प्राथमिक चरण में सुभाष नगर से एम्स तक कुल आठ स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशनों के नाम हैं – सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स। सभी स्टेशनों को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है, ताकि उद्घाटन का माहौल और यादगार बने। हालांकि कुछ बाहरी निर्माण कार्य जैसे साइनेज और फिनिशिंग अगले तीन महीनों तक चलते रहेंगे, लेकिन इससे यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार आम जनता के लिए 21 दिसंबर से शुरू होगी सेवा मेट्रो सेवा का पूरा फायदा आम लोगों को 21 दिसंबर से मिलेगा। सुबह नौ बजे एम्स स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना होगी। शुरुआती दिनों में रोजाना कुल 17 ट्रिप चलाई जाएंगी। स्टेशन से स्टेशन तक का सफर महज तीन से चार मिनट में पूरा हो जाएगा। सभी स्टेशनों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर और रैंप की व्यवस्था की गई है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और एम्स स्टेशन को फुट ओवर ब्रिज से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को आसानी होगी। MP SIR Update : भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल भोपाल के लिए क्यों महत्वपूर्ण है मेट्रो यह मेट्रो परियोजना शहर की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए शुरू की गई थी। इससे रोजाना हजारों लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सकेंगे। पर्यावरण को भी फायदा होगा क्योंकि लोग निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करेंगे। भविष्य में मेट्रो को एयरपोर्ट और मंडीदीप तक विस्तार देने की योजना है। भोपालवासी लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। भोपाल मेट्रो के किराया टाइम टेबल जानने के लिए यहां क्लिक कीजिये…
MP Weather Update : मध्य प्रदेश में विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरी, ट्रेन-फ्लाइट प्रभावित, ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में इन दिनों सर्दी के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के लगभग 20 जिलों में कोहरे की मोटी चादर बिछी हुई है। कई जगहों पर दृश्यता महज 50 मीटर तक सिमट गई है, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को काफी मुश्किलें आ रही हैं। सड़कों पर धीमी रफ्तार से गाड़ियां चल रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे शहरों में विजिबिलिटी की स्थिति शनिवार सुबह कई शहरों में कोहरा सबसे ज्यादा घना रहा। रीवा और खजुराहो में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई। दमोह में यह 200 से 500 मीटर रही। ग्वालियर, जबलपुर और सतना जैसे शहरों में 1 से 2 किलोमीटर तक ही कुछ दिखाई दिया। भोपाल, उज्जैन और सागर में भी कोहरे ने असर दिखाया और विजिबिलिटी 2 से 4 किलोमीटर तक कम हो गई। सुबह के समय सड़कें पूरी तरह सफेद चादर में लिपटी नजर आईं, जिससे लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी रेल और हवाई सेवाओं पर बड़ा असर घने कोहरे ने यातायात के साधनों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस करीब 6 घंटे लेट रही, जबकि झेलम एक्सप्रेस साढ़े 9 घंटे की देरी से चली। अन्य कई ट्रेनों में 30 मिनट से लेकर 9 घंटे तक की देरी देखी गई। हवाई सेवा भी बाधित हुई है। भोपाल से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की सुबह की फ्लाइट लगातार दूसरे दिन कैंसल करनी पड़ी। यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है और कई लोग स्टेशन या एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते नजर आए। Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है, जिसका मतलब है कि घना कोहरा जारी रहेगा। जबलपुर, कटनी, दमोह और शहडोल संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है।
Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार

हाइलाइट्स पिता ने अपनी जीवित बेटी का किया अंतिम संस्कार। परिजनों ने पुतले की निकाली अंतिम यात्रा। युवती के प्रेम विवाह से नाराज हैं परिजन। Vidisha News : विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक परिवार इतना टूट गया कि उन्होंने अपनी बेटी को मरा मान लिया। 23 वर्षीय सविता कुशवाहा प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई और छिपकर शादी कर ली। यह पता चलते ही कुशवाह परिवार सदमे में आ गया। परिजनों ने बेटी का आटे से पुतला बनाया, अर्थी सजाई और रिश्तेदारों के साथ शव यात्रा निकाली। चौक-चौराहों से गुजरकर श्मशान घाट पहुंचे और पुतले का अंतिम संस्कार कर दिया। MP Minister Report Card : मोहन सरकार के 2 साल पूरे, यहां देखिए एदल कंसाना और प्रहलाद पटेल का रिपोर्ट कार्ड यह दर्दनाक घटना चूना वाली गली की है। सविता अचानक घर से गायब हो गई। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। कुछ दिन बाद खबर मिली कि वह अपने प्रेमी के साथ गई है और शादी कर ली है। बेटी का बनाया आटे का पुतला यह सुनकर परिवार ने खुद को घर में बंद कर लिया। रिश्तेदारों ने ढांढस बंधाया, लेकिन परिजनों ने बेटी को मरा मानकर अंतिम क्रिया करने का फैसला किया। शुक्रवार को रिश्तेदार इकट्ठा हुए। आटे से सविता का पुतला बनाया और उसे चिता पर लिटाया। गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य रास्तों से शव यात्रा निकाली गई। MP SIR Update : भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल पिता का छलका दर्द सविता के पिता रामबाबू कुशवाहा रोते हुए बोले कि बेटी के इस फैसले से पूरा परिवार टूट चुका है। यह उनके जीवन का सबसे दुखद पल है। भाई राजेश कुशवाहा ने कहा कि बहन को बहुत लाड़-प्यार से पाला था। हर इच्छा पूरी की। बड़े अरमानों से पढ़ाया-लिखाया, लेकिन वह सबको छोड़कर चली गई। इसलिए आज हमने अपने ‘अरमानों की अर्थी’ निकाली है। IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी… परिवार का मानना है कि बेटी ने समाज और परिवार की इज्जत को ठेस पहुंचाई है। इसलिए उसे जीते जी मरा मान लिया। पुतले का संस्कार करके वे अपने दुख को व्यक्त कर रहे हैं। रिश्तेदारों ने भी इस फैसले का समर्थन किया और यात्रा में शामिल हुए। यहाँ देखिये वीडियो
MP Minister Report Card : मोहन सरकार के 2 साल पूरे, यहां देखिए एदल कंसाना और प्रहलाद पटेल का रिपोर्ट कार्ड

हाइलाइट्स कृषि बजट 2024-25 में 27,050 करोड़ रुपये पहुंचा। 27 लाख से ज्यादा किसानों को 1,860 करोड़ रुपये की सहायता। मक्का उत्पादन में देश में पहला और दलहन उत्पादन में तीसरा स्थान। MP Minister Report Card : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अपनी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तार से जानकारियां दी। मक्का उत्पादन में मध्य प्रदेश पहला कृषि मंत्री कंसाना ने बताया कि 2002-03 में कृषि बजट केवल 600 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 27,050 करोड़ रुपये हो गया है। कृषि रकबा 297 लाख हेक्टेयर और सिंचाई क्षमता 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। मध्यप्रदेश मक्का उत्पादन में देश में पहला और दलहन में तीसरा स्थान पर है। सोयाबीन भावांतर योजना में 482 करोड़ रुपये ट्रांसफर किसानों को राहत के लिए कई कदम उठाए गए। 29 जिलों के 27.28 लाख किसानों को 1,860 करोड़ रुपये की राहत दी गई। 2024-25 में 35 लाख से अधिक किसानों को 275.86 करोड़ रुपये का दावा भुगतान हुआ। सोयाबीन भावांतर योजना में 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 2.67 लाख को 482 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। खाद कमी के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि खाद की लाइनें प्री-प्लान्ड होती हैं। प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। नकली खाद पर 95 FIR दर्ज की गई हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल ने गिनाईं ग्रामीण विकास की उपलब्धियां पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्रामीण विकास की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में दो साल में 1.07 लाख मामलों में 2333 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। पंचायत भवनों के लिए 922 करोड़ और जनपद भवनों के लिए 557 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। 33 हजार ग्राम रोजगार सहायक पदों पर भर्ती रोजगार के लिए बड़ा ऐलान करते हुए मंत्री ने कहा कि 33 हजार ग्राम रोजगार सहायक पदों पर भर्ती होगी। पंचायत सचिवों के पद आधे रोजगार सहायकों से और आधे परीक्षा से भरे जाएंगे। सभी भुगतान सीधे खातों में होंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे। किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ ये उपलब्धियां सरकार के ग्रामीण और कृषि विकास पर फोकस को दिखाती हैं। किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। बजट में भारी बढ़ोतरी से योजनाएं मजबूत हुई हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रियों ने दो साल के कामकाज का ब्यौरा दिया। सरकार की अन्य विभागों की तरह ये विभाग भी रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। जनता को सीधे लाभ पहुंचाने का दावा किया गया। कृषि और ग्रामीण विकास एमपी की रीढ़ हैं। सरकार ने इन क्षेत्रों में बड़े कदम उठाए हैं।
MP SIR Update : भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल

हाइलाइट्स भोपाल में SIR प्रभारी भुवन गुप्ता ने दी जानकारी। भोपाल के 21 लाख 25 हजार मतदाताओं में से 79% मैप हुए। 438000 मतदाता पहले मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे। MP SIR Update : मध्य प्रदेश। भोपाल में मतदाता सूची संशोधन (SIR) की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है। SIR प्रभारी और डिप्टी डीओ भुवन गुप्ता ने जानकारी दी कि शहर के 21 लाख 25 हजार मतदाताओं में से 79% ही मैप हो पाए हैं। करीब 4 लाख 38 हजार मतदाता पहली मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे। Bhopal Protest : महिलाओं का जंगी प्रदर्शन! विवादित मंत्री विजय शाह के घर का किया घेराव 1 लाख 16 हजार वोटर्स का कोई लिंक नहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पहले चरण में 1 लाख 16 हजार मतदाताओं का कोई लिंक 2003 की मतदाता सूची से नहीं मिला। इन मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया है। इन सभी को 23 जनवरी से नोटिस भेजकर सुनवाई की जाएगी। सुनवाई का दौर 16 फरवरी तक चलेगा। IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी… 35 हजार मतदाताओं के नाम लिस्ट से बाहर इसके अलावा 35 हजार मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। हर रोज प्रत्येक वार्ड में 50 मतदाताओं की सुनवाई होगी। वार्ड स्तर पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बैठेंगे और नोटिस प्राप्त मतदाताओं की शिकायतें सुनेंगे। दावे और आपत्तियां भी इसी दौरान दर्ज की जाएंगी। Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या भुवन गुप्ता ने कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को साफ-सुथरा और सटीक बनाने के लिए की जा रही है। पुरानी सूची से लिंक न मिलने वाले मतदाताओं को मौका दिया जा रहा है कि वे अपने दस्तावेज पेश कर नाम बचाएं। मृत मतदाताओं के नाम हटाने से फर्जी वोटिंग की आशंका कम होगी। नोटिस मिलने के बाद सुनवाई में पहुंचें यह संशोधन चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत हो रहा है। मतदाता सूची में गलत या डुप्लीकेट नाम हटाना जरूरी है। भोपाल जैसे बड़े शहर में यह प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण है, लेकिन पारदर्शी तरीके से की जा रही है। Santosh Verma Controversy : विवादित IAS संतोष वर्मा का नया वीडियो – खुद को माई के लाल बताया… मतदाताओं से अपील है कि अगर उन्हें नोटिस मिले तो समय पर दस्तावेज लेकर सुनवाई में पहुंचें। नाम कटने से वोटिंग का अधिकार छिन सकता है। सुनवाई में आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे प्रमाण पेश करने होंगे।
Bhopal Protest : महिलाओं का जंगी प्रदर्शन! विवादित मंत्री विजय शाह के घर का किया घेराव

हाइलाइट्स महिला कांग्रेस ने किया मंत्री विजय शाह के निवास का घेराव। मंत्री विजय शाह लाडली बहनों को को लेकर की थी टिप्पणी। Bhopal Protest : भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्री विजय शाह के विवादित बयानों पर महिला कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री के निवास का घेराव किया। यह प्रदर्शन विजय शाह द्वारा लाडली बहनों और पहले करनाल सोफिया को लेकर दी गई टिप्पणियों के विरोध में था। महिला कांग्रेस ने इन बयानों को निंदनीय और महिलाओं का अपमान बताया। IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी… मंत्री विजय शाह से माफी मांगने की मांग प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मंत्री से माफी मांगने की मांग की। रीना बौरासी ने कहा कि विजय शाह के बयान महिलाओं की गरिमा पर हमला हैं। लाडली बहना योजना को लेकर की गई टिप्पणी और अन्य बयान अस्वीकार्य हैं। महिला कांग्रेस ऐसे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने की बैरिकेडिंग यह घेराव भोपाल में मंत्री के निवास के बाहर हुआ। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता जमा हुईं और प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। बैरिकेडिंग लगाई गई और किसी अनहोनी से बचने के लिए सतर्कता बरती गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन नारे तेज थे। शाह की टिप्पणी से महिलाओं का अपमान विजय शाह के बयान पहले से विवादों में हैं। लाडली बहना योजना पर उनकी टिप्पणी को महिलाओं का अपमान माना गया। इससे पहले भी उनके बयान सुर्खियों में रहे हैं। महिला कांग्रेस ने इसे मौका मानकर बड़ा प्रदर्शन किया। रीना बौरासी ने कहा कि महिलाओं की आवाज दबाई नहीं जाएगी। MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह? प्रदर्शन से सियासी माहौल गरमा गया है। महिला कांग्रेस ने इसे महिलाओं की एकजुटता का प्रदर्शन बताया। मंत्री विजय शाह की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति दी थी, लेकिन घेराव पर नजर रखी। यहां देखिये प्रदर्शन के वीडियो
IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी…

IAS Meenakshi Singh : भोपाल। मध्यप्रदेश की IAS अधिकारी मीनाक्षी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अजाक्स की सभा में दिया उनका बयान विवादों में घिर गया है। वीडियो में मीनाक्षी सिंह ने कहा कि जातिगत पहचान और जातिवादी होना आज की सबसे बड़ी मांग है। वायरल वीडियो में क्या? उन्होंने सवर्ण समाज पर निशाना साधते हुए कहा कि सरनेम देखकर पक्षपात किया जाता है। समाज को जोड़ने के लिए सबसे पहले परिवार और जातिगत पहचान को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने आदिवासी बच्चों को अपनी जाति बताने पर जोर दिया। Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या मीनाक्षी ने कहा कि हमें अपने समुदाय के लोगों को ढूंढकर मदद करनी चाहिए। बड़े पदों पर होने के बावजूद आदिवासी भाई-बहन संकोच करते हैं, इसलिए उनके साथ जुड़ना और समाज को आगे बढ़ाना जरूरी है। यह बयान संतोष वर्मा के विवादित बयानों के बाद आया है, जिससे IAS अधिकारियों के बयानों पर नई बहस छिड़ गई है। मीनाक्षी सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह? कांग्रेस- बीजेपी की प्रतिक्रिया बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी या नेता जातिगत बातें न करें। सभी समाज के लोगों को साथ लेकर काम करना चाहिए। जातिवाद से समाज बंटता है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में जात-पात बढ़ाते हैं। IAS अधिकारी को संविधान और महात्मा गांधी की विचारधारा का पालन करना चाहिए। जातिवाद फैलाना गलत है। MP Cold Update : मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी, कई जिलों में विजिबिलिटी कम, ट्रेनें 5 घंटे तक लेट यह विवाद राजनीतिक दलों के बीच भी गरमा गया है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगा रही हैं। मीनाक्षी सिंह का बयान अजाक्स सभा में दिया गया था, जो दलित-आदिवासी संगठन है लेकिन उनके शब्दों को जातिवाद को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।
Bhopal WordCamp 2025 : भोपाल में 20-21 दिसंबर को WordCamp , वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स का बड़ा सम्मेलन

Bhopal Word Camp 2025 : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में टेक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 20 और 21 दिसंबर 2025 को WordCamp 2025 का आयोजन होने जा रहा है। यह सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा टेक कॉन्फ्रेंस है, जो वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर केंद्रित रहेगा। इसमें 400 से अधिक तकनीकी उत्साही, डेवलपर्स, डिजाइनर्स, ब्लॉगर्स और डिजिटल पेशेवर शामिल होंगे। 20 दिसंबर को Contributor Day SF Technologies में आयोजित होगा। इस दिन डेवलपर्स, डिजाइनर्स और कंटेंट क्रिएटर्स मिलकर ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। कोडिंग, डिजाइन, अनुवाद और डॉक्यूमेंटेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग होगा। Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या मुख्य कॉन्फ्रेंस 21 दिसंबर को Courtyard by Marriott, भोपाल में होगी। यहां प्रेरक मुख्य भाषण, तकनीकी सत्र, वर्कशॉप और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। प्रमुख स्पीकर्स में अभय कुलकर्णी (वर्डप्रेस और AI ऑटोमेशन), आदित्य विक्रम सिंह (SEO और डिजिटल रणनीति), अक्षत गुप्ता (UX और प्रोडक्ट डिजाइन), डॉ. तबस्सुम जाफर (रिमोट वर्क और मानसिक स्वास्थ्य), जिनेंद्र खोबारे (सुरक्षा और फ्रॉड प्रिवेंशन), प्रियंका शाह (AI और मार्केटिंग), साक्षी चौइथानी (फ्रीलांसर से फाउंडर), साक्षी मेहता (टीम विकास) और संदेश जांगम-सौरभ मटोलिया (वर्डप्रेस इंजीनियरिंग) शामिल हैं। Dainik Bhaskar इस इवेंट का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है। इससे तकनीकी समुदाय में दृश्यता बढ़ेगी और स्पीकर्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मिलेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय टेक इकोसिस्टम को मजबूत करने में योगदान देगा। MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह? WordCamp 2025 वेब डेवलपमेंट, डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी में सीखने का अनोठा अवसर है। प्रतिभागी ज्ञान बढ़ा सकेंगे और उद्योग विशेषज्ञों से सीधे जुड़ सकेंगे। टेक प्रेमी AI, SEO, UX और डिजिटल इनोवेशन सीखने का मौका न चूकें। यह इवेंट भोपाल को टेक हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ओपन-सोर्स कम्युनिटी को बढ़ावा मिलेगा और नई मित्रताएं बनेंगी। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि यह WordCamp यादगार बनेगा।
Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या

हाइलाइट्स भदभदा डैम में कूदकर युवक ने की आत्महत्या। पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू की। शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। Bhopal Suicide Case : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने भदभदा डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना गुरुवार देर रात करीब 10 बजे की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय हेमंत राय के रूप में हुई है। वह कमला नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह? मैं हेमंत राय… हेमंत अपनी दोपहिया वाहन से भदभदा डैम पहुंचा और डैम से छलांग लगा दी। आत्महत्या से पहले उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक मैसेज डाला, जिसमें लिखा था – “मैं हेमंत राय उम्र 30 में अपनी मर्जी से अपनी खुशी से सुसाइड कर रहा हूं। मेरे ऊपर किसी का दबाव नहीं है (भदभदा तालाब)।” यह स्टेटस देखकर उसके जानने वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। Santosh Verma Controversy : विवादित IAS संतोष वर्मा का नया वीडियो – खुद को माई के लाल बताया… हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। देर रात हेमंत का शव बरामद कर लिया गया। मौके से उसकी दोपहिया वाहन भी जब्त की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Online Marriage Certificate : अब घर बैठे मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट, ऑफिस आने की जरूरत नहीं पुलिस की जांच जारी घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का बुरा हाल हो गया। वे सदमे में हैं। अभी तक आत्महत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हेमंत के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच में लगी हुई है।
MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह?

हाइलाइट्स कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय सिंह के कार्यकाल की तारीफ। बोले दिग्विजय सिंह की महिमा अपरम्पार। अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह के कार्यकाल की बताई उपलब्धि। MP Politics : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में एक दुर्लभ और सराहनीय नजारा देखने को मिला। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की खुलकर तारीफ की। विशेष चर्चा के दौरान विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के 1993 से 2003 तक के कार्यकाल में राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट, बांध सागर परियोजना और कोलार जल परियोजना जैसे बड़े कार्यों का जिक्र किया। MP Govt Job Vacancy : फिजियोथेरेपिस्ट से असिस्टेंट प्रोफेसर तक 474 पदों पर सीधी भर्ती, 24 दिसंबर से आवेदन शुरू IIM और IIT की स्थापना में दिग्विजय सिंह का बड़ा योगदान विजयवर्गीय ने शिक्षा क्षेत्र में भी दिग्विजय सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर में IIM और ITI की स्थापना में दिग्विजय सिंह का बड़ा योगदान रहा। इंदौर देश का पहला शहर है जहां दोनों संस्थान हैं। इसमें अर्जुन सिंह और तत्कालीन नेतृत्व की भी भूमिका रही। Santosh Verma Controversy : विवादित IAS संतोष वर्मा का नया वीडियो – खुद को माई के लाल बताया… विजयवर्गीय ने सुनाया एक किस्सा मंत्री ने दिग्विजय सिंह की मानवीयता की भी तारीफ की। उन्होंने एक प्रसंग सुनाया कि जब उनके कार्यकर्ता ओमकार तिवारी को स्वास्थ्य संकट आया, तो दिग्विजय सिंह ने बिना भेदभाव के तुरंत हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर उन्हें दिल्ली भेजा। विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह समर्थक या विरोधी किसी की भी मदद करते थे। दिग्विजय सिंह ने किया विजयवर्गीय को धन्यवाद इस सराहना पर दिग्विजय सिंह ने सदन में विजयवर्गीय को धन्यवाद कहा। उन्होंने विजयवर्गीय को ‘कलाकार’ कहते हुए सराहा और कहा कि आज के राजनीतिक माहौल में ऐसा साहस बहुत कम नेताओं में होता है। MP Road Accident : असुरक्षित परिक्रमावासी ! नर्मदा प्रकिमा पथ की जरूरत, डिंडोरी में हुआ दर्दनाक हादसा यह बातचीत सदन की कार्यवाही में रिकॉर्ड हो गई। आमतौर पर सदन में आरोप-प्रत्यारोप चलते हैं, लेकिन इस बार दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच सराहना का दौर देखकर सदस्यों ने तालियां बजाईं।