BJP New National President : 20 जनवरी को मिलेगा बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश से ये नेता बनेंगे प्रस्तावक

BJP New National President : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 20 जनवरी 2026 को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना तय माना जा रहा है। पार्टी के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ही इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। सोमवार को वे बीजेपी के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच अपना नामांकन जमा करेंगे। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके प्रस्तावक बनेंगे। Rajgarh News : सरकारी जमीन पर दबंगों का खुलेआम कब्जा, महिलाओं के साथ मारपीट मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कुल 20 नेता नितिन नवीन के प्रस्तावक बनने जा रहे हैं। ये सभी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं और नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री राकेश सिंह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद वीडी शर्मा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि सांसद कविता पाटीदार विधायक गोपाल भार्गव विधायक ओमप्रकाश धुर्वे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य MP Cold Update : अगले दो दिन तेज ठंड से राहत, 22-23 जनवरी से फिर बूंदाबांदी के आसार सबसे ज्यादा प्रस्तावक ग्वालियर-चंबल से ये सभी नेता दो दिनों तक दिल्ली में ही रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इनमें से कई नेता नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल हो सकते हैं। मध्य प्रदेश से सभी अंचलों के नेताओं को प्रस्तावक बनाया गया है। सबसे ज्यादा प्रस्तावक ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ अंचल से हैं। अन्य अंचलों से भी महत्वपूर्ण नेता शामिल किए गए हैं। नितिन नवीन का अध्यक्ष बनना तय नितिन नवीन का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। वे अकेले ही नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। नामांकन जमा होने के बाद शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापसी का समय होगा। अगर कोई और नामांकन नहीं आता है तो उनका निर्विरोध चुनाव तय हो जाएगा। अगर दो फॉर्म रहते हैं तो 20 जनवरी को वोटिंग होगी, अन्यथा वोटिंग नहीं होगी। RD Prajapati Controversy : कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए… पूर्व विधायक का शर्मनाक बयान इस दौरान पार्टी के लगभग सभी मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्तर के नेता दिल्ली में मौजूद रहेंगे। यह सत्र बीजेपी के लिए नई कार्यकारिणी के गठन और संगठन मजबूती का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। मध्य प्रदेश से इतनी बड़ी संख्या में नेताओं का शामिल होना राज्य की राजनीतिक अहमियत को भी दर्शाता है।
Rajgarh News : सरकारी जमीन पर दबंगों का खुलेआम कब्जा, महिलाओं के साथ मारपीट

Rajgarh News : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में सोमवारिया क्षेत्र स्थित दशहरे मैदान की सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जे की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे और फरसे लेकर सरकारी जमीन पर लगी लोहे की जालियों को उखाड़ते और खुलेआम दहशत फैलाते दिख रहे हैं। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। Lok Bhawan Tour : लोकभवन में 25 जनवरी से होगी आमजन की एंट्री, 26 जनवरी को विशेष भ्रमण और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन ये है पूरा मामला मामला खिलचीपुर नगर के सोमवारिया क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम की है। 8 से 10 लोग एक कार से मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए जबरन कब्जा करने की कोशिश की। जब जमीन पर रहने वाले शकील खान और उनके परिवार ने विरोध किया तो मामला बिगड़ गया। महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की गई और शकील के साथ मारपीट हुई। MP Cold Update : अगले दो दिन तेज ठंड से राहत, 22-23 जनवरी से फिर बूंदाबांदी के आसार सुरक्षा के लिए लगाई तार फेंसिंग दशहरा मैदान के पास रहने वाली शबनम ने बताया कि यह जमीन पूरी तरह शासकीय है। सालों से उनके परिवार का इस पर कब्जा है। सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग लगाई गई थी। आरोपियों ने लाठी-डंडों के बल पर फेंसिंग उखाड़ दी। धमकियां देते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। सरकारी जमीनों पर कब्जा शकील खान का आरोप है कि कुछ दबंग लंबे समय से दशहरे मैदान और आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। कब्जे के बाद इन जमीनों को 30 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक में बाहर के लोगों को बेचा जा रहा है। जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, उसका टैक्स नगर पालिका में जमा है। रसीदें भी उनके पास मौजूद हैं। आरोपियों के वीडियो और नाम पुलिस को सौंपे गए हैं। MP Video Viral : भोपाल में हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की मारपीट, स्कूटी खड़े करने पर विवाद सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो … स्थानीय लोगों का कहना है कि दशहरा मैदान नगर की सार्वजनिक और ऐतिहासिक सरकारी जमीन है। प्रशासन की उदासीनता के चलते यहां खुलेआम कब्जे और अवैध बिक्री हो रही है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी जमीन की यह बंदरबांट जारी रहेगी। वह दिन दूर नहीं जब दशहरे मैदान में आमजन के लिए जगह ही नहीं बचेगी। RD Prajapati Controversy : कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए… पूर्व विधायक का शर्मनाक बयान खिलचीपुर थाने शिकायत दर्ज पीड़ित परिवार ने रविवार रात ही खिलचीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसडीएम अंकिता जैन ने मामले की जानकारी मिलने पर टीम भेजकर जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।
Lok Bhawan Tour : लोकभवन में 25 जनवरी से होगी आमजन की एंट्री, 26 जनवरी को विशेष भ्रमण और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

हाइलाइट्स लोकभवन 25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा। 26 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कर लोकभवन घूम सकेंगे आमजन। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शार्ट फिल्मके अलावा विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन। Lok Bhawan Tour : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में स्थित लोकभवन आम नागरिकों के लिए तीन दिन तक खुला रहेगा। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि लोकभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक आमजन के दर्शनार्थ खुला रहेगा। इस दौरान नागरिक लोकभवन के अंदरूनी हिस्सों का भ्रमण कर सकेंगे और वहां लगाई गई चित्र प्रदर्शनी, लघु फिल्में और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। SIR Claims and Objections : MP SIR में गड़बड़ी की आशंका, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पदाधिकारियों को किया अलर्ट 27 जनवरी तक होगी एंट्री यह आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित किया गया है। 25 जनवरी से 27 जनवरी तक लोकभवन आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान नागरिक लोकभवन घूम सकेंगे और वहां की सुंदरता को नजदीक से देख सकेंगे। भ्रमण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लघु फिल्मों का प्रदर्शन लोकभवन में कई आकर्षण तैयार किए गए हैं। चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रदेश की संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा को दर्शाया जाएगा। लघु फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जो मध्य प्रदेश की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित होंगी। MP Video Viral : भोपाल में हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की मारपीट, स्कूटी खड़े करने पर विवाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह सब आमजन को लोकतंत्र और राज्य सरकार की कार्यशैली से जोड़ने का प्रयास है। किस गेट से होगी एंट्री और एग्जिट प्रवेश और निकास की व्यवस्था भी साफ कर दी गई है। लोकभवन में प्रवेश और निकास केवल गेट क्रमांक-1 से ही होगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचें और निर्धारित समय सीमा का पालन करें। RD Prajapati Controversy : कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए… पूर्व विधायक का शर्मनाक बयान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परिवारों और बच्चों के साथ आने वाले नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार ने कहा है कि यह तीन दिवसीय खुला दरबार आमजन की सहभागिता बढ़ाने का प्रयास है। नागरिकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकभवन पहुंचें और गणतंत्र दिवस के इस अवसर को यादगार बनाएं।
SIR Claims and Objections : MP SIR में गड़बड़ी की आशंका, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पदाधिकारियों को किया अलर्ट

हाइलाइट्स SIR को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पदाधिकारीयों को दिए निर्देश। मध्यप्रदेश कांग्रेस को SIR की दावे आपत्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका। पदाधिकारियों को निर्देश 19 से 22 जनवरी के बीच लगातार सक्रिय रहें। SIR Claims and Objections : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर अलर्ट मोड पर आ गई है। पार्टी को आशंका है कि भाजपा मतदाता सूची में गड़बड़ी करने के हर संभव प्रयास कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखें और किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत उजागर करें। MP Video Viral : भोपाल में हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की मारपीट, स्कूटी खड़े करने पर विवाद एमपी कांग्रेस ने क्या कहा कांग्रेस का कहना है कि SIR के दौरान दावे-आपत्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका है। पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 19 से 22 जनवरी के बीच लगातार सक्रिय रहें। किसी भी गलत नाम को जोड़े जाने या सही नाम को काटे जाने से रोकने के लिए चौकसी बरतें। केवल निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक फॉर्म 7 को ही स्वीकार करें। बाहर छपे या नकली फॉर्म 7 पर तुरंत आपत्ति दर्ज कराएं। MP Cold Update : अगले दो दिन तेज ठंड से राहत, 22-23 जनवरी से फिर बूंदाबांदी के आसार मतदाता सूची में हेरफेर की आशंका प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि भाजपा द्वारा मतदाता सूची में हेरफेर की आशंका है। पार्टी का मानना है कि भाजपा कुछ इलाकों में गलत नाम जोड़कर या सही नाम काटकर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश कर सकती है। कांग्रेस ने कहा कि हमें सतर्क रहना होगा ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर नजर रखने और हर गतिविधि की रिपोर्टिंग करने को कहा गया है। अगर कोई गड़बड़ी दिखे तो तुरंत जिला और प्रदेश स्तर पर सूचित करने के निर्देश हैं। RD Prajapati Controversy : कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए… पूर्व विधायक का शर्मनाक बयान यह निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब SIR के तहत दावे-आपत्ति की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए महत्वपूर्ण बताया है। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की छेड़छाड़ लोकतंत्र पर हमला है। क्या बोले प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हम हर बूथ पर नजर रख रहे हैं। पदाधिकारी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।आधिकारिक फॉर्म के अलावा किसी भी दस्तावेज को मान्यता न दें। प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।
MP Video Viral : भोपाल में हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की मारपीट, स्कूटी खड़े करने पर विवाद

हाइलाइट्स हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की मारपीट। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लड़की का वीडियो। युवती के बाल उखाड़े और भाई के सर में आई गंभीर चोंट। MP Video Viral : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के कमला नगर इलाके में एक हिंदू युवती के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती खुद अपनी बात रख रही है और आरोप लगा रही है कि घर के सामने मदरसे पर स्कूटी खड़े करने को लेकर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने विवाद शुरू किया। पैसे मांगने पर न देने की वजह से मारपीट हुई। MP Cold Update : अगले दो दिन तेज ठंड से राहत, 22-23 जनवरी से फिर बूंदाबांदी के आसार वायरल वीडियो में क्या बोली युवती युवती ने वीडियो में बताया कि विवाद के दौरान उसके बाल उखाड़े गए। उसके भाई के सिर में गंभीर चोट आई। उसके दोस्त पर भी हमले का आरोप है। युवती का कहना है कि वह कल्पना नगर में रहती है। घटना मदरसे के ठीक सामने हुई। RD Prajapati Controversy : कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए… पूर्व विधायक का शर्मनाक बयान वीडियो में युवती रोते हुए अपनी पीड़ा बता रही है। उसने कहा कि ऑटो चालकों ने स्कूटी खड़े करने के लिए पैसे मांगे। पैसे न देने पर उन लोगों ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। अब्दुल ब्रेकिंग वीडियो की पुष्टि नहीं करता। यहां देखिये वायरल वीडियो A Hindu girl living on rent in a Muslim-majority area of Bhopal, MP, was attacked by local Muslims. Her friend tried parking his bike near a madrasa (like everyone else does for free), but they demanded ₹1000. He said he’s a student & can’t pay then they assaulted him.… pic.twitter.com/96tlexnV3M — Team Hindu United (@TeamHinduUnited) January 18, 2026
MP Cold Update : अगले दो दिन तेज ठंड से राहत, 22-23 जनवरी से फिर बूंदाबांदी के आसार

हाइलाइट्स अगले 2 दिन तक तेज ठंड से राहत, फिर बूंदाबांदी के आसार। सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में मध्यम कोहरा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्का कोहरा। MP Cold Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोगों को अगले दो दिन (19 और 20 जनवरी) तक राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के गुजरने से प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में बादल छाए हुए हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है और ठंड का प्रकोप कम हुआ है। Bhopal Stabbing Case : भोपाल में चालकवे चाक़ू, पुरानी रंजिश से भड़का विवाद, युवक की हालत गंभीर इन जिलों में दृश्यता कम सुबह के समय ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, सागर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और नर्मदापुरम समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्का कोहरा देखा गया। कोहरे के कारण सुबह की दृश्यता कम रही और वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। RD Prajapati Controversy : कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए… पूर्व विधायक का शर्मनाक बयान पूर्वी मध्य प्रदेश में छाए रहेंगे बादल मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 48 घंटे तक पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इससे न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि 21 जनवरी से मौसम फिर बदलने की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी होने के आसार हैं। विशेष रूप से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों (जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़) में बारिश हो सकती है। Sand Mafia Exposed : नर्मदापुरम में बड़ा खुलासा, ED ने पकड़ा रेत माफिया गिरोह, फर्जी ETP से 30 करोड़ की कमाई सबसे ठंडा पचमढ़ी वर्तमान में प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। भोपाल में सुबह का न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री रहा, जो पिछले दिनों से 2-3 डिग्री ज्यादा है। इंदौर में भी इसी तरह की स्थिति रही। अगले दो दिन राहत लेकिन … मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन राहत भले ही मिले, लेकिन सुबह-शाम कोहरे और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। 22 जनवरी के बाद बारिश के साथ ठंड फिर लौट सकती है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।
Bhopal Stabbing Case : भोपाल में चले चाक़ू, पुरानी रंजिश से भड़का विवाद, युवक की हालत गंभीर

हाइलाइट्स तलैया थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर रोड पर हुई चाकू बाजी। पहले विवाद हमीदिया अस्पताल की पार्किंग में हुआ था। पुरानी रंजीश के चलते हुआ विवाद। Bhopal Stabbing Case : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। इब्राहिमपुर रोड पर हुए इस विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद युवती बाल-बाल बच गई। Sehore Child Labor : सरकारी निर्माण कार्य में बच्चे कर रहे मजदूरी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शरू हमीदिया अस्पताल की पार्किंग में हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, आरोपी और फरियादी दोनों ही ऐशबाग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। विवाद की शुरुआत हमीदिया अस्पताल की पार्किंग में हुई थी, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। बात बढ़ने पर चाकू निकल आया और युवक पर हमला कर दिया गया। युवती ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन युवक को कई जगह चाकू के घाव आए। Sand Mafia Exposed : नर्मदापुरम में बड़ा खुलासा, ED ने पकड़ा रेत माफिया गिरोह, फर्जी ETP से 30 करोड़ की कमाई घटना के तुरंत बाद घायल युवक को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन घाव गहरे होने से खतरा बना हुआ है। इलाके में तनाव घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी रंजिशें अक्सर छोटी-छोटी बातों से भड़क जाती हैं और जानलेवा हमले तक पहुंच जाती हैं। Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही है ताकि मामला और न बिगड़े। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर भोपाल में पुरानी रंजिशों से जुड़े हिंसक मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
RD Prajapati Controversy : कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए… पूर्व विधायक का शर्मनाक बयान

हाइलाइट्स एसटी एससी ओबीसी सम्मेलन में विवादित बयानबाजी। पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के कथावाचकों को लेकर विवादित बोल। कथावाचकों को जूते की माला पहनकर नंगा घुमाया जाए। RD Prajapati Controversy : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में आयोजित एक ST-SC-OBC सम्मेलन में पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों के खिलाफ इतना आपत्तिजनक और अश्लील बयान दिया कि पूरा हॉल सन्न रह गया। प्रजापति ने मंच से कहा, “कथावाचकों को जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए। पहले इनको सजा दो, फिर संतोष वर्मा को IAS से हटाओ, मुझे फांसी दे दो।” Bhopal Stabbing Case : भोपाल में चालकवे चाक़ू, पुरानी रंजिश से भड़का विवाद, युवक की हालत गंभीर अनिरुद्धाचार्य पर गंदी टिप्पणी प्रजापति यहीं नहीं रुके। उन्होंने लोकप्रिय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर बेहद गंदी टिप्पणी की। बोले, “एक अंधाचार्य है, वह कहता है – वाइफ मतलब वंडरफुल इंस्ट्रूमेंट फॉर एंजॉय। अरे, तुम भी अपनी एंजॉय वाली मां से पैदा हुए हो क्या? कितने लोगों ने एंजॉय किया है, तभी तुम्हारी आंखें खराब हो गईं, अंधरे हो गए।” इसके बाद प्रजापति ने बहन-बेटियों पर भी घिनौना कमेंट किया। कहा, “अब तो बहन-बेटियां प्लॉट हो गई हैं। कोई भी सौ बार रजिस्ट्री कराओ, हजार बार रजिस्ट्री कराओ। इनकी छाती से पृथ्वी हिलने लगी है।” Sehore Child Labor : सरकारी निर्माण कार्य में बच्चे कर रहे मजदूरी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शरू एक अन्य कथावाचक पर टिप्पणी करते हुए बोले, “एक बाबा लाली लगाकर कहता है कि 25 साल की लड़कियां कथाओं में जाकर अपनी जवानी उतार कर आती हैं।” सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पूर्व विधायक का यह बयान वीडियो में रिकॉर्ड हो गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सनातन समाज और कथावाचकों के समर्थकों में भारी गुस्सा है। लोग इसे महिलाओं का अपमान और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बता रहे हैं। Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग बता दें कि, यह सम्मेलन संतोष वर्मा (आईएएस) के समर्थन में आयोजित किया गया था, जिन्होंने ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान दिया था। प्रजापति ने कहा कि पहले कथावाचकों को सजा दो, फिर संतोष वर्मा को हटाओ लेकिन उनके बयान ने पूरे आयोजन को विवादों में घेर दिया। यहां देखिये वायरल वीडियो
Sehore Child Labor : सरकारी निर्माण कार्य में बच्चे कर रहे मजदूरी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शरू

Sehore Child Labor Case : मध्य प्रदेश। सीहोर के भैरुंदा थाना क्षेत्र के सीलकंठ गांव में सड़क और नाली निर्माण कार्य में बाल श्रम का गंभीर मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता इंद्राज बरखने ने इसकी शिकायत भैरुंडा थाने में दर्ज कराई है। निर्माण स्थल पर एक नाबालिग बालिका द्वारा काम करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। Sand Mafia Exposed : नर्मदापुरम में बड़ा खुलासा, ED ने पकड़ा रेत माफिया गिरोह, फर्जी ETP से 30 करोड़ की कमाई एक दर्जन से अधिक नाबालिग लेबर बच्चे शिकायतकर्ता इंद्राज बरखने ने बताया कि पंचायत द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य का ठेका राजेश पंवार को दिया गया है। आरोप है कि ठेकेदार ने बैतूल से करीब एक दर्जन से अधिक नाबालिग बच्चों को लाकर काम पर लगाया हुआ है। ये बच्चे सुबह से शाम तक जोखिम भरे काम कर रहे हैं, जैसे कि खुदाई, ईंट-गिट्टी उठाना और भारी सामान ढोना। इससे बच्चों को गंभीर चोट लगने का खतरा बना हुआ है। Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंचायत के जिम्मेदार भी संलिप्त शिकायतकर्ता इंद्राज बरखने ने बताया कि उन्होंने पहले पंचायत में भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पंचायत के कुछ जिम्मेदार भी इस मामले में संलिप्त हैं। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद भी ठेकेदार पर कोई तत्काल कार्रवाई न होने पर उन्होंने श्रम विभाग को भी सूचित किया है। क्या बोले थाना प्रभारी घनश्याम दांगी भैरुंडा थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठेकेदार और मजदूरों के दस्तावेज बुलाए गए हैं, जिनकी जांच चल रही है। अगर बाल श्रम साबित हुआ तो बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान जांच रिपोर्ट आने के बाद ठेकेदार के खिलाफ एक्शन श्रम विभाग के सीहोर पदाधिकारी एसएन संगोले ने जानकारी दी कि उन्होंने निरीक्षक को तुरंत मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ठेकेदार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाल श्रम के खिलाफ प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है।
Sand Mafia Exposed : नर्मदापुरम में बड़ा खुलासा, ED ने पकड़ा रेत माफिया गिरोह, फर्जी ETP से 30 करोड़ की कमाई

Narmadapuram Sand Mafia Exposed : नर्मदापुरम। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक बड़े संगठित रेत माफिया गिरोह का खुलासा हुआ है। किराए के मकान में रहने वाला अजय उर्फ बबलू अग्रवाल और उसका साथी राहुल खन्ना फर्जी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट परमिट (ETP) बनाकर अवैध रेत की सप्लाई कर रहे थे। ED के अनुसार, इस फर्जीवाड़े से दोनों ने 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। Nitin Gadkari Vidisha Visit : अब MP के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी ने दी 4400 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात 6,000 से 10,000 रुपए प्रति परमिट बबलू और राहुल वैध रेत घाटों के नाम पर फर्जी ETP तैयार करते थे और इन्हें नागपुर के रेत माफिया को 6,000 से 10,000 रुपए प्रति परमिट के हिसाब से बेचते थे। जांच में पता चला कि ETP में दर्ज वाहन कभी मध्य प्रदेश के रेत घाटों पर नहीं पहुंचे। जीपीएस डेटा एनालिसिस से साफ हुआ कि ये वाहन सिर्फ नागपुर और आसपास के अवैध रेत घाटों के चक्कर लगाते रहे। Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1.34 करोड़ रुपए फ्रीज ED ने 9 जनवरी को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें नर्मदापुरम, बैतूल, नागपुर और भंडारा जिले शामिल थे। कार्रवाई में कुल 38.43 लाख रुपए नकद, 1.34 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज की गई। इसके अलावा 8 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 1 BMW, 2 फॉर्च्यूनर, 1 थार, 2 जेसीबी और 2 पोकलैंड मशीनें शामिल हैं। कोई फर्जी ETP नहीं बनाया छापेमारी के दौरान बबलू अग्रवाल ने खुद को साधारण व्यक्ति बताया। उसने आगे कहा, “मैं 15 हजार की नौकरी करता हूं। मैंने कोई फर्जी ETP नहीं बनाया। राहुल खन्ना को नहीं जानता। राहुल बाड़ीवा को जानता हूं। 2022 में हम दोनों धनलक्ष्मी और आरकेटीसी कंपनी में काम करते थे। राहुल ने मेरे खाते में कई बार पैसे डलवाए, जो मैंने वापस कर दिए।” Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग ED की जांच जारी ED की टीम ने नर्मदापुरम में बबलू के घर पर 14 घंटे तक जांच की और रात 8:30 बजे टीम रवाना हुई। इसके अलावा बैतूल जिले के ग्राम डहरगांव में भाजपा नेता जुबेर पटेल के फार्महाउस पर भी छापा पड़ा। यह कार्रवाई महाराष्ट्र के नागपुर और भंडारा जिले के अवैध रेत घाटों से जुड़ी है। ED की जांच जारी है और जल्द ही गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। यह मामला मध्य प्रदेश में रेत माफिया की गहरी जड़ों को उजागर कर रहा है।
Nitin Gadkari Vidisha Visit : अब MP के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी ने दी 4400 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात

Nitin Gadkari Vidisha Visit : विदिशा। मध्य प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को विदिशा में कुल 4400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 8 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम पुरानी कृषि उपज मंडी में भव्य रूप से आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शहर में निकाला भव्य रोड शो कार्यक्रम की शुरुआत में गडकरी दोपहर करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे। यहां से शहर में एक भव्य रोड शो निकाला गया, जो बड़ा बाजार से शुरू होकर कृषि मंडी तक पहुंचा। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों नागरिक जमा हुए और तीनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। 181 KM लंबी परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्य समारोह में CM डॉ. मोहन यादव ने गडकरी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद गडकरी ने रिमोट बटन दबाकर कुल 181 किलोमीटर लंबी इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग इनसे भोपाल, विदिशा, सागर, राहतगढ़, ब्यावरा जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम होगा। फोर-लेन चौड़ीकरण से यात्रा समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण घटेगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी। आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विदिशा और सागर जिलों में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का भी शिलान्यास किया गया। ये केंद्र IDTR और RDTC मॉडल पर आधारित होंगे, जो सुरक्षित ड्राइविंग सिखाएंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर देंगे। काम करने वाला करता है राज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये परियोजनाएं मध्य भारत और बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी तथा आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने गडकरी से कहा, “जो काम करता है वो राज करता है। आपको उज्जैन के विकास कार्यों के लिए भी आना पड़ेगा, हम आपको केवल विदिशा के लिए नहीं छोड़ेंगे।” Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान क्या बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “सीएम मोहन यादव विदिशा में बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन गली में गड्ढा हो जाए तो लोग आज भी मामा के साथ गड्ढे का फोटो लगाते हैं। अब गली की सड़क का केंद्रीय मंत्री क्या करेंगे।” केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने शहर में टॉयलेट का पानी और अब कचरा बेचते हैं। उन्होंने छात्र जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि अच्छे नेता मिलने से परिवर्तन सही दिशा में होता है। किसानों के लिए उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से लाखों की बचत होगी। उन्होंने मजाक में कहा, “मेरे पास द्रौपदी की थाली है। कितने भी लोग आएं, कितना भी खाएं, खाना खत्म नहीं होगा।” Bhopal Fake Police Thugs : भोपाल में पुलिस के भेष में बदमाशों का आतंक, फ्लैट में घुसकर ठगी-मारपीट लोकार्पित परियोजनाएं रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य-अब्दुल्लागंज-इटारसी खंड 4-लेन (12 किमी, ₹418 करोड़) – एनिमल अंडरपास सहित देहगांव-बम्होरी मार्ग निर्माण (27 किमी, ₹60 करोड़) शिलान्यास वाली प्रमुख परियोजनाएं भोपाल-विदिशा खंड 4-लेन (42 किमी, ₹1041 करोड़) विदिशा-ग्यारसपुर खंड 4-लेन (29 किमी, ₹543 करोड़) ग्यारसपुर-राहतगढ़ खंड 4-लेन (36 किमी) राहतगढ़-बेरखेड़ी खंड 4-लेन (10 किमी, ₹731 करोड़) सागर वेस्टर्न बायपास 4-लेन (20.2 किमी, ₹688 करोड़) भोपाल-ब्यावरा पर 5 अंडरपास (5 किमी, ₹122 करोड़) ये परियोजनाएं ब्लैक स्पॉट सुधार, ज्यामितीय डिजाइन और अंडरपास से दुर्घटनाओं को काफी कम करेंगी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी।
Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Rahul Gandhi on Contaminated Water : इंदौर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार (17 जनवरी 2026) को इंदौर पहुंचे और भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और फिर भागीरथपुरा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बात की। राहुल गांधी ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और कई परिवारों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक भी सौंपे। Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता? राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं अभी भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से मिला हूं। कई परिवारों में लोगों की मौत हुई है, पूरा परिवार पानी पीने के बाद बीमार पड़ गया। लोग डराए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा, इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता? पानी पीकर लोग मर रहे हैं। यह है अर्बन मॉडल? यह सिर्फ इंदौर में नहीं, कई शहरों में यही हो रहा है। साफ पानी देना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वह निभाई नहीं जा रही।” Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी उन्होंने आगे कहा, “जिन लोगों ने यह करवाया, उनमें सरकार से कोई जिम्मेदार होगा। सरकार को जवाबदेही लेनी चाहिए। आज भी यहां साफ पानी नहीं है। मीडिया और देश का ध्यान होने से अभी सुधार दिख रहा है, लेकिन ध्यान हटते ही हालात वापस वही हो जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, मैं राजनीति करने नहीं आया, विपक्ष का नेता हूं इसलिए लोगों की मौत पर जिम्मेदारी निभाने आया हूं। मेरी जिम्मेदारी है कि लोगों को साफ पानी मिले और मैं दिलाकर रहूंगा।” Bhopal IPS Meet 2026 : MP DGP कैलाश मकवाना का जुदा अंदाज, मंच से गुनगुनाया मैं निकला गड्डी लेकर… ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने के वादे पर तंज राहुल गांधी ने इंदौर को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने के वादे पर तंज कसा और कहा, “स्मार्ट सिटी का नया मॉडल है जहां पीने का पानी नहीं है और लोगों को धमकाया जा रहा है। भाजपा सरकार साफ पानी और साफ हवा देने में पूरी तरह विफल रही है। किसी न किसी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। पीड़ितों को लापरवाही से हुई इस त्रासदी के लिए मुआवजा मिलना चाहिए।” Bhopal Dowry Harassment Case : रोज-रोज की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मां बोलीं- सास ने किया मजबूर! गौरतलब है कि, यह घटना दिसंबर 2025 के अंत से शुरू हुई, जब भागीरथपुरा में दूषित पानी (उल्टी-दस्त का प्रकोप) से दर्जनों लोग बीमार पड़े। कांग्रेस का दावा है कि 24 मौतें हुई हैं, जबकि राज्य सरकार की रिपोर्ट में 15 मौतों का जिक्र है। हाईकोर्ट में भी मामला पहुंचा है। यहां देखिये नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे का वीडियो