Fake passport racket : फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा ! अफगान नागरिकों ने जबलपुर के पते पर बनवाए दस्तावेज, 11 गिरफ्तार

हाइलाइट्स मध्यप्रदेश एटीएस ने कोलकाता से 5 अफगान नागरिकों को किया गिरफ्तार जबलपुर के फर्जी पतों पर ढाई-ढाई लाख में पासपोर्ट बनवाने का सौदा 5 में से 4 पासपोर्ट जारी, 3 जब्त; एक गलत पते पर लौटा अब तक कुल 11 आरोपी गिरफ्तार, गिरोह में स्थानीय सहयोगी भी शामिल Fake passport racket : जबलपुर।  मध्यप्रदेश एटीएस ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता से 5 अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जबलपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। Harda crime update : हरदा के खेत में संदिग्ध हालत में मिले दो युवक, पुलिस कर रही जांच गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिया उल रहमान, सुल्तान मोहम्मद, रजा खान, सैयद मोहम्मद और जफर खान के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि ये 2018-19 में काबुल से दिल्ली होते हुए कोलकाता पहुंचे थे। इनमें से एक मेडिकल वीजा पर आया था, जबकि अन्य अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। ढाई-ढाई लाख में हुई थी डील एटीएस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए जबलपुर में रह रहे मास्टरमाइंड सोहबत खान से प्रति व्यक्ति करीब ढाई लाख रुपए में सौदा किया था। Vidisha crime news : सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, लटेरी में शिक्षिका को मिली जान से मारने की धमकी फर्जी दस्तावेजों में मोतीनाला तालाब सदर, उपरैनगंज और छोटी ओमती जैसे पते दर्ज कराए गए, जो वास्तविक नहीं पाए गए। इन पतों के आधार पर पासपोर्ट आवेदन किए गए और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराई गई। पांच में से चार पासपोर्ट जारी हो चुके थे, जिनमें से तीन एटीएस ने जब्त कर लिए हैं। एक पासपोर्ट गलत पते के कारण वापस लौट गया था। AK-47 वाली फोटो से खुला राज पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब मुख्य आरोपी सोहबत खान ने सोशल मीडिया पर AK-47 राइफल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। Ladli Behna Yojana update : लाडली बहना योजना पर सदन में हंगामा, 3000 रुपए बढ़ोतरी पर सरकार का जवाब अगस्त 2025 में उसकी गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने मामले की कड़ियां जोड़ीं। बताया जा रहा है कि वह 2015 में पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत आया था और जबलपुर में निकाह कर बस गया था। पोस्टमैन को पैसे देकर लिया पासपोर्ट जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने पासपोर्ट जारी होने के बाद पोस्टमैन को 3 हजार रुपए देकर रास्ते में ही पासपोर्ट हासिल कर लिया। गिरोह में स्थानीय सहयोगियों की भी भूमिका सामने आई है। Narmadapuram suicide case : नर्मदापुरम में 15 साल की किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार इस मामले में कोलकाता और जबलपुर से जुड़े कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें स्थानीय लोग भी शामिल हैं। एटीएस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है  

Harda crime update : हरदा के खेत में संदिग्ध हालत में मिले दो युवक, पुलिस कर रही जांच

crime news

हाइलाइट्स हरदा के ग्राम कुकरावद में खेत में संदिग्ध हालत में मिले दो युवक खुद को यूपी के गोंडा का निवासी बताया, लेकिन पहचान पत्र नहीं दिखा पाए युवकों ने तीन दिन खेत पर काम कराने का किया दावा पुलिस ने थाने लाकर भोजन कराया, पूछताछ और तस्दीक जारी Harda crime update : हरदा।  हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरावद में रविवार शाम दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में एक खेत में बैठे मिले। ग्रामीणों को आशंका हुई कि रात के समय खेत में मौजूद ये युवक किसी वारदात की नीयत से आए हो सकते हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। Vidisha crime news : सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, लटेरी में शिक्षिका को मिली जान से मारने की धमकी यूपी निवासी बताकर नहीं दे पाए पहचान पूछताछ के दौरान युवकों ने खुद को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का निवासी बताया, लेकिन वे अपना पूरा पता और कोई पहचान पत्र नहीं बता सके। इससे ग्रामीणों का संदेह और बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने ले आई। मानसिक रूप से कमजोर होने की आशंका पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से उन्होंने भोजन नहीं किया था। थाने लाकर उन्हें खाना खिलाया गया। Ladli Behna Yojana update : लाडली बहना योजना पर सदन में हंगामा, 3000 रुपए बढ़ोतरी पर सरकार का जवाब खेत पर काम कराने का दावा युवकों का कहना है कि उन्हें ट्रेन से उतारकर हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा ले जाया गया था, जहां उनसे तीन दिनों तक खेत में काम कराया गया। इसके बाद वे लिफ्ट लेकर हरदा पहुंचे। यहां किसी व्यक्ति ने उन्हें दोबारा काम दिलाने का आश्वासन देकर खेत में बैठा दिया। Narmadapuram suicide case : नर्मदापुरम में 15 साल की किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद तस्दीक में जुटी पुलिस टीआई आर.एस. तिवारी ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ जारी है और उनके बताए तथ्यों की तस्दीक की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे हरदा कैसे पहुंचे और किन लोगों के संपर्क में रहे। फिलहाल दोनों युवक अपना स्पष्ट पता-ठिकाना नहीं बता पाए हैं। मामले में जांच जारी है।

Vidisha crime news : सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, लटेरी में शिक्षिका को मिली जान से मारने की धमकी

vidisha crime

हाइलाइट्स लटेरी में 19 वर्षीय शिक्षिका को सोशल मीडिया दोस्ती पड़ी भारी बातचीत बंद करने पर युवक ने दी जान से मारने की धमकी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर दर्ज कराई शिकायत पुलिस ने BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की Vidisha crime news : लटेरी (जिला विदिशा) में 19 वर्षीय निजी स्कूल शिक्षिका के साथ सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती विवाद में बदल गई। थाना प्रभारी जय कुमार सिंह के अनुसार, करीब सात महीने पहले शिक्षिका की पहचान एक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही। Ladli Behna Yojana update : लाडली बहना योजना पर सदन में हंगामा, 3000 रुपए बढ़ोतरी पर सरकार का जवाब युवक का बदला व्यवहार कुछ समय बाद युवक का व्यवहार बदलने लगा। वह बार-बार निजी बातें करने लगा और अनावश्यक रूप से संपर्क साधने लगा। शिक्षिका ने उसके व्यवहार पर आपत्ति जताई और धीरे-धीरे उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। करीब एक महीने पहले उसने युवक से पूरी तरह बातचीत बंद कर दी। Narmadapuram suicide case : नर्मदापुरम में 15 साल की किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद बातचीत बंद करने पर मिली धमकियां बातचीत बंद होने के बाद आरोपी युवक ने लगातार कॉल और मैसेज कर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह शिक्षिका पर मानसिक दबाव बना रहा था और उसे प्रताड़ित कर रहा था। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर शिक्षिका ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। Electricity cut today : भोपाल के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद शिकायत पर FIR दर्ज परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिक्षिका ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डिजिटल साक्ष्यों की जांच पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सोशल मीडिया चैट की जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर आरोपी की तलाश की जा रही है। BHOPAL CRIME : भोपाल में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, 30 सेकेंड में 27 वार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करते समय सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की धमकी या ऑनलाइन प्रताड़ना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Ladli Behna Yojana update : लाडली बहना योजना पर सदन में हंगामा, 3000 रुपए बढ़ोतरी पर सरकार का जवाब

हाइलाइट्स लाडली बहना योजना की राशि 3000 रुपए करने का मुद्दा सदन में उठा कांग्रेस विधायक महेश परमार ने नए पंजीयन पर सवाल उठाए मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा… नियमित दी जा रही राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2028 तक 3000 रुपए देने का भरोसा दिलाया Ladli Behna Yojana update : भोपाल। राजधानी भोपाल में विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान लाडली बहना योजना को लेकर जोरदार चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सदन में योजना की राशि 3000 रुपए नहीं किए जाने और नए पंजीयन शुरू नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बहनों के लिए नए पंजीयन की व्यवस्था नहीं की गई और भाजपा ने वादों के आधार पर सरकार बनाई। Narmadapuram suicide case : नर्मदापुरम में 15 साल की किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद मंत्री निर्मला भूरिया का जवाब इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि योजना के तहत बहनों के खातों में नियमित रूप से राशि डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि 3000 रुपए तक राशि बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि 60 साल की आयु के बाद बहनों को वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है और किसी भी लाभार्थी का नाम नहीं काटा गया है। नए पंजीयन के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस संबंध में जवाब देना संभव नहीं है। Electricity cut today : भोपाल के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में कहा कि सरकार की योजना पूरी तरह चालू है और साल 2028 तक 3000 रुपए देने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी काम करेगी और विपक्ष को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Narmadapuram suicide case : नर्मदापुरम में 15 साल की किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

suicide

हाइलाइट्स रायपुर गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या घर में अकेली थी, दादी ने देखा तो फंदे पर लटकी मिली मौके से सुसाइड नोट बरामद Narmadapuram suicide case : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम जिले के ग्राम रायपुर में रविवार देर शाम 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। शाम करीब 4:30 बजे माता-पिता मजदूरी पर गए थे। Electricity cut today : भोपाल के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद दादी ने देखा तो फंदे पर लटकी मिली शाम लगभग 7 बजे जब घर के बाहर कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोस में रहने वाली दादी अंदर गईं। वहां किशोरी को फंदे पर लटका पाया गया। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके से मिला सुसाइड नोट देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है “मेरी मौत की जिम्मेदार मैं खुद हूं।” पुलिस ने नोट जब्त कर लिया है। MP vote list 2026 : एमपी में एसआईआर प्रक्रिया पूरी, 34 लाख नाम कटे, 5.39 करोड़ मतदाता बचे एसआई मोनिका गौर और टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Electricity cut today : भोपाल के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

हाइलाइट्स भोपाल के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती मेंटेनेंस कार्य के कारण 2 से 6 घंटे तक सप्लाई बंद सुबह 10 बजे से अलग-अलग समय पर कई कॉलोनियां प्रभावित काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति होगी बहाल Electricity cut today : भोपाल।  राजधानी भोपाल के 25 इलाकों में आज मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग ने नागरिकों से आवश्यक काम पहले से निपटाने की अपील की है। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इन इलाकों में कटौती एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।इसी समय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अयोध्या नगर सी, डी, ई-एफ सेक्टर और गीत कॉलोनी में भी बिजली कटौती रहेगी। BHOPAL CRIME : भोपाल में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, 30 सेकेंड में 27 वार सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक एजी कॉलोनी, पी एंड टी कॉलोनी, संजय कॉम्पलेक्स, माता मंदिर चौराहा, सीआई होम्स और हर्षवर्धन नगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।इसी समय मेट्रोलॉजिकल कॉलोनी, निराला नगर, द्वारकापुरी और एकता मार्केट क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। MP voter list 2026 : एमपी में एसआईआर प्रक्रिया पूरी, 34 लाख नाम कटे, 5.39 करोड़ मतदाता बचे दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक फिरदोश नगर, शीतला नगर, निशातपुरा, श्री नगर, सरदार नगर और नारियलखेड़ा में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।  

BHOPAL CRIME : भोपाल में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, 30 सेकेंड में 27 वार

हाइलाइट्स भोपाल के टीला जमालपुरा में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला 30 सेकेंड में 27 वार, हाथ में 10 से ज्यादा कट और दो उंगलियां कटीं हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग के छात्र, पुराने विवाद में वारदात पुलिस ने FIR दर्ज की, मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ सकती हैं धाराएं   BHOPAL CRIME : भोपाल।  राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में 10वीं के एक छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना गणेश चौक स्थित एक स्नूकर क्लब की है, जहां दो नाबालिग आरोपी अचानक अंदर घुसे और छात्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। MP voter list 2026 : एमपी में एसआईआर प्रक्रिया पूरी, 34 लाख नाम कटे, 5.39 करोड़ मतदाता बचे 30 सेकेंड में 27 बार वार जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने करीब 30 सेकेंड के भीतर छात्र पर 27 बार चाकू से वार किए और मौके से फरार हो गए। हमले में छात्र के हाथ पर 10 से ज्यादा कट लगे हैं। उसकी दो उंगलियां भी कट गई हैं। कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। अस्पताल में भर्ती, हालत पर नजर घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार छात्र को गहरी चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। Indore protest clash : इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव में एसआई घायल कोचिंग का पुराना विवाद प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं। कुछ समय पहले हुए विवाद में कथित तौर पर थप्पड़ मारने की बात को लेकर रंजिश थी। इसी पुराने विवाद का बदला लेने के लिए हमला किया गया। CCTV फुटेज सामने आया घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है, जबकि 22 फरवरी को इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फुटेज में आरोपी फिल्मी अंदाज में क्लब में घुसते और हमला करते नजर आ रहे हैं। CBSE 10th exam : मजबूत हौसले की मिसाल… चोट के बावजूद लेटकर दी 10वीं की परीक्षा पुलिस जांच जारी टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने मामले में साधारण धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

MP voter list 2026 : एमपी में एसआईआर प्रक्रिया पूरी, 34 लाख नाम कटे, 5.39 करोड़ मतदाता बचे

हाइलाइट्स अंतिम मतदाता सूची में 5,39,81,065 वोटर्स शामिल एसआईआर के बाद करीब 34 लाख नाम कम हुए 2.89 करोड़ पुरुष, 2.60 करोड़ महिला और 904 थर्ड जेंडर मतदाता दावे-आपत्ति प्रक्रिया के बाद सूची का आधिकारिक प्रकाशन MP voter list 2026 : मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। फाइनल सूची के अनुसार अब राज्य में कुल 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 मतदाता दर्ज हैं। पहले यह संख्या 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 थी। यानी प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 34 लाख नाम सूची से कम हुए हैं। Indore protest clash : इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव में एसआई घायल दावे-आपत्ति के बाद तैयार हुई सूची प्रकाशित जानकारी के अनुसार कुल 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं से गणना पत्र प्राप्त हुए थे। इन सभी आंकड़ों को डिजिटल रूप से अपडेट किया गया। दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम रूप से 5,39,81,065 मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया। पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर मतदाता नई मतदाता सूची के अनुसार: 2,89,04,975 पुरुष मतदाता 2,60,75,186 महिला मतदाता 904 थर्ड जेंडर मतदाता Indore protest clash : इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव में एसआई घायल सभी के सहयोग से पूरी हुई प्रक्रिया प्रशासन ने कहा कि इस प्रक्रिया को सफल बनाने में अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया और राजनीतिक दलों का सहयोग मिला। मतदाता सूची का आज आधिकारिक रूप से प्रकाशन किया गया। राज्य में मतदाता सूची के इस अपडेट को आगामी चुनावों की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Indore protest clash : इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव में एसआई घायल

हाइलाइट्स इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव झड़प में एसआई आर.एस. बघेल घायल, अस्पताल में भर्ती पुलिस ने वॉटर कैनन और बैरिकेडिंग से भीड़ को काबू किया भोपाल और ग्वालियर में भी विरोध प्रदर्शन Indore protest clash : इंदौर।   दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया। CBSE 10th exam : मजबूत हौसले की मिसाल… चोट के बावजूद लेटकर दी 10वीं की परीक्षा इंदौर में हिंसक झड़प इंदौर में प्रदर्शन के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई। जब भाजयुमो कार्यकर्ता गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, तब वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। एक-दूसरे पर पत्थर, पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, यहां तक कि संतरे और टमाटर भी फेंके गए। उपद्रव के दौरान ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर आर.एस. बघेल के सीने पर पत्थर लगा, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। Bhopal Congress PC : भोपाल में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ट्रेड डील और मंत्री विवाद पर तीखे बयान पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोका और भीड़ को काबू में करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्थरबाजी करने वालों की पहचान की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।   भोपाल और ग्वालियर में भी विरोध भोपाल में भी सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन भारी पुलिस बंदोबस्त और बैरिकेडिंग के कारण वे आगे नहीं बढ़ सके। यहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। ग्वालियर में भाजयुमो ने रैली निकालकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब कर रही है। Vidisha Accident : विदिशा में ट्राला पलटने से 13 वर्षीय बालक की मौत, बहन घायल, ड्राइवर गिरफ्तार क्या है पूरा मामला? दिल्ली के भारत मंडपम में हुए एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की थी। भाजपा ने इसे राष्ट्रविरोधी बताया, जबकि कांग्रेस का कहना है कि यह बेरोजगारी और डेटा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने का तरीका था। फिलहाल प्रमुख शहरों में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।  

CBSE 10th exam : मजबूत हौसले की मिसाल… चोट के बावजूद लेटकर दी 10वीं की परीक्षा

हाइलाइट्स स्कूटी से गिरने पर पीठ में फ्रैक्चर, फिर भी परीक्षा देने पहुंची छात्रा CBSE 10वीं की परीक्षा स्ट्रेचर पर लेटकर दी परीक्षा केंद्र पर विशेष बैड की व्यवस्था की गई खरगोन की छात्रा ने मजबूत हौसले से पेश की प्रेरणादायक मिसाल CBSE 10th exam : मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश में चल रही 10वीं बोर्ड परीक्षा के बीच खरगोन जिले में एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। CBSE की 10वीं की छात्रा स्वधा वर्मा सड़क दुर्घटना में घायल होने के बावजूद परीक्षा देने पहुंची। स्कूटी से गिरने के कारण उनकी पीठ में फ्रैक्चर हो गया है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। Bhopal Congress PC : भोपाल में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ट्रेड डील और मंत्री विवाद पर तीखे बयान स्ट्रेचर पर पहुंचीं परीक्षा केंद्र घायल होने के बाद भी स्वधा ने परीक्षा न छोड़ने का फैसला किया। वे स्ट्रेचर पर परीक्षा केंद्र पहुंचीं। उनकी स्थिति को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर विशेष व्यवस्था की गई। बैठने में दिक्कत होने के कारण उनके लिए अलग से बैड लगाया गया, ताकि वे लेटकर आराम से परीक्षा दे सकें। स्कूल ने दिखाई संवेदनशीलता केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा की हालत को समझते हुए तुरंत बैड की व्यवस्था की। इस सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी। स्वधा ने लेटकर पूरी परीक्षा दी और अपने मजबूत इरादे का परिचय दिया। Vidisha Accident : विदिशा में ट्राला पलटने से 13 वर्षीय बालक की मौत, बहन घायल, ड्राइवर गिरफ्तार पिता ने बताया बेटी का जज्बा स्वधा के पिता अमित वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद से उनकी बेटी विराज हॉस्पिटल में भर्ती है। परीक्षा के दिन उसे स्ट्रेचर पर लेकर केंद्र तक लाया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से पूरी मदद मिली। बेटी का मनोबल बहुत मजबूत है और उसने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। यह घटना बताती है कि सच्चा जज्बा और मेहनत किसी भी परेशानी से बड़ी होती है। स्वधा वर्मा ने अपने साहस और आत्मविश्वास से सभी के लिए प्रेरणा पेश की है।

Bhopal Congress PC : भोपाल में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ट्रेड डील और मंत्री विवाद पर तीखे बयान

हाइलाइट्स मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर कांग्रेस का निशाना ट्रेड डील से किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान का दावा 24 फरवरी को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ आंदोलन की शुरुआत Bhopal Congress PC : भोपाल।  भोपाल में आयोजित कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भागीरथपुरा के मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि सरकार जनता के सवालों से बच नहीं सकती। Vidisha Accident : विदिशा में ट्राला पलटने से 13 वर्षीय बालक की मौत, बहन घायल, ड्राइवर गिरफ्तार कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर घमासान विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष के लिए की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि वे युवाओं, महिलाओं और आदिवासियों की आवाज उठा रहे थे और ऐसी टिप्पणी माफी योग्य नहीं है। Child labour MP : रायसेन में अवैध ईंट भट्टे पर छापा, नाबालिग सहित तीन परिवार बंधुआ मजदूरी से मुक्त ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस का विरोध कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने केंद्र सरकार की ट्रेड डील पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि 1965 और 1971 के दशक में खाद्यान संकट के बाद देश ने हरित क्रांति से आत्मनिर्भरता हासिल की थी। उनका आरोप है कि मौजूदा ट्रेड डील से किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि यदि सोयाबीन और कपास जैसे उत्पाद अमेरिका से आयात किए जाते हैं, तो इसका सीधा असर भारतीय किसानों पर पड़ेगा। कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि क्या इस डील के पीछे कोई दबाव है। MP highway accident : नर्मदापुरम-पिपरिया हाईवे पर सीमेंट से भरे ट्रक में भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान 24 फरवरी से जागरूकता अभियान की शुरुआत कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि 24 फरवरी को भोपाल से जनजागृति और आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि देशभर में किसान संवाद और पदयात्रा के माध्यम से इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। कुल मिलाकर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेड डील, किसान हित, और मंत्री के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर कई सवाल खड़े किए और आंदोलन का संकेत दिया।

Vidisha Accident : विदिशा में ट्राला पलटने से 13 वर्षीय बालक की मौत, बहन घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

हाइलाइट्स विदिशा के लटेरी में सुबह 8:30 बजे हादसा गाय को बचाने के प्रयास में पाइप से भरा ट्राला पलटा 13 वर्षीय आयन की मौत, बहन साहिबा घायल ट्राला चालक गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी Vidisha Accident : विदिशा।  विदिशा जिले के लटेरी के मुरवास क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुजरात से बीना की ओर जा रहा पाइप से भरा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब ट्राला मुरवास के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। चालक ने गाय को बचाने के लिए वाहन को मोड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्राला पलट गया। Child labour MP : रायसेन में अवैध ईंट भट्टे पर छापा, नाबालिग सहित तीन परिवार बंधुआ मजदूरी से मुक्त पाइप गिरने से बालक की गई जान ट्राले में बड़ी मात्रा में लोहे के पाइप लदे हुए थे। जैसे ही ट्राला पलटा, पाइपों को बांधने वाले पट्टे टूट गए और भारी पाइप सड़क पर बिखर गए। उसी समय 13 वर्षीय आयन पिता कदिर खान अपनी बहन साहिबा के साथ पैदल जा रहा था। गिरे हुए पाइप की चपेट में आने से आयन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। MP highway accident : नर्मदापुरम-पिपरिया हाईवे पर सीमेंट से भरे ट्रक में भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान अस्पताल में तोड़ा दम स्थानीय लोगों की मदद से आयन को तुरंत लटेरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में उसकी बहन साहिबा को भी चोटें आईं। उसका इलाज किया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चालक गिरफ्तार, जांच जारी मुरवास थाना प्रभारी लक्ष्मण डाबर ने बताया कि पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्राला को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। Murder Suspected Case : भोपाल के गोविंदपुरा में जंगल के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, हत्या की आशंका बताया गया है कि मृतक आयन के पिता कदिर खान के चार बच्चे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।