Groundwater Crisis Bhopal : भोपाल में बिना अनुमति बोरिंग पर सख्ती, FIR और 2 साल तक की सजा का प्रावधान

Groundwater Crisis Bhopal

हाइलाइट्स भोपाल जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित निजी ट्यूबवेल और बोरवेल खनन पर तत्काल प्रतिबंध बिना अनुमति बोरिंग पर एफआईआर और 2 साल तक सजा आदेश 30 जून तक प्रभावी, शासकीय योजनाओं पर रोक नहीं Groundwater Crisis Bhopal : भोपाल।  जिले में गिरते भूजल स्तर और बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टरकौशलेंद्र विक्रमसिंह ने पूरे भोपाल जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया है। Bopal Murder Case : भोपाल में युवक पर चाकू से हमला, कान काटा; समझौते से इनकार पर बदमाशों की वारदात इसके साथ ही निजी ट्यूबवेल और बोरवेल खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज होगी और दो साल तक की सजा का प्रावधान भी है। बिना अनुमति बोरिंग कराने पर सख्त कार्रवाई कलेक्टर के आदेश के अनुसार अब जिले में बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति ट्यूबवेल या नलकूप की बोरिंग नहीं करा सकेगा। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से बोरिंग कराता है या बोरवेल मशीन जिले में प्रवेश करती है, तो संबंधित एसडीएम और पुलिस अधिकारी मशीन को जब्त कर एफआईआर दर्ज कर सकेंगे। Ladli Behna Yojana : ग्वालियर में लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आई 34वीं किस्त नियमों का उल्लंघन करने पर दो हजार रुपए तक का जुर्माना, दो साल की सजा या दोनों का प्रावधान किया गया है। साथ ही बोरवेल मशीनों के जिले से गुजरने पर भी रोक लगा दी गई है। पिछले साल से पहले लागू हुआ आदेश तेज गर्मी और तेजी से गिरते भूजल स्तर को देखते हुए इस बार यह आदेश पहले ही लागू कर दिया गया है। पिछले वर्ष यह आदेश 7 अप्रैल को जारी किया गया था, जबकि इस बार करीब 25 दिन पहले ही लागू कर दिया गया है। यह प्रतिबंध 30 जून तक प्रभावी रहेगा। Gas Cylinder Black Marketing : एमपी में गैस सिलेंडर की किल्लत, रीवा में ब्लैक में 2000 रुपए तक बिक रहा सिलेंडर शासकीय योजनाओं पर नहीं होगा असर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल निजी नलकूपों पर लागू होगा। शासकीय योजनाओं के तहत किए जा रहे नलकूप खनन कार्यों पर यह रोक लागू नहीं होगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा संचालित कार्यों के लिए अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। पेयजल संकट से बचाव के लिए फैसला जिले में कृषि और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भूजल का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिससे जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि यदि अभी से सख्ती नहीं की गई तो गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गंभीर रूप ले सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। Milk Sellers License MP : मध्य प्रदेश में दूध बेचने के लिए लाइसेंस जरूरी, मिलावट रोकने के लिए सरकार की सख्ती इस कानून के तहत जारी हुआ आदेश कलेक्टर ने बताया कि यह कार्रवाई मध्यप्रदेश ड्रिंकिंग वॉटर कंजर्वेशन एक्ट 1986 और उसके 2002 संशोधन के तहत की गई है। अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत भोपाल जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को जल अभावग्रस्त घोषित किया गया है, जबकि धारा 6(1) के तहत निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Bopal Murder Case : भोपाल में युवक पर चाकू से हमला, कान काटा; समझौते से इनकार पर बदमाशों की वारदात

Bopal Murder Case

  हाइलाइट्स भोपाल में युवक पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, कान काटा हमलावरों ने सिर और गर्दन पर कई वार कर गंभीर रूप से घायल किया पुराने हत्या के प्रयास के मामले में समझौते से इनकार के बाद हुई वारदात पुलिस ने केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की Bopal Murder Case : भोपाल। राजधानी भोपाल में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के सिर और गर्दन पर कई वार किए और उसका कान भी काट दिया। Bhopal Young Indians Conference : भोपाल में युवा उद्यमियों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, 15 शहरों के 200 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। ज्यादा खून बहने से हालत गंभीर घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक के शरीर से काफी अधिक खून बह गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। पुराने मामले में समझौते का बना था दबाव कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी अमन नेपानी पुराने हत्या के प्रयास के एक मामले में घायल युवक अल्ताफ पर समझौता करने का दबाव बना रहा था। अल्ताफ ने समझौता करने से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ladli Behna Yojana : ग्वालियर में लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आई 34वीं किस्त

Ladli Behna Yojana

हाइलाइट्स घाटीगांव में लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन 1.25 करोड़ महिलाओं को 1836 करोड़ रुपये की 34वीं किस्त ग्वालियर जिले की 3 लाख महिलाओं को भी लाभ 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन Ladli Behna Yojana : ग्वालियर।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन के साथ की गई। Bhopal Young Indians Conference : भोपाल में युवा उद्यमियों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, 15 शहरों के 200 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये की 34वीं किस्त एक क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं घाटीगांव में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और मंच से महिलाओं को संबोधित किया। Bhopal Viral News : भोपाल में गैंगस्टर दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद दुल्हन पहुंची थाने, बोली- कस्टडी में ही करा दो शादी ग्वालियर जिले की महिलाओं को भी लाभ इस किस्त के तहत ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 महिलाओं के खातों में लगभग 44 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि जमा की गई। इसके साथ ही सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की गई, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सके। 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्वालियर जिले में लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इनमें करीब 62 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 19 कार्यों का लोकार्पण तथा लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत के 35 नए कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। Milk Sellers License MP : मध्य प्रदेश में दूध बेचने के लिए लाइसेंस जरूरी, मिलावट रोकने के लिए सरकार की सख्ती लोकार्पित परियोजनाओं में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का नया भवन और डाडा खिरक–तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर बना उच्च स्तरीय पुल प्रमुख हैं। वहीं भूमिपूजन किए गए कार्यों में आईएसबीटी के पास बनने वाला 100 सीटर श्रमिक विश्रामगृह, अंबेडकर धाम के द्वितीय चरण में बनने वाला संग्रहालय, आयुर्वेदिक महाविद्यालय के लिए नया हॉल और छात्रावास सहित कई सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री तुलसीराम सिलावट, नारायण सिंह कुशवाह और प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। यह सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण और प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bhopal Viral News : भोपाल में गैंगस्टर दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद दुल्हन पहुंची थाने, बोली- कस्टडी में ही करा दो शादी

हाइलाइट्स भोपाल में गैंगस्टर दूल्हे को मंडप से गिरफ्तार किया गया दुल्हन मेहंदी-हल्दी के साथ थाने पहुंचकर शादी की गुहार लगाने लगी आरोपी पर पुजारी के अपहरण और फिरौती मांगने का आरोप पुलिस ने गैंग के 5 साथियों को भी गिरफ्तार किया Bhopal Viral News : भोपाल। राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां गैंगस्टर दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद उसकी होने वाली दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाने लगी। Bhopal Young Indians Conference : भोपाल में युवा उद्यमियों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, 15 शहरों के 200 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल दुल्हन का कहना था कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी, इसलिए पुलिस दूल्हे को कुछ समय के लिए छोड़ दे या फिर कस्टडी में ही दोनों की शादी करा दे। मेहंदी और हल्दी के साथ थाने पहुंची दुल्हन गुरुवार को कोहेफिजा थाने पहुंची युवती सीमा हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने हुई थी। वह पुलिस से अपने होने वाले पति आकाश उर्फ भूरा हड्डी से मिलने की मांग कर रही थी। Gas Cylinder Black Marketing : एमपी में गैस सिलेंडर की किल्लत, रीवा में ब्लैक में 2000 रुपए तक बिक रहा सिलेंडर युवती ने कहा कि शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं और घर में मेहमान भी मौजूद हैं। हालांकि पुलिस ने उसकी मांग मानने से इनकार कर दिया। मंडप से दूल्हे को उठाकर ले गई थी पुलिस जानकारी के मुताबिक, इलाके में सक्रिय एक अवैध गैंग का सरगना आकाश उर्फ भूरा बुधवार को युवती सीमा से शादी करने वाला था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके साथियों को भी पकड़ा है। Raisen Fort News : रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप पर विवाद, NOC नहीं मिलने पर प्रियंक कानूनगो ने उठाए अनुमति पर सवाल पुजारी के अपहरण का है आरोप पुलिस जांच में सामने आया है कि आकाश और उसके साथियों ने मिलकर एक पुजारी का अपहरण किया था और उसे छोड़ने के बदले आठ लाख रुपए की मांग की थी। पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए मिलने के बाद उसे छोड़ा गया था। बाकी रकम किस्तों में लेने की योजना थी। छह साल से था प्रेम संबंध पुलिस के अनुसार सीमा और आकाश के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध था और दोनों लव मैरिज करने वाले थे। युवती को आकाश के आपराधिक मामलों की जानकारी भी थी। आकाश पर हत्या सहित एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। Gas Cylinder Black Marketing : एमपी में गैस सिलेंडर की किल्लत, रीवा में ब्लैक में 2000 रुपए तक बिक रहा सिलेंडर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में आकाश के अलावा उसके पांच साथियों राजमजी ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक मीणा, नीरज खानगे और अमित ओसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Bhopal Young Indians Conference : भोपाल में युवा उद्यमियों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, 15 शहरों के 200 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल

Bhopal Young Indians Conference

हाइलाइट्स भोपाल में युवा उद्यमियों का तीन दिवसीय सम्मेलन 5 राज्यों के 15 शहरों से 200 से ज्यादा प्रतिभागी आज छोटी झील पर चप्पू रेस से कार्यक्रम की शुरुआत 14 मार्च को सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन Bhopal Young Indians Conference : भोपाल।  राजधानी भोपाल में शुक्रवार से युवा उद्यमियों का बड़ा सम्मेलन शुरू हो रहा है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) की युवा इकाई यंग इंडियंस (Yi) भोपाल चैप्टर द्वारा तीन दिवसीय वेस्टर्न रीजन काउंसिल मीटिंग 2026 आयोजित की जा रही है। Gas Cylinder Black Marketing : एमपी में गैस सिलेंडर की किल्लत, रीवा में ब्लैक में 2000 रुपए तक बिक रहा सिलेंडर इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा सहित पांच राज्यों के 15 शहरों से 200 से अधिक युवा उद्यमी और पेशेवर भाग ले रहे हैं। छोटी झील पर चप्पू रेस से होगी शुरुआत सम्मेलन की शुरुआत 13 मार्च को दोपहर 2 बजे भोपाल की पहचान छोटी झील (लोअर लेक) पर आयोजित चप्पू रेस से होगी। इस रोमांचक गतिविधि का शुभारंभ सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग करेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें शहर की खूबसूरती से परिचित कराना है। Milk Sellers License MP : मध्य प्रदेश में दूध बेचने के लिए लाइसेंस जरूरी, मिलावट रोकने के लिए सरकार की सख्ती मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन सम्मेलन का मुख्य सत्र 14 मार्च को सुबह 9 बजे होटल ताज में आयोजित होगा। इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस दौरान कई बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे और युवा उद्यमियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल कार्यक्रम में सीआईआई भोपाल की चेयर कुहू शर्मा, सीपी शर्मा (दौलतराम इंजीनियरिंग), अरुण राठौर और अनुज अग्रवाल सहित कई प्रमुख उद्योगपति और युवा लीडर्स भाग लेंगे। Sehore News : सीहोर के गुड़भेला में खेत में लगी आग, डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख वन विहार में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम सम्मेलन के अंतिम दिन 15 मार्च को प्रतिभागी वन विहार नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगे। यहां उन्हें जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Gas Cylinder Black Marketing : एमपी में गैस सिलेंडर की किल्लत, रीवा में ब्लैक में 2000 रुपए तक बिक रहा सिलेंडर

Gas Cylinder Black Marketing

हाइलाइट्स एमपी में 3 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित रीवा में 900 का सिलेंडर 1700–2000 रुपए में बेचने के आरोप होटल, मैरिज गार्डन और कारोबारियों को सिलेंडर नहीं मिल रहे छिंदवाड़ा में शादियों में डीजल भट्टी पर बन रहा खाना Gas Cylinder Black Marketing : भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से कई शहरों में परेशानी बढ़ गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की भी वेटिंग 5 से 7 दिन तक पहुंच गई है। Milk Sellers License MP : मध्य प्रदेश में दूध बेचने के लिए लाइसेंस जरूरी, मिलावट रोकने के लिए सरकार की सख्ती ऑयल कंपनियों के मुताबिक फिलहाल केवल करीब 15 प्रतिशत गैस की ही सप्लाई हो पा रही है, जिसे मुख्य रूप से इमरजेंसी सेवाओं और घरेलू उपयोग के लिए दिया जा रहा है। रीवा में कालाबाजारी के आरोप रीवा में उपभोक्ताओं ने सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप लगाए हैं। गैस एजेंसी के बाहर सुबह से कतार में लगे उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। Sehore News : सीहोर के गुड़भेला में खेत में लगी आग, डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख उपभोक्ता उमेश शुक्ला के मुताबिक 900 रुपए का सिलेंडर दलाल 1700 से 2000 रुपए तक में बेच रहे हैं, जिससे लोगों को मजबूरी में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इमरजेंसी सेवाओं को ही मिलेंगे कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई कम होने के कारण फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर अस्पताल, सेना-पुलिस कैंटीन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड स्थित भोजनालयों को ही दिए जाएंगे। वहीं होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और अन्य व्यवसायिक संस्थानों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। Raisen Fort News : रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप पर विवाद, NOC नहीं मिलने पर प्रियंक कानूनगो ने उठाए अनुमति पर सवाल होटल और शादियों पर असर भोपाल होटल एसोसिएशन के अनुसार राजधानी में ही करीब 1500 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट हैं, जहां रोजाना 2 से ढाई हजार सिलेंडर की खपत होती है। कई जगह स्टॉक केवल 48 घंटे तक ही चल पाएगा, इसके बाद होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति बन सकती है।छिंदवाड़ा में कुछ कैटरर्स ने बताया कि शादियों में गैस भट्टी की जगह अब डीजल भट्टी पर खाना बनाया जा रहा है। Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे, मेट्रो निर्माण कार्य पर उठे सवाल घरेलू सिलेंडर पर भी लंबी वेटिंग हालांकि अधिकारियों का दावा है कि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई सामान्य है, लेकिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में लोगों को लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसियों के बाहर भीड़ देखी जा रही है। मार्च में 20 हजार से ज्यादा शादियां प्रदेश में मार्च के महीने में 20 हजार से ज्यादा शादियां होना हैं। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर की कमी से कैटरिंग और होटल व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।

Milk Sellers License MP : मध्य प्रदेश में दूध बेचने के लिए लाइसेंस जरूरी, मिलावट रोकने के लिए सरकार की सख्ती

Milk Sellers License MP

हाइलाइट्स एमपी में दूध बेचने वालों के लिए लाइसेंस अनिवार्य मिलावटी दूध पर रोक लगाने के लिए सरकार की सख्ती दूध संग्रह और परिवहन उपकरणों की नियमित जांच होगी कामधेनु योजना के तहत 25 गायों पर 10 लाख तक प्रोत्साहन Milk Sellers License MP : भोपाल। मध्य प्रदेश में अब डेयरी सहकारी समितियों को छोड़कर सभी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। राज्य सरकार जल्द ही ऐसे सभी लोगों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। Sehore News : सीहोर के गुड़भेला में खेत में लगी आग, डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख सरकार का मानना है कि इस फैसले से दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। दूध संग्रह और परिवहन की होगी निगरानी सरकार ने दूध के संग्रह, परिवहन और भंडारण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही ऐसे दूध उत्पादकों और विक्रेताओं की पहचान की जाएगी जो अभी तक पंजीकृत नहीं हैं। दूध से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी के लिए मासिक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। Raisen Fort News : रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप पर विवाद, NOC नहीं मिलने पर प्रियंक कानूनगो ने उठाए अनुमति पर सवाल मध्य प्रदेश देश के प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्यों में मध्य प्रदेश देश के प्रमुख दूध उत्पादक राज्यों में शामिल है। यहां देश के कुल दूध उत्पादन का करीब 9 प्रतिशत यानी लगभग 213 लाख टन दूध का उत्पादन होता है। प्रदेश में सांची दूध प्रमुख डेयरी ब्रांड है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूध संग्रह को बढ़ावा देने के लिए 381 नई सहकारी समितियां भी काम कर रही हैं। दूध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में पिछले वर्ष नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के साथ भी अनुबंध किया गया था। Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे, मेट्रो निर्माण कार्य पर उठे सवाल कामधेनु योजना से मिलेगा प्रोत्साहन दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 25 गायों की यूनिट स्थापित करने पर 10 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। FSSAI ने जारी की एडवाइजरी केंद्र सरकार की संस्था भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं के लिए पंजीकरण या लाइसेंस अनिवार्य करने संबंधी एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि डेयरी सहकारी समितियों के सदस्यों को छोड़कर सभी को खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत लाइसेंस लेना होगा।

Sehore News : सीहोर के गुड़भेला में खेत में लगी आग, डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Sehore News

हाइलाइट्स सीहोर के गुड़भेला गांव में खेत में अचानक लगी आग करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और पानी से आग बुझाई जिले में एक हफ्ते में कई खेतों में आग की घटनाएं Sehore News : सीहोर। जिले के ग्राम गुड़भेला में गुरुवार को वेयरहाउस के पीछे स्थित एक खेत में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। Raisen Fort News : रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप पर विवाद, NOC नहीं मिलने पर प्रियंक कानूनगो ने उठाए अनुमति पर सवाल ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव किया और ट्रैक्टर की मदद से खेत की जुताई कर आग को फैलने से रोका। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि तब तक खेत में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो चुका था। जिले में बढ़ रही खेतों में आग की घटनाएं बताया जा रहा है कि जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले एक सप्ताह में आठ से अधिक खेतों में आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं। Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे, मेट्रो निर्माण कार्य पर उठे सवाल कई गांवों में हो चुकी हैं घटनाएं हाल के दिनों में निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनी खेड़ी, डाबोटी, चार मंडली और इछावर के आसपास भी खेतों में आग लगने की घटनाएं हुई हैं। झागरिया रोड पर भी एक खेत में आग लगी थी, जिसे फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझा दिया था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं गुड़भेला और झागरिया रोड पर लगी आग के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। आग लगने से किसानों की गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन और ग्रामीणों को आशंका है कि गर्मी और सूखी फसल के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

Raisen Fort News : रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप पर विवाद, NOC नहीं मिलने पर प्रियंक कानूनगो ने उठाए अनुमति पर सवाल

Raisen Fort News

हाइलाइट्स रायसेन किले की तोप को लेकर नया विवाद मानवाधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो ने किया निरीक्षण पुरातत्व विभाग NOC नहीं दिखा पाया बिना अनुमति तोप चली तो कलेक्टर पर कार्रवाई की चेतावनी Raisen Fort News : रायसेन।  रमजान के दौरान रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार को मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो किले की पहाड़ी पर पहुंचे और तोप चलाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे, मेट्रो निर्माण कार्य पर उठे सवाल निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिना अनुमति तोप चलाने पर कड़ी आपत्ति जताई और चेतावनी दी कि यदि आवश्यक अनुमति नहीं दिखाई गई तो शाम के बाद तोप चलाने पर कार्रवाई की जाएगी। पुरातत्व विभाग NOC नहीं दिखा पाया निरीक्षण के दौरान कानूनगो ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से तोप चलाने के लिए जारी एनओसी (NOC) की कॉपी मांगी। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर उन्होंने कहा कि बिना अनुमति इस तरह की गतिविधि नियमों के खिलाफ है। Betul Suicide Case : बैतूल में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, चचेरे भाई ने बचाने की कोशिश की कलेक्टर की अनुमति पर भी उठे सवाल प्रियंक कानूनगो ने कहा कि कलेक्टर द्वारा दी गई अनुमति भी नियमों के अनुरूप नहीं लगती। उनके अनुसार कलेक्टर को जिस तरह के हथियारों के लाइसेंस देने का अधिकार है, उसमें 70 एमएम या उससे बड़े तोप के बैरल का लाइसेंस शामिल नहीं है। इसके लिए केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय और पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) से अनुमति लेना जरूरी होता है। Bhopal Suicide news : भोपाल में क्रेन ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले पत्नी को ठहराया जिम्मेदार बारूद और सुरक्षा व्यवस्था पर मांगी जानकारी कानूनगो ने प्रशासन से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि तोप चलाने में किस तरह के बारूद और केमिकल का उपयोग किया जा रहा है और यह सामग्री कहां से लाई जा रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए। भड़काऊ नारे लगाने की शिकायत मानवाधिकार आयोग को रायसेन से एक शिकायत भी मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि तोप चलाने के दौरान भड़काऊ नारे लगाए जाते हैं। Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हाल ही में कुछ युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें तोप के साथ नारेबाजी दिखाई गई थी। इसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। हिंदू संगठनों ने भी उठाई आपत्ति इस विवाद के बीच रायसेन के कुछ हिंदू संगठनों ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस परंपरा को बंद करने की मांग की है। संगठनों ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए 7 दिन का समय दिया है। Mahakumbh viral Girl Monalisa : “महाकुंभ से स्टार बनी नीली आंखों वाली मोनालिसा ने फरमान खान से की केरल के मंदिर में शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा” बताया जाता है कि रमजान के दौरान इफ्तार और सेहरी के समय की सूचना देने के लिए रायसेन किले से तोप दागने की परंपरा करीब 200 साल पुरानी है। Raisen Fort News, , , Madhya Pradesh News, ,, Human Rights Commission India, , ,

Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे, मेट्रो निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Jawahar Chowk Bhopal

हाइलाइट्स भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे अचानक गिरे हादसे के बाद दुकानदारों में दहशत, लोग दुकान छोड़कर बाहर निकले दुकानदारों ने मेट्रो निर्माण कार्य को बताया वजह मौके पर विधायक भगवान दास सबनानी और पार्षद पहुंचे Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल।  राजधानी के जवाहर चौक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक साथ पांच दुकानों के छज्जे अचानक धंसकर गिर गए। घटना के बाद दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। दुकानदार तुरंत जान बचाकर दुकानों से बाहर निकल आए। Sagar Breaking News : सागर में मां ने चार बेटियों को बावड़ी में फेंका, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान मेट्रो निर्माण के कारण हादसे की आशंका बताया जा रहा है कि जहां दुकानें धंसी हैं, उससे कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते ही यह स्थिति बनी है और इसी वजह से दुकानों के छज्जे कमजोर होकर गिर गए। Betul Suicide Case : बैतूल में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, चचेरे भाई ने बचाने की कोशिश की 40 साल पुरानी हैं दुकानें दुकानदारों के मुताबिक ये दुकानें नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी हैं। जिन दुकानों के छज्जे गिरे हैं उनमें दो फोटो फ्रेम की दुकानें, एक ऑटोमोबाइल की दुकान, एक कपड़े की दुकान और एक स्पोर्ट्स आइटम की दुकान शामिल हैं। Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मौके पर पहुंचे विधायक और पार्षद घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी और पार्षद जगदीश यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दुकानदारों ने प्रशासन से इस मामले में जांच कराने और नुकसान की भरपाई की मांग की है।

Sagar Breaking News : सागर में मां ने चार बेटियों को बावड़ी में फेंका, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान

Sagar Breaking News

हाइलाइट्स सागर के केसली क्षेत्र में महिला ने चार बेटियों को बावड़ी में फेंक दिया इसके बाद महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बावड़ी से तीन बच्चियों के शव बरामद, एक की तलाश जारी घटना के समय पति मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था Sagar Breaking News : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव में एक महिला ने अपनी चार मासूम बेटियों को बावड़ी में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। Betul Suicide Case : बैतूल में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, चचेरे भाई ने बचाने की कोशिश की घटना गुरुवार दोपहर सामने आई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीन बच्चियों के शव मिले, एक की तलाश जारी जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान सविता बाई (28) और उनकी बेटियों अंशिका (7), रक्षा (5) और दीक्षा (3) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियों के शव गांव के पास स्थित बावड़ी से बरामद किए गए हैं, जबकि 5 महीने की मनीषा की तलाश जारी है। पुलिस और ग्रामीण आसपास के इलाके में उसकी खोजबीन कर रहे हैं। Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मजदूरी के लिए बाहर गया था पति परिजनों के अनुसार महिला का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। घर में उस समय उसकी सास और ननद मौजूद थीं, जो घटना के समय सो रही थीं। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों और पड़ोसियों को शक हुआ। घर में फंदे से लटका मिला शव जब दरवाजा खोलकर देखा गया तो घर के अंदर महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि बच्चियां घर में नहीं थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास तलाश शुरू की। इसके बाद बावड़ी में तीन बच्चियों के शव मिले। Singrauli murder news : सिंगरौली में 15 वर्षीय छात्र की हत्या, भीड़ ने थाने के बाहर किया हंगामा पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।

Betul Suicide Case : बैतूल में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, चचेरे भाई ने बचाने की कोशिश की

Betul Suicide Case

हाइलाइट्स बैतूल के ग्राम घाना में 21 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की बचाने के लिए चचेरा भाई रस्सी बांधकर कुएं में उतरा ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कुएं से शव निकाला गया परिजनों के अनुसार युवक बचपन से मानसिक रूप से कमजोर था Betul Suicide Case : बैतूल।  जिले के पाढर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम घाना में गुरुवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक ने खेत में बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। Bhopal Suicide news : भोपाल में क्रेन ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले पत्नी को ठहराया जिम्मेदार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खेत में बने कुएं में लगाई छलांग जानकारी के अनुसार ग्राम घाना निवासी 21 वर्षीय सुरेश पिता दिनेश कुमरे गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसने खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी। उस समय उसका चचेरा भाई अनिल भी खेत में काम कर रहा था। Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बचाने के लिए कुएं में उतरा चचेरा भाई कुएं से आवाज आने पर अनिल मौके पर पहुंचा और देखा कि सुरेश पानी में गिर चुका है। उसे बचाने के लिए अनिल ने अपनी कमर में रस्सी बांधी और खुद भी कुएं में उतर गया। हालांकि दोनों भाइयों को तैरना नहीं आता था। काफी प्रयास के बाद अनिल किसी तरह बाहर निकल आया और तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सुरेश को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। Mahakumbh viral Girl Monalisa : “महाकुंभ से स्टार बनी नीली आंखों वाली मोनालिसा ने फरमान खान से की केरल के मंदिर में शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा” बचपन से मानसिक रूप से कमजोर था युवक परिजनों के मुताबिक सुरेश दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मां का निधन बचपन में ही हो गया था, जबकि करीब दस साल पहले उसके पिता भी घर छोड़कर चले गए थे। उसका छोटा भाई बेंगलुरु में मजदूरी करता है। सुरेश भी मजदूरी कर अपना गुजारा करता था और परिजनों के अनुसार वह बचपन से ही मानसिक रूप से कमजोर था।