Bhopal Suicide news : भोपाल में क्रेन ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

Bhopal Suicide Case

हाइलाइट्स भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की सुसाइड से पहले भाई और पत्नी को मैसेज भेजकर पत्नी को ठहराया जिम्मेदार परिजनों ने पत्नी, सास और बड़ी सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, ऑडियो क्लिप भी जांच में शामिल Bhopal Suicide news : भोपाल। राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक क्रेन ऑपरेटर ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया। सुसाइड से पहले उसने अपने भाई और पत्नी को मैसेज भेजकर अपनी पत्नी को ही मौत का जिम्मेदार बताया। Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कमरे में फांसी के फंदे पर मिला शव जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय केशव धानक, पिता घिसीलाल धानक, जगदीशपुर ईंटखेड़ी क्षेत्र का निवासी था और क्रेन ऑपरेटर का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे परिजनों ने उसे घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। Mahakumbh viral Girl Monalisa : “महाकुंभ से स्टार बनी नीली आंखों वाली मोनालिसा ने फरमान खान से की केरल के मंदिर में शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा” चार साल पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार केशव की शादी करीब चार साल पहले कृष्णा नाम की युवती से हुई थी। मृतक के चाचा विनोद का आरोप है कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग था। केशव ने एक बार उसे दूसरे युवक से बात करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। Gas supply crisis MP : एमपी में LPG संकट, केवल 15% गैस उपलब्ध, घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन की वेटिंग, भोपाल-इंदौर मेट्रो और होटल प्रभावित प्रताड़ना के आरोप मृतक के चाचा का कहना है कि बहू अक्सर मायके चली जाती थी और कई-कई दिन तक वापस नहीं आती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी, उसकी मां और बड़ी बहन केशव को फोन पर गालियां देती थीं और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती थीं। लगातार हो रही इस प्रताड़ना से परेशान होकर केशव ने यह कदम उठाया। Bhopal Kavi Sammelan 2026 : अटल पथ पर सजेगी काव्य संध्या, हिंदू नववर्ष पर भोपाल में होगा भव्य कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास भी आएंगे पुलिस को दी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग परिजनों ने पुलिस को चार ऑडियो क्लिप भी सौंपी हैं। इन क्लिप में कथित तौर पर पत्नी, उसकी मां और बड़ी बहन केशव को गालियां देते और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन सभी ऑडियो को जांच में शामिल कर लिया गया है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Harda News

हाइलाइट्स भुआणा क्षेत्र में खड़ा स्थापना के साथ गणगौर उत्सव की शुरुआत हरदा समेत कई गांवों में नौ दिनों तक होंगे कार्यक्रम पंडालों में गीत, झालरे और स्वांग जैसे पारंपरिक आयोजन महिलाएं और कन्याएं शिव-पार्वती की पूजा और गौरा आराधना करेंगी Harda News : हरदा। जिले के भुआणा क्षेत्र में गुरुवार को खड़ा स्थापना के साथ पारंपरिक गणगौर उत्सव की शुरुआत हो गई है। चैत्र माह में मनाया जाने वाला यह उत्सव अगले नौ दिनों तक क्षेत्र के कई गांवों में धूमधाम से मनाया जाएगा। Mahakumbh viral Girl Monalisa : “महाकुंभ से स्टार बनी नीली आंखों वाली मोनालिसा ने फरमान खान से केरल के मंदिर में शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा” उत्सव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजक परिवारों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कई गांवों में हो रहे आयोजन जिला मुख्यालय हरदा के साथ-साथ टिमरनी, रन्हाई, बाजनिया, सोडलपुर, नोसर, चारखेड़ा और उड़ा सहित कई गांवों में गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गांवों में आकर्षक विद्युत सज्जा और भव्य पंडाल तैयार किए गए हैं। Gas supply crisis MP : एमपी में LPG संकट, केवल 15% गैस उपलब्ध, घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन की वेटिंग, भोपाल-इंदौर मेट्रो और होटल प्रभावित इन पंडालों में प्रतिदिन रात के समय धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल होंगे। लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम नौ दिवसीय इस उत्सव के दौरान हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पंडालों में पुरुष मंडलियों द्वारा गीत, झालरे और स्वांग जैसे पारंपरिक लोक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। Fake Kidnapping Case : रायसेन में नाबालिग ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, बिना बताए भोपाल जाने के डर से पुलिस को किया गुमराह इन कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखा जाता है। ग्रामीण परिवार भी बढ़-चढ़कर इस आयोजन में भाग लेते हैं और सामूहिक रूप से उत्सव को सफल बनाते हैं। शिव-पार्वती की आराधना का पर्व गणगौर पर्व भारतीय संस्कृति में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि इस पर्व पर गौरा माता और भगवान महादेव की आराधना करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। लोक परंपरा के अनुसार गौरा मैया रनुबाई के रूप में और महादेव धनियर राजा के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। Cyber Fraud Bhopal : भोपाल में साइबर ठगी का अनोखा मामला, बिना OTP और लिंक के खाते से निकले 3.17 लाख महिलाओं और कन्याओं की विशेष भागीदारी इस उत्सव में गांवों की महिलाएं और कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा, गीत और नृत्य के माध्यम से माता गौरा की आराधना करती हैं। धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं से जुड़ा यह पर्व मालवा, निमाड़ और भुआणा क्षेत्र की साझा संस्कृति को भी दर्शाता है। यही कारण है कि हर साल यह उत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

Mahakumbh viral Girl Monalisa : “महाकुंभ से स्टार बनी नीली आंखों वाली मोनालिसा ने फरमान खान से की केरल के मंदिर में शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा”

Mahakumbh viral Girl Monalisa

हाइलाइट्स मोनालिसा ने महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर पहचान बनाई। नीली आंखों वाला वीडियो वायरल, फोटो वाली टी-शर्ट भी बिकी। फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में डेब्यू और शूटिंग के दौरान फरमान खान से प्यार। केरल के मंदिर में शादी, पुलिस से सुरक्षा मांगी, परिवार ने विरोध जताया। Mahakumbh viral Girl Monalisa : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने अपनी पहचान प्रयागराज महाकुंभ 2025 में बनाई। वह वहां रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं। उसी दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Singrauli murder news : सिंगरौली में 15 वर्षीय छात्र की हत्या, भीड़ ने थाने के बाहर किया हंगामा लोगों को मोनालिसा की नीली आंखों वाली मुस्कान, खुला अंदाज और आत्मविश्वास इतना पसंद आया कि वीडियो तेजी से फैल गया। उनकी फोटो वाली टी-शर्ट तक बिकने लगी। भीड़ और लगातार घेराव के कारण मोनालिसा परेशान हो गईं और माला बेचने का काम छोड़कर घर लौट गईं। फिल्म की दुनिया में कदम सोशल मीडिया की पहचान के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में काम करने का मौका दिया। फिल्म की शूटिंग के लिए वह केरल गईं। Gas supply crisis MP : एमपी में LPG संकट, केवल 15% गैस उपलब्ध, घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन की वेटिंग, भोपाल-इंदौर मेट्रो और होटल प्रभावित शूटिंग के दौरान प्यार केरल में फिल्म की शूटिंग के दौरान मोनालिसा की मुलाकात फरमान खान से हुई। फिल्म में साथ काम करते हुए बातचीत शुरू हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। मोनालिसा ने पहले फरमान को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने मना किया। लेकिन छह महीने बाद दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया। मंदिर में शादी और सुरक्षा हाल ही में मोनालिसा और फरमान ने केरल के मंदिर में शादी की। शादी से पहले दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और बताया कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना चाहती हैं। Fake Kidnapping Case : रायसेन में नाबालिग ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, बिना बताए भोपाल जाने के डर से पुलिस को किया गुमराह डायरेक्टर और परिवार की प्रतिक्रिया फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे “लव जिहाद” बताया और फेसबुक पर लिखा कि इसके पीछे साजिश हुई। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया था और मोनालिसा ने सब बर्बाद कर दिया। मोनालिसा के परिजन भी नाराज दिखे। महेश्वर में मीडिया से बात करने पर उन्होंने वीडियो और फोटो बनाने से मना किया और कुछ वीडियो डिलीट करवाने की कोशिश भी की।

Singrauli murder news : सिंगरौली में 15 वर्षीय छात्र की हत्या, भीड़ ने थाने के बाहर किया हंगामा

Singrauli murder news

हाइलाइट्स सिंगरौली में 15 वर्षीय पवन शाह की हत्या, शव जंगल में मिला। मोरवा थाने के बाहर उग्र भीड़ ने हंगामा किया, पुलिस वाहन में आग लगाई। पुलिस ने सुधांशु गुप्ता और मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया, SIT गठित। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन। Singrauli murder news : सिंगरौली।  मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक 15 वर्षीय छात्र की हत्या से इलाके में तनाव फैल गया है। मोरवा थाना क्षेत्र में लापता छात्र पवन शाह का शव जंगल में मिलने के बाद लोग भड़क उठे और थाने के बाहर हंगामा कर दिया। Gas supply crisis MP : एमपी में LPG संकट, केवल 15% गैस उपलब्ध, घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन की वेटिंग, भोपाल-इंदौर मेट्रो और होटल प्रभावित भीड़ ने एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, साईं नगर वार्ड क्रमांक 8 निवासी पवन शाह 9 मार्च की रात घर से बाहर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मोरवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ समय बाद पुलिस को जंगल में पवन शाह का शव मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्र की बेरहमी से हत्या की गई थी और शव को साक्ष्य मिटाने के लिए जंगल में फेंका गया। Bhopal Kavi Sammelan 2026 : अटल पथ पर सजेगी काव्य संध्या, हिंदू नववर्ष पर भोपाल में होगा भव्य कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास भी आएंगे पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मामले की जांच में दो संदिग्धों सुधांशु गुप्ता और मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है, जो तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच करेगा। भीड़ का आक्रोश हत्या की खबर फैलते ही देर रात बड़ी संख्या में लोग मोरवा थाने के सामने जमा हुए। भीड़ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर स्थिति को काबू में किया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। Fake Kidnapping Case : रायसेन में नाबालिग ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, बिना बताए भोपाल जाने के डर से पुलिस को किया गुमराह प्रशासन की स्थिति प्रशासन ने कहा कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि हत्या के इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Gas supply crisis MP : एमपी में LPG संकट, केवल 15% गैस उपलब्ध, घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन की वेटिंग, भोपाल-इंदौर मेट्रो और होटल प्रभावित

Gas supply crisis MP

हाइलाइट्स एमपी में LPG की केवल 15% गैस उपलब्ध घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन लंबी वेटिंग होटल, रेस्टोरेंट और मेट्रो प्रभावित दाल, मसाले और ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़े Gas supply crisis MP : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में LPG की कमी अब किचन तक पहुंच गई है। ऑयल कंपनियों के अनुसार, प्रदेश में सिर्फ 15% गैस ही उपलब्ध है, जो केवल इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी। Bhopal Kavi Sammelan 2026 : अटल पथ पर सजेगी काव्य संध्या, हिंदू नववर्ष पर भोपाल में होगा भव्य कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास भी आएंगे 3 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है, वहीं घरेलू सिलेंडर के लिए 5 से 7 दिन की लंबी वेटिंग लग रही है। भोपाल और इंदौर मेट्रो, होटल, रेस्टोरेंट और शादियों पर इसका सीधा असर पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर अब केवल अस्पताल, सेना-पुलिस कैंटीन, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट स्थित कैंटीन को ही मिलेंगे। होटल और रेस्टोरेंट में संकट भोपाल होटल एसोसिएशन के तेजकुल पाल सिंह पाली के अनुसार, राजधानी में डेढ़ हजार से अधिक होटल हैं, जहां रोजाना 2–2.5 हजार सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं। Fake Kidnapping Case : रायसेन में नाबालिग ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, बिना बताए भोपाल जाने के डर से पुलिस को किया गुमराह स्टॉक मात्र 48 घंटे के लिए पर्याप्त है। इससे बाद होटल और रेस्टोरेंट का संचालन प्रभावित होगा। घरेलू सिलेंडर की लंबी वेटिंग जिम्मेदार दावा कर रहे हैं कि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई सामान्य है, लेकिन हकीकत में लंबी वेटिंग है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगी हैं। TT नगर इलाके में तो सिलेंडर के लिए लोगों की भाग-दौड़ भी देखी गई। Flood Rescue Mock Drill : नर्मदापुरम में बाढ़ बचाव की मॉकड्रिल, खाली बोतलों से लाइफ जैकेट बनाकर दिया प्रशिक्षण शादियों और व्यावसायिक उपयोग पर असर मार्च में प्रदेश में 20,000 से अधिक शादियां आयोजित हो रही हैं। इन कार्यक्रमों में कमर्शियल सिलेंडर की भारी जरूरत है, लेकिन सप्लाई ठप होने के कारण खाना बनाने में मुश्किलें बढ़ रही हैं। भोपाल के 3,000 आभूषण कारीगरों को भी महीने में लगभग 9,000 सिलेंडर की जरूरत होती है। खाद्य सामग्री और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ईरान-इजरायल के युद्ध का असर अब बाजार में दिखाई दे रहा है। दाल, मसाले और ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़े हैं। मूंग, चना, मसूर और तूअर दाल के भाव 100–300 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। सोयाबीन और मूंगफली तेल के दाम भी बढ़े हैं। Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा सरकार का दावा और आवश्यक वस्तु अधिनियम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में पेट्रोल, डीजल और गैस की निगरानी के निर्देश दिए। सरकार का कहना है कि घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य है। केंद्र सरकार ने गैस और जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी रोकने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू किया है। गैस को चार कैटेगरी में बांटा गया है: पूरी सप्लाई – घर की रसोई गैस और CNG खाद कारखाने – 70% गैस बड़े उद्योग – 80% गैस छोटे बिजनेस और होटल – 80% गैस

Bhopal Kavi Sammelan 2026 : अटल पथ पर सजेगी काव्य संध्या, हिंदू नववर्ष पर भोपाल में होगा भव्य कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास भी आएंगे

Bhopal Kavi Sammelan 2026

हाइलाइट्स 18 मार्च को अटल पथ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन डॉ. कुमार विश्वास सहित कई नामचीन कवि होंगे शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान Bhopal Kavi Sammelan 2026 : भोपाल।  भोपाल में हिंदू नववर्ष के स्वागत के अवसर पर 18 मार्च को भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ‘कर्मश्री’ संस्था द्वारा अटल पथ पर रात 8 बजे से आयोजित होगा, जिसमें देश के कई प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। Fake Kidnapping Case : रायसेन में नाबालिग ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, बिना बताए भोपाल जाने के डर से पुलिस को किया गुमराह 25वां आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ यह आयोजन कर रही है। इस वर्ष यह कार्यक्रम का 25वां संस्करण है। आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। कार्यक्रम में संत, धर्मगुरु, मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। ये कवि करेंगे काव्यपाठ इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवि और श्रीराम कथा वाचक डॉ. कुमार विश्वास विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके साथ मंच पर देश के कई प्रसिद्ध कवि भी अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे। Flood Rescue Mock Drill : नर्मदापुरम में बाढ़ बचाव की मॉकड्रिल, खाली बोतलों से लाइफ जैकेट बनाकर दिया प्रशिक्षण काव्यपाठ करने वाले कवियों में दिनेश बावरा, सुदीप भोला, कुशल कुशलेंद्र, अजय अंजम और सान्या राय शामिल हैं। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, गीत, श्रृंगार और ओज रस की कविताओं से श्रोताओं को मनोरंजन और प्रेरणा का संगम देखने को मिलेगा। 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम स्थल पर बैठने, सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की जा रही है। Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर रहेगा। 19 मार्च को होगी आतिशबाजी कवि सम्मेलन के अगले दिन 19 मार्च को अटल पथ, तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग टीटी नगर में नववर्ष के स्वागत में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

Fake Kidnapping Case : रायसेन में नाबालिग ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, बिना बताए भोपाल जाने के डर से पुलिस को किया गुमराह

Fake Kidnapping Case

हाइलाइट्स रायसेन में नाबालिग ने अपहरण की झूठी कहानी बनाई खेत पर बाइक छोड़कर बस से निकल गया था पुलिस पूछताछ में दो घंटे में खुला राज भोपाल जाने के डर से परिवार को किया गुमराह Fake Kidnapping Case : रायसेन।  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक नाबालिग द्वारा अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने का मामला सामने आया है। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 17 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। Flood Rescue Mock Drill : नर्मदापुरम में बाढ़ बचाव की मॉकड्रिल, खाली बोतलों से लाइफ जैकेट बनाकर दिया प्रशिक्षण हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते महज दो घंटे में पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई। खेत पर बाइक छोड़कर अचानक गायब हुआ नाबालिग जानकारी के अनुसार, खजुरिया गुसाई गांव का एक नाबालिग अपने खेत पर बाइक खड़ी कर अचानक गायब हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था, जिससे परिजन घबरा गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। Cyber Fraud Bhopal : भोपाल में साइबर ठगी का अनोखा मामला, बिना OTP और लिंक के खाते से निकले 3.17 लाख कुछ देर बाद नाबालिग ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि तीन लोग उसे कार में बैठाकर ले गए थे। उसने दावा किया कि उसे बेहोश कर दिया गया था, लेकिन सहजपुरी के पास मौका मिलते ही वह गाड़ी से कूदकर भाग निकला। पुलिस की पूछताछ में सामने आया सच सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस टीम और परिजनों के साथ वे सहजपुरी पहुंचे और नाबालिग को थाने लाकर पूछताछ की। शुरुआत में नाबालिग पुलिस को भी गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई बता दी। Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल जाने की योजना के कारण बनाई कहानी नाबालिग ने बताया कि वह बिना बताए भोपाल काम करने जा रहा था। उसने खेत पर अपनी बाइक खड़ी की, मोबाइल को एयरप्लेन मोड पर डाला और बस में बैठ गया। हालांकि वह गलती से भोपाल की जगह बिलहरा जाने वाली बस में बैठ गया। गलती का एहसास होने पर वह सहजपुरी में उतर गया। रात हो जाने और घरवालों की डांट के डर से उसने अपहरण की झूठी कहानी बना दी। Bhopal Income Tax Raid : भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समझदारी के कारण दो घंटे के भीतर ही पूरे मामले का खुलासा हो गया। इससे इलाके में फैल रही दहशत खत्म हो गई और एक बड़ी अफवाह फैलने से पहले ही मामला साफ हो गया।

Flood Rescue Mock Drill : नर्मदापुरम में बाढ़ बचाव की मॉकड्रिल, खाली बोतलों से लाइफ जैकेट बनाकर दिया प्रशिक्षण

Flood Rescue Mock Drill

हाइलाइट्स नर्मदापुरम में बाढ़ बचाव मॉकड्रिल आयोजित सेठानी घाट पर आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम खाली बोतलों से लाइफ जैकेट बनाना सिखाया कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में अभ्यास Flood Rescue Mock Drill : नर्मदापुरम।  मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा से बचाव और जन सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। Cyber Fraud Bhopal : भोपाल में साइबर ठगी का अनोखा मामला, बिना OTP और लिंक के खाते से निकले 3.17 लाख इसी के तहत बुधवार को सेठानी घाट पर बाढ़ आपदा से निपटने के लिए कार्यशाला और मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य कैसे किए जाएं, इसकी तकनीकी जानकारी दी गई। सेठानी घाट पर हुआ प्रशिक्षण और मॉकड्रिल कार्यक्रम के दौरान मुंबई के संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बाढ़ जैसी आपात स्थिति में बचाव कार्यों की तकनीक सिखाई। कलेक्टर सोनिया मीना और एसपी साईं कृष्ण थोटा की मौजूदगी में सेठानी घाट पर दोपहर में मॉकड्रिल भी की गई, जिसमें आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा खाली बोतलों से बनाई लाइफ जैकेट मॉकड्रिल के दौरान प्लाटून कमांडेंट अमृता दीक्षित और शिवराज चौधरी ने आपदा मित्रों और सिविल डिफेंस के जवानों को कम खर्च में लाइफ जैकेट बनाना सिखाया। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक की 6 से 8 खाली बोतलों को रस्सी और डंडे की मदद से बांधकर एक आसान लाइफ जैकेट तैयार की जा सकती है। इसे पहनकर पानी में उतरने वाला व्यक्ति डूबता नहीं है और बाढ़ जैसी स्थिति में यह कई लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकती है। Betul Breaking News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, हार्ट अटैक से गई जान आपदा के लिए तैयारी जरूरी कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी अमले को आपदा की स्थिति के लिए तैयार करना और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि राहत कार्यों में समाज और वालंटियर्स की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। वहीं एसपी साईं कृष्ण थोटा ने कहा कि मॉकड्रिल से अलग-अलग टीमों के बीच तालमेल बेहतर होता है और आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। LPG cylinder rule Harda : हरदा में बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर,अफवाहों से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों ने कहा– स्टॉक पर्याप्त कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर, तहसीलदार सरिता मालवीय और कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Cyber Fraud Bhopal : भोपाल में साइबर ठगी का अनोखा मामला, बिना OTP और लिंक के खाते से निकले 3.17 लाख

Cyber Fraud Bhopal

हाइलाइट्स भोपाल में साइबर ठगी का अनोखा मामला बिना OTP और लिंक के खाते से निकले 3.17 लाख वल्लभ भवन के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ ठगी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया Cyber Fraud Bhopal : भोपाल।  राजधानी भोपाल में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहजहानाबाद इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी, लिंक या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के 3.17 लाख रुपये निकल गए। Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा पीड़ित को इसकी जानकारी बैंक से आए मैसेज के जरिए मिली। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वल्लभ भवन के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ हुई ठगी पुलिस के अनुसार, अशोक कॉलोनी निवासी साद उल्ला खान वल्लभ भवन से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी पेंशन एसबीआई के खाते में आती है। साद उल्ला खान ने बताया कि वे न तो एटीएम का इस्तेमाल करते हैं और न ही फोन पर किसी तरह का ऑनलाइन पेमेंट ऐप जैसे फोन पे या अन्य ऐप चलाते हैं। इसके बावजूद उनके खाते से 3 लाख 17 हजार रुपये निकल गए। Bhopal Income Tax Raid : भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड मैसेज से लगी पैसे निकलने की जानकारी पीड़ित के अनुसार, खाते से पैसे निकलने की जानकारी उन्हें मोबाइल पर आए मैसेज से मिली। यह देखकर वे हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने किसी को ओटीपी नहीं बताया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था। करीब एक साल पुराना है मामला बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक साल पुरानी है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और अब मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। Betul Breaking News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, हार्ट अटैक से गई जान पुलिस अब बैंक से खाते से जुड़ी पूरी जानकारी मांग रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैसे किस माध्यम से निकाले गए। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

Vidisha News

हाइलाइट्स विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभारंभ हाथी-घोड़े और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा पांच चांदी की पालकियों और 14 बग्गियों में विराजमान रहे श्रीजी हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी, जैन महाविद्यालय में भव्य आयोजन Vidisha News : विदिशा।   मध्य प्रदेश के विदिशा में छह दिवसीय पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभारंभ भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन घटयात्रा और श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जैन समाज के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। Bhopal Income Tax Raid : भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड शोभायात्रा माधवगंज स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। संतों के सानिध्य में हो रहा आयोजन पंचकल्याणक महामहोत्सव और देश शांति विधान का आयोजन जैन संतों के सानिध्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुनि श्री संभवसागर महाराज, मुनि श्री निस्सीमसागर महाराज और मुनि श्री संस्कारसागर महाराज ससंघ मार्गदर्शन दे रहे हैं। Farm Fire Incident Sehore : सीहोर में गेहूं की फसल में लगी आग, खड़ी फसल जलकर नष्ट; बढ़ती गर्मी से बढ़ रहीं घटनाएं वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया सम्राट और तरुण भैया (इंदौर) के निर्देशन में किया जा रहा है। हाथी-घोड़े और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, बैंड दल और कई आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल थीं। हाथी पर सोधर्म इंद्र के रूप में सक्षम जैन अपने परिवार के साथ धर्मध्वजा लेकर सवार थे, जबकि घोड़े पर ध्वजवाहक आगे चल रहे थे। यात्रा में आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य समयसागर महाराज के बड़े कटआउट भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। LPG cylinder rule Harda : हरदा में बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर,अफवाहों से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों ने कहा– स्टॉक पर्याप्त शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एक जैसी साड़ी पहनकर सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। विद्यासागर दिव्य घोष दल में शामिल महिलाएं और बच्चे भी उत्साह के साथ दिव्य घोष बजाते हुए आगे बढ़ते रहे। पालकियों और बग्गियों में विराजमान रहे श्रीजी शोभायात्रा में पांच चांदी की अलग-अलग पालकियों में श्रीजी विराजमान थे, जबकि 14 सुसज्जित बग्गियों में पंचकल्याणक के पात्र बने श्रद्धालु बैठे थे। श्रद्धालुओं ने सफेद वस्त्र पहनकर यात्रा में भाग लिया। पूरे मार्ग को रंगोली से सजाया गया था और कई स्थानों पर जैन समाज के लोगों ने श्रीजी की आरती उतारी। Harda local news : हरदा में ROB निर्माण के चलते भारी वाहनों पर रोक, NH-47 बना वैकल्पिक मार्ग पंचकल्याणक महोत्सव के लिए जैन महाविद्यालय परिसर में भव्य अयोध्या नगरी का निर्माण किया गया है। करीब 25 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनाए गए विशेष डोम पंडाल में लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए तीन बड़ी भोजनशालाएं बनाई गई हैं, जहां शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।  

Bhopal Income Tax Raid : भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड

Bhopal Income Tax Raid

हाइलाइट्स भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड दिल्ली से आई टीम ने कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की बैंक लेनदेन और वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी इससे पहले EOW भी कर चुकी है छापेमारी Bhopal Income Tax Raid : भोपाल।  राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार सुबह छापा मारा। दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने शहर के कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। इस कार्रवाई के बाद कारोबारी जगत में हलचल मच गई है। Farm Fire Incident Sehore : सीहोर में गेहूं की फसल में लगी आग, खड़ी फसल जलकर नष्ट; बढ़ती गर्मी से बढ़ रहीं घटनाएं सुबह से शुरू हुई जांच सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम सुबह से ही दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित ठिकानों पर पहुंच गई थी। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ रेड डालकर दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की। अधिकारियों द्वारा संपत्ति और आय से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। कागजात और बैंक लेनदेन की पड़ताल छापे की कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारी से जुड़े कागजात, बैंक खातों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि आय और संपत्ति से जुड़े सभी रिकॉर्ड नियमों के अनुरूप हैं या नहीं। फिलहाल कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। Betul Breaking News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, हार्ट अटैक से गई जान पहले EOW भी कर चुकी है कार्रवाई इससे पहले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भी दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी कर चुका है। उस कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और कई अहम फाइलें मिली थीं, जिनकी जांच भी की गई थी। फिलहाल आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा।

Farm Fire Incident Sehore : सीहोर में गेहूं की फसल में लगी आग, खड़ी फसल जलकर नष्ट; बढ़ती गर्मी से बढ़ रहीं घटनाएं

Farm Fire Incident Sehore

हाइलाइट्स सीहोर के झागरिया रोड पर खेत में लगी आग गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई नष्ट ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू गर्मी बढ़ने से बढ़ रहीं आग की घटनाएं Farm Fire Incident Sehore : सीहोर।  सीहोर जिले में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने का एक और मामला सामने आया है। मंगलवार को झागरिया रोड स्थित एक खेत में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। Betul Breaking News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, हार्ट अटैक से गई जान घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक खेत में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो चुका था। LPG cylinder rule Harda : हरदा में बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर,अफवाहों से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों ने कहा– स्टॉक पर्याप्त फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और स्थानीय लोग इस मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। बढ़ती गर्मी से बढ़ रहीं घटनाएं ग्रामीणों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ रहा है, खेतों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। सूखी फसल और तेज गर्मी के कारण जरा सी चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले लेती है। Harda local news : हरदा में ROB निर्माण के चलते भारी वाहनों पर रोक, NH-47 बना वैकल्पिक मार्ग इस सप्ताह कई जगह लगी आग बताया जा रहा है कि इस सप्ताह सीहोर जिले के निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनीखेड़ी, डाबोटी, चार मंडली और इछावर के आसपास के खेतों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन मामलों में फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। किसानों और ग्रामीणों से प्रशासन ने अपील की है कि गर्मी के मौसम में खेतों के आसपास सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।