Sehore News today : ऊर्जा संकट के बीच आईपीएल रद्द करने की मांग, सीहोर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया ज्ञापन

Sehore News

हाइलाइट्स ऊर्जा संकट के बीच सीहोर में IPL रद्द करने की मांग। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया ज्ञापन। सरकारी दफ्तरों में एसी, कूलर और लिफ्ट पर रोक का सुझाव। IPL मैचों में पानी और बिजली की अधिक खपत का मुद्दा उठाया गया। Sehore News today : सीहोर।  वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए मध्यप्रदेश के सीहोर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को रद्द करने की मांग उठी है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए ऊर्जा बचत के कई सुझाव दिए हैं। Harda Fire News : टिमरनी कचरा प्लांट में भीषण आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक, ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ज्ञापन में कहा गया है कि खाड़ी देशों में जारी तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर भारत समेत कई देशों पर पड़ सकता है। वैश्विक संकट का असर ज्ञापन में बताया गया कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ी है।ईरान दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में से एक है और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के बड़े हिस्से पर उसका नियंत्रण है। MP LPG Crisis 2026 : मध्यप्रदेश में गैस संकट, हॉस्पिटल और हॉस्टल मेस प्रभावित, रायसेन में प्रदर्शन और लंबी कतारें इसी मार्ग से दुनिया के करीब 40 प्रतिशत तेल का परिवहन होता है। यदि यह मार्ग बाधित होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। सरकारी दफ्तरों में ऊर्जा बचत का सुझाव पंकज शर्मा ने भारत में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने मांग की कि सरकारी कार्यालयों में एयर कंडीशनर (एसी), कूलर और लिफ्ट के उपयोग पर रोक लगाई जाए।इसके अलावा दफ्तरों में प्राकृतिक रोशनी का अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि बिजली की खपत कम हो सके। Hammidia Hospital Shots Fire : हमीदिया अस्पताल में चली गोलियां,भोपाल में गैंगवार, लल्लू रईस के बेटे इमरान घायल, बदमाश फरार आईपीएल को लेकर उठाई आपत्ति ज्ञापन में कहा गया कि आईपीएल कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं है, इसलिए इसे अस्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है। शर्मा का तर्क है कि आईपीएल मैचों के दौरान मैदान के रखरखाव में करोड़ों लीटर पानी खर्च होता है। वहीं ज्यादातर मैच रात में खेले जाते हैं, जिससे भारी मात्रा में बिजली की खपत होती है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट के समय पानी और बिजली की बचत बेहद जरूरी है, इसलिए इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

Harda Fire News : टिमरनी कचरा प्लांट में भीषण आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक, ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

Harda Fire News

हाइलाइट्स टिमरनी के सामरधा कचरा डंपिंग साइट पर लगी भीषण आग। ट्रीटमेंट प्लांट की लाखों रुपये की मशीनरी जलकर खाक। सूचना के ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर खेतों की फसल बचाई।   Harda Fire News : हरदा।  हरदा जिले के टिमरनी नगर परिषद क्षेत्र के ग्राम सामरधा स्थित कचरा डंपिंग साइट पर शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कचरा ट्रीटमेंट प्लांट में लगी लाखों रुपये की मशीनरी जलकर खाक हो गई। MP LPG Crisis 2026 : मध्यप्रदेश में गैस संकट, हॉस्पिटल और हॉस्टल मेस प्रभावित, रायसेन में प्रदर्शन और लंबी कतारें दमकल की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब दो एकड़ में फैली इस डंपिंग साइट पर टिमरनी शहर के 15 वार्डों से निकलने वाला कचरा डाला जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि आग सुबह करीब 6 बजे लगी थी, लेकिन सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब ढाई घंटे बाद सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम संजीव कुमार नागू, सीएमओ प्रियव्रत बकोरिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। MP Toll Charge Case : MP में टोल घोटाला, कंपनियों ने जनता से लागत से 6 गुना ज्यादा वसूला, SC ने HC को 3 महीने में सुनवाई का निर्देश दिया बाल्टियों से पानी डालकर बचाई फसल ग्रामीणों के मुताबिक इस समय आसपास के खेतों में हजारों एकड़ फसल पककर तैयार खड़ी है। कचरे की आग से उठ रही चिंगारियों से खेतों में आग लगने का खतरा था। दमकल के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आसपास की फसलों को बड़े नुकसान से बचाया जा सका। Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे जहरीले धुएं से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डंपिंग साइट से निकलने वाला जहरीला धुआं और बदबू लंबे समय से इलाके के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इसके चलते कई ग्रामीण अस्थमा और चर्म रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे जांच के बाद सामने आएगा कारण घटना को लेकर एसडीएम संजीव कुमार नागू से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं सीएमओ प्रियव्रत बकोरिया ने बताया कि फिलहाल फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्लांट में लगी मशीनरी की लागत के बारे में उन्होंने कहा कि वे हाल ही में यहां पदस्थ हुए हैं, इसलिए विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

MP LPG Crisis 2026 : मध्यप्रदेश में गैस संकट, हॉस्पिटल और हॉस्टल मेस प्रभावित, रायसेन में प्रदर्शन और लंबी कतारें

MP LPG Crisis 2026

हाइलाइट्स रायसेन में सिलेंडर नहीं मिलने पर सैकड़ों लोगों ने चक्काजाम किया। भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC ) में हॉस्टल मेस और कैंटीन की रसोई 50% प्रभावित। डॉक्टरों ने चेतावनी दी- खाली पेट ड्यूटी का खतरा, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर। प्रशासन ने ट्रक पंक्चर बताया, सप्लाई जल्द बहाल करने का आश्वासन। MP LPG Crisis 2026 : मध्यप्रदेश।   मध्यप्रदेश में एलपीजी संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के 50,000 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट पिछले पांच दिनों से कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं पा रहे हैं। Hammidia Hospital Shots Fire : हमीदिया अस्पताल में चली गोलियां,भोपाल में गैंगवार, लल्लू रईस के बेटे इमरान घायल, बदमाश फरार कई जगह सिर्फ 24 घंटे का स्टॉक बचा है, जिससे प्रदेश की खान-पान व्यवस्था ठप होने के कगार पर है। लोग वैकल्पिक तौर पर इंडक्शन और डीजल भट्ठियों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन घरेलू रसोई और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ रहा है। रायसेन में चक्काजाम रायसेन के सागर रोड गैस एजेंसी पर सुबह 5 बजे से कतार में लगे सैकड़ों लोग जब 10 बजे तक सिलेंडर नहीं पाए, तो उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। एक महिला ने बताया,“घर में न चाय बनी, न खाना, बच्चों के लिए कुछ नहीं। खाली सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं।” प्रशासन ने एसडीएम और तहसीलदार भेजकर स्थिति को नियंत्रण में किया। चक्काजाम के कारण सागर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। MP Toll Charge Case : MP में टोल घोटाला, कंपनियों ने जनता से लागत से 6 गुना ज्यादा वसूला, SC ने HC को 3 महीने में सुनवाई का निर्देश दिया भोपाल में गैस संकट भोपाल के दशहरा मैदान और गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College) में भी सिलेंडर की भारी कमी है। GMC के 16 हॉस्टल मेस और कैंटीन में खाना बनाने का प्रोडक्शन 50% तक गिर गया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई, तो उन्हें खाली पेट ड्यूटी करनी पड़ेगी, जिससे मरीजों की सेवाओं पर असर पड़ेगा। Bhopal Meat Smuggling Arrest : भोपाल में गोमांस तस्करी मामला, असलम कुरैशी की जमानत खारिज एजेंसी संचालक और प्रशासन की सफाई गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि भोपाल से आ रहा सिलेंडर ट्रक रास्ते में पंक्चर हो गया था, जिसके कारण देरी हुई। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि ट्रक पहुंचते ही डिस्ट्रिब्यूशन शुरू कर दिया जाएगा। जनता और कारोबार प्रभावित जबलपुर में होम डिलीवरी ठप है, और गैस एजेंसियों पर पुरुष और महिलाओं की भारी भीड़ लगी है। कई उपभोक्ता घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। Harda Agricultural Market : हरदा कृषि मंडी में 18 से 22 मार्च तक नीलामी कार्य बंद संकट के कारण प्रदेश में रेस्टोरेंट, हॉस्टल और मेडिकल कैंटीन की रसोई पर गंभीर असर पड़ रहा है। लोगों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्थिति बेहद गंभीर है।

Hammidia Hospital Shots Fire : हमीदिया अस्पताल में चली गोलियां,भोपाल में गैंगवार, लल्लू रईस के बेटे इमरान घायल, बदमाश फरार

Hammidia Hospital Shots Fire

हाइलाइट्स भोपाल में लल्लू रईस के घर और हमीदिया अस्पताल में फायरिंग। बेटे इमरान के पैर में गोली लगी, अफरा-तफरी मची। दो साल पुरानी रंजिश के चलते हमला। पुलिस ने CCTV खंगाले, आरोपी फरार।   Hammidia Hospital Shots Fire : भोपाल।  भोपाल में शनिवार तड़के अशोका गार्डन स्थित कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर गैंगवार हुआ। शादाब गेट और उसके गिरोह के 8–10 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें लल्लू रईस के बेटे इमरान के पैर में गोली लगी। MP Toll Charge Case : MP में टोल घोटाला, कंपनियों ने जनता से लागत से 6 गुना ज्यादा वसूला, SC ने HC को 3 महीने में सुनवाई का निर्देश दिया अस्पताल में भी गोलियां चलीं घायल इमरान को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया। आरोप है कि बदमाशों ने अस्पताल परिसर में भी फायरिंग की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गोलियां अस्पताल की खिड़कियों और दीवारों पर लगीं। लल्लू रईस ने बताया कि अस्पताल में भी उन पर फायरिंग हुई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। घर तक पीछा कर आए आरोपी लल्लू रईस के मुताबिक, शादाब गेट, शावर, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज समेत 8–10 लोग सुबह 5:45 बजे शंकर गार्डन स्थित उनके घर पहुंचे। बताया गया कि ये आरोपी इमरान का पीछा करते हुए घर तक आए थे। Bhopal Meat Smuggling Arrest : भोपाल में गोमांस तस्करी मामला, असलम कुरैशी की जमानत खारिज जैसे ही इमरान घर पहुंचा, पीछे से उस पर फायर किया गया। जान बचाने के लिए इमरान तुरंत घर में घुसा और गेट लॉक कर लिया। इसी दौरान एक गोली उसके पैर को छूते हुए लगी। दो साल पुरानी रंजिश और कारण लल्लू रईस के अनुसार, यह हमला दो साल पुरानी रंजिश का नतीजा है। इमरान ने पहले शादाब गेट के भाई पर हमला किया था, जिसमें उसकी उंगलियां कट गई थीं। उन्होंने बताया कि आरोपी शहर में जुआ और सट्टे का अवैध कारोबार चलाते हैं। लल्लू रईस इनके काले कारनामों के वीडियो बनाकर उजागर करते हैं, जिससे पुलिस कार्रवाई होती है। इसी वजह से आरोपी उनकी हत्या करना चाहते थे। Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे एसीपी अनिल बाजपेयी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। हमीदिया अस्पताल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाना क्षेत्र की टीम लगी हुई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MP Toll Charge Case : MP में टोल घोटाला, कंपनियों ने जनता से लागत से 6 गुना ज्यादा वसूला, SC ने HC को 3 महीने में सुनवाई का निर्देश दिया

MP Toll Charge Case

हाइलाइट्स MP टोल रोड पर जनता से ज्यादा टोल वसूला गया। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को तीन महीने में सुनवाई करने को कहा। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने जनहित याचिका दायर की। टोल रोड पर एक्सीडेंट के आंकड़े चिंताजनक। MP Toll Charge Case : मध्यप्रदेश।   मध्यप्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाईकोर्ट को तीन महीने में सुनवाई पूरी कर फैसला देने के निर्देश दिए हैं। Bhopal Meat Smuggling Arrest : भोपाल में गोमांस तस्करी मामला, असलम कुरैशी की जमानत खारिज पूर्व विधायक पारस सकलेचा की जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए कि हाईकोर्ट मामले में जल्द सुनवाई करे। याचिकाकर्ता को 15 दिन के भीतर नया आवेदन दाखिल करने की भी अनुमति दी गई है। टोल रोड और वसूली का विवरण टोल रोड प्रोजेक्ट लागत टोल वसूला लागत से अधिक वसूली भोपाल–देवास ₹345 करोड़ ₹2056 करोड़ ₹1711 करोड़ अधिक जावरा–नयागांव ₹426 करोड़ ₹2635 करोड़ ₹2209 करोड़ अधिक लेबड़–जावरा ₹589 करोड़ ₹2376 करोड़ ₹1787 करोड़ अधिक टोल संचालक कंपनियों ने मेंटेनेंस और ब्याज राशि बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया और जनता से लागत से कई गुना ज्यादा टोल वसूला। Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका अप्रैल 2022 में हाईकोर्ट ने लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड याचिकाओं को खारिज किया। दिसंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश निरस्त करते हुए दोबारा सुनवाई करने के निर्देश दिए। Harda Agricultural Market : हरदा कृषि मंडी में 18 से 22 मार्च तक नीलामी कार्य बंद एक्सीडेंट और सुरक्षा की चिंता याचिका में यह भी कहा गया कि इन टोल सड़कों पर दुर्घटनाओं के आंकड़े चिंताजनक हैं, बावजूद इसके टोल वसूली जारी रखी गई।  

Bhopal Meat Smuggling Arrest : भोपाल में गोमांस तस्करी मामला, असलम कुरैशी की जमानत खारिज

Bhopal Crime News

हाइलाइट्स भोपाल में गोमांस तस्करी मामला, असलम कुरैशी को जमानत नहीं मिली लोकायुक्त और पुलिस ने 500 पेज का चालान न्यायालय में पेश किया जहांगीराबाद में 26 टन मांस मुंबई भेजते पकड़ा गया SAP और फॉरेंसिक डेटा के साथ जांच जारी   Bhopal Crime News : भोपाल।  भोपाल में गोमांस तस्करी के गंभीर मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य ने जमानत नहीं दी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका निरस्त कर दी। Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे जमानत अर्जी खारिज सुनवाई में आरोपी के वकील ने दावा किया कि असलम कुरैशी निर्दोष हैं और उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। वहीं शासकीय अधिवक्ता ने मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत खारिज करने का अनुरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। पुलिस ने पेश किया 500 पेज का चालान पुलिस की एसआईटी ने जांच पूरी करने के बाद 6 मार्च को असलम कुरैशी और ड्राइवर शोएब के खिलाफ करीब 500 पेज का चालान न्यायालय में पेश किया था। Harda Agricultural Market : हरदा कृषि मंडी में 18 से 22 मार्च तक नीलामी कार्य बंद मामला कैसे आया सामने 17 दिसंबर 2025 को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जहांगीराबाद के पास एक कंटेनर पकड़ा। कंटेनर में लगभग 26 टन मांस मुंबई भेजा जा रहा था। आरोप था कि स्लॉटर हाउस में गोवंश का अवैध कत्ल कर मांस चोरी-छिपे बाहर भेजा जा रहा था। Junior Doctors Stipend : मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, सरकार ने जारी किया नया आदेश पुलिस ने मांस के सैंपल मथुरा फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजे। रिपोर्ट में गोमांस की पुष्टि होने के बाद 8 जनवरी को जहांगीराबाद थाने में FIR दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने असलम कुरैशी और शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेजा। लोकायुक्त और पुलिस की जांच जारी है। अब यह देखना बाकी है कि कोर्ट और जांच एजेंसियां अन्य आरोपियों और स्लॉटर हाउस से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका कितनी सामने लाती हैं।

Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे

Bhopal Mahanagar Nigam Fraud

हाइलाइट्स भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त पर FIR दर्ज लोकायुक्त ने करोड़ों के फर्जी बिलों का खुलासा किया लगभग 10 साल का डिजिटल और फिजिकल डाटा जब्त SAP सॉफ्टवेयर डेटा और दस्तावेजों की जांच जारी Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल।  भोपाल नगर निगम में बिना काम किए फर्जी बिल तैयार कर करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने निगम के डेटा सेंटर और प्रमुख शाखाओं में छापेमारी कर पिछले लगभग 10 साल का डिजिटल और फिजिकल डाटा जब्त किया। Harda Agricultural Market : हरदा कृषि मंडी में 18 से 22 मार्च तक नीलामी कार्य बंद शिकायत और FIR दर्ज निगम में फर्जी भुगतान की शिकायत नवंबर 2025 में लोकायुक्त को मिली थी। प्रारंभिक जांच में तथ्य सही पाए जाने पर 9 मार्च को अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज की गई। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर छापेमारी की गई। सॉफ्टवेयर से तैयार किए गए फर्जी बिल लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के अनुसार, आरोप है कि सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी बिल बनाए गए। बिना किसी वास्तविक काम के निगम के परिचितों और रिश्तेदारों की फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया। Betul Rape Case : बैतूल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान किस तरह हुई गड़बड़ी नगर निगम के जलकार्य, सामान्य प्रशासन और केंद्रीय वर्कशॉप विभाग के नाम पर फर्जी काम दिखाए गए। कई मामलों में वास्तविक काम हुआ ही नहीं, लेकिन ई-बिल सिस्टम में तैयार कर दिए गए। कुछ विभागों को बिल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी लोकायुक्त टीम ने सुबह 10:30 बजे निगम के लेखा शाखा, कंप्यूटर शाखा, डेटा सेंटर, लिंक रोड-2 मुख्यालय और फतेहगढ़ पुराने कार्यालय में एक साथ छापेमारी की। Junior Doctors Stipend : मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, सरकार ने जारी किया नया आदेश SAP सॉफ्टवेयर डेटा जब्त प्रारंभिक जांच में मोटर वर्क शाखा, जलकार्य और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े कई कामों में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। टीम ने SAP सॉफ्टवेयर का डिजिटल डाटा जब्त किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन-किन कामों के नाम पर भुगतान हुआ और वास्तविक काम हुआ या नहीं। अपर आयुक्त का बयान अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर ने कहा कि बिल सीधे लेखा शाखा में तैयार या पास नहीं किए जाते। सभी बिल संबंधित विभाग से सत्यापन और फंड की उपलब्धता के बाद नगर निगम आयुक्त से चर्चा के बाद भुगतान किए जाते हैं।

Harda Agricultural Market : हरदा कृषि मंडी में 18 से 22 मार्च तक नीलामी कार्य बंद

Harda Agricultural Market

हाइलाइट्स हरदा मंडी में नीलामी 18–22 मार्च तक बंद धार्मिक और सरकारी अवकाश: अमावस्या, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, ईदुल फितर, रविवार सरसों-भावान्तर भुगतान योजना 23 मार्च से शुरू भुगतान सीधे बैंक खाते में, डिजिटल मोड अनिवार्य Harda Agricultural Market :  हरदा।   हरदा कृषि उपज मंडी में 18 से 22 मार्च तक नीलामी कार्य स्थगित रहेगा। मंडी सचिव ने किसानों को सूचित किया है कि इस दौरान वे अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण में न लाएँ, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। Betul Rape Case : बैतूल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान अवकाश का कारण इस अवधि में कई धार्मिक और सरकारी अवकाश पड़ रहे हैं: 18 मार्च – अमावस्या 19 मार्च – गुड़ी पड़वा 20 मार्च – चेती चांद 21 मार्च – ईदुल फितर 22 मार्च – रविवार किसानों से अपील की गई है कि वे इन दिनों मंडी में उपज न लाएँ। UGC Bill Protest : यूजीसी बिल के समर्थन में रायसेन में रैली, कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन 23 मार्च से सरसों-भावान्तर भुगतान योजना 23 मार्च से मंडी प्रांगण में सरसों-भावान्तर भुगतान योजना शुरू होगी। इस योजना के तहत मंडी में बेची गई सरसों का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीयन की कॉपी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और वाहन नंबर साथ लाना अनिवार्य है। Narmadapuram Weather : नर्मदापुरम में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मार्च के पहले पखवाड़े में ही पारा 40°C के पार योजना की शर्तें एमपी फार्मगेट ऐप या सौदा पत्रक के माध्यम से बेची गई सरसों इस योजना में शामिल नहीं होगी। भुगतान पूरी तरह डिजिटल मोड में किया जाएगा; नकद भुगतान स्वीकार नहीं होगा। व्यापारी सीधे किसानों से सरसों नहीं खरीद पाएंगे। Groundwater Crisis Bhopal : भोपाल में बिना अनुमति बोरिंग पर सख्ती, FIR और 2 साल तक की सजा का प्रावधान किसानों के लिए शिकायत कक्ष उपलब्ध है। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए किसान यहाँ संपर्क कर सकते हैं। मंडी सचिव ने किसानों से अपील की है कि वे योजना और अवकाश की शर्तों का पालन करें, ताकि सभी किसान सुरक्षित और सुचारू रूप से अपनी उपज बेचकर लाभ प्राप्त कर सकें।

Betul Rape Case : बैतूल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान

Betul Rape Case

हाइलाइट्स बैतूल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार पीड़िता से इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया Betul Rape Case : बैतूल।  जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। Junior Doctors Stipend : मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, सरकार ने जारी किया नया आदेश पुलिस के अनुसार मंडई खुर्द निवासी रवि छेरकी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नाबालिग पीड़िता ने 12 मार्च को शाहपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया। इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी दोस्ती शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि पीड़िता और आरोपी की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी का किशोरी के घर आना-जाना भी शुरू हो गया। Narmadapuram Weather : नर्मदापुरम में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मार्च के पहले पखवाड़े में ही पारा 40°C के पार पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र करीब 17 साल 11 महीने बताई गई है और उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं आरोपी रेत के डंपर पर कंडक्टर के रूप में काम करता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

UGC Bill Protest : यूजीसी बिल के समर्थन में रायसेन में रैली, कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन

UGC Bill Protest

हाइलाइट्स 14 मार्च को रायसेन में यूजीसी बिल के समर्थन में रैली ओबीसी-एसटी-एससी संयुक्त मोर्चा करेगा आयोजन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा UGC Bill Protest : रायसेन। जिले में 14 मार्च को यूजीसी बिल के समर्थन में ओबीसी-एसटी-एससी संयुक्त मोर्चा द्वारा विशाल रैली और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे दशहरा मैदान में लोगों के एकत्रित होने के साथ होगी, जिसके बाद सुबह 11 बजे रैली निकाली जाएगी। Junior Doctors Stipend : मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, सरकार ने जारी किया नया आदेश शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी रैली रैली दशहरा मैदान से शुरू होकर भोपाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने से गुजरेगी। इसके बाद यह महामाया चौक और मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचेगी। यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर रायसेन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलेभर से पहुंचेगा समाज का प्रतिनिधित्व संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार रैली में जिलेभर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। Narmadapuram Weather : नर्मदापुरम में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मार्च के पहले पखवाड़े में ही पारा 40°C के पार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले एक महीने से व्यापक तैयारी और प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहर और गांवों में प्रचार रथ के माध्यम से लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की गई है। ये हैं संयुक्त मोर्चा की प्रमुख मांगें मोर्चा की प्रमुख मांगों में यूजीसी बिल लागू करना, जातीय जनगणना में ओबीसी, एसटी और एससी के लिए अलग कॉलम देना, 50 प्रतिशत की सीमा हटाकर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करना और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करना शामिल है। Ladli Behna Yojana : ग्वालियर में लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आई 34वीं किस्त सामाजिक संगठनों का भी समर्थन इस कार्यक्रम को कई सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। अहिरवार समाज संघ ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए समाज के लोगों से बड़ी संख्या में रायसेन पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की है।

Junior Doctors Stipend : मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, सरकार ने जारी किया नया आदेश

Junior Doctors Stipend

हाइलाइट्स एमपी सरकार ने जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाया पीजी फर्स्ट ईयर डॉक्टरों को अब 77,662 रुपए मिलेंगे सीनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड बढ़कर 90,803 रुपए हाल ही में हुई डॉक्टरों की हड़ताल के बाद फैसला Junior Doctors Stipend : भोपाल।  मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। यह संशोधन स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा लागू किया गया है। बढ़ा हुआ स्टाइपेंड 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी माना जाएगा। Narmadapuram Weather : नर्मदापुरम में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मार्च के पहले पखवाड़े में ही पारा 40°C के पार सरकार ने कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर स्टाइपेंड में वृद्धि की है। इस फैसले से राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई और सेवाएं दे रहे पीजी छात्र, इंटर्न, जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय हाल ही में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद लिया गया है। पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी नए आदेश के अनुसार पीजी फर्स्ट ईयर के डॉक्टरों का स्टाइपेंड 75,444 रुपए से बढ़ाकर 77,662 रुपए कर दिया गया है। वहीं पीजी सेकेंड ईयर के डॉक्टरों को अब 80,050 रुपए और थर्ड ईयर के डॉक्टरों को 82,441 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। Groundwater Crisis Bhopal : भोपाल में बिना अनुमति बोरिंग पर सख्ती, FIR और 2 साल तक की सजा का प्रावधान इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड भी 13,928 रुपए से बढ़ाकर 14,337 रुपए कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह वृद्धि महंगाई को ध्यान में रखते हुए की गई है। सीनियर और जूनियर रेजिडेंट को भी लाभ सरकार के आदेश के अनुसार सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का स्टाइपेंड 88,210 रुपए से बढ़ाकर 90,803 रुपए कर दिया गया है। वहीं जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को 63,324 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। सुपर स्पेशियलिटी कोर्स के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के डॉक्टरों को भी 82,441 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा। Bhopal Viral News : भोपाल में गैंगस्टर दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद दुल्हन पहुंची थाने, बोली- कस्टडी में ही करा दो शादी हड़ताल के बाद लिया गया फैसला स्टाइपेंड संशोधन को लेकर प्रदेशभर के जूनियर डॉक्टर लंबे समय से नाराज थे। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया और 9 मार्च को हड़ताल भी की थी। हड़ताल के कारण कई अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई थीं। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल और हमिदिया अस्पताल, भोपाल सहित कई अस्पतालों में ओपीडी और सर्जरी सेवाओं पर असर पड़ा था। Bhopal Viral News : भोपाल में गैंगस्टर दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद दुल्हन पहुंची थाने, बोली- कस्टडी में ही करा दो शादी सरकार ने जताया भरोसा उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में वे प्रशिक्षण के साथ मरीजों को लगातार स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करते हैं। सरकार को उम्मीद है कि स्टाइपेंड बढ़ने से डॉक्टरों का मनोबल बढ़ेगा और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।

Narmadapuram Weather : नर्मदापुरम में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मार्च के पहले पखवाड़े में ही पारा 40°C के पार

Narmadapuram Weather

हाइलाइट्स मार्च की शुरुआत में ही नर्मदापुरम में तापमान 40 डिग्री पार शुष्क मौसम और तेज धूप से गर्मी के तीखे तेवर बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल पर असर की आशंका 14–15 मार्च से मौसम बदलने और राहत मिलने की संभावना Narmadapuram Weather : नर्मदापुरम।  जिले में मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस साल शुरुआती दिनों में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। Groundwater Crisis Bhopal : भोपाल में बिना अनुमति बोरिंग पर सख्ती, FIR और 2 साल तक की सजा का प्रावधान गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च से मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। फसलों पर पड़ सकता है असर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक सतीश परसाई के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान का असर रबी फसलों पर पड़ सकता है। Ladli Behna Yojana : ग्वालियर में लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आई 34वीं किस्त तेज धूप के कारण फसलों की बढ़त प्रभावित होगी और उनके जल्दी पकने की संभावना बढ़ जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल लगभग दो सप्ताह पहले पक सकती है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण गेहूं का दाना सामान्य आकार का नहीं बन पाएगा और कमजोर रह सकता है। इससे उत्पादन में करीब 10 प्रतिशत तक कमी आने की आशंका जताई जा रही है। शुष्क मौसम से बढ़ी गर्मी मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। बादल नहीं बनने से सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण भी गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। Bopal Murder Case : भोपाल में युवक पर चाकू से हमला, कान काटा; समझौते से इनकार पर बदमाशों की वारदात पिछले चार दिनों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 6.7 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है, जो तेज गर्मी की स्थिति को दर्शाता है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।