Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
MP में BJP सोशल मीडिया की 26 अक्टूबर को कार्यशाला, सुयश त्यागी ने बताया क्या रहेगा फोकस
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›‘यहीं कूट दूंगा’ कहने वाले मिसरोद TI सस्पेंड, आदिवासी छात्रों से बदसलूकी के मामले में शुरू हुई जांच

‘यहीं कूट दूंगा’ कहने वाले मिसरोद TI सस्पेंड, आदिवासी छात्रों से बदसलूकी के मामले में शुरू हुई जांच

भोपाल में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में मिसरोद TI रतन सिंह परिहार छात्रों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
14 Oct 2026
‘यहीं कूट दूंगा’ कहने वाले मिसरोद TI सस्पेंड, आदिवासी छात्रों से बदसलूकी के मामले में शुरू हुई जांच
छात्रों से अभद्र भाषा का इस्माल करने वाले TI निलंबित

Misrod Police Station TI Suspended: भोपाल में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आने के बाद मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

‘जय जोहार’ के नारे पर भड़कने का आरोप

जानकारी के अनुसार, यह मामला मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की स्टूडेंट विंग के प्रदर्शन से जुड़ा है। छात्र अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान ‘जय जोहार’ बोलने को लेकर मिसरोद TI रतन सिंह परिहार के कथित तौर पर नाराज हो गए।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में TI छात्रों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और ‘यहीं कूट दूंगा’ कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। आदिवासी विधायकों और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस कमिश्नर ने किया सस्पेंड

बता दें, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने रतन सिंह परिहार को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी। इसके बाद सामने आने वाले निष्कर्षों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

MP में BJP सोशल मीडिया की 26 अक्टूबर को कार्यशाला, सुयश त्यागी ने बताया क्या रहेगा फोकस

MP में BJP सोशल मीडिया की 26 अक्टूबर को कार्यशाला, सुयश त्यागी ने बताया क्या रहेगा फोकस

मध्यप्रदेश
24 Oct 2026, 06:45 pm
नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद: भोपाल कोर्ट ने BDA की बेदखली याचिका खारिज की

नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद: भोपाल कोर्ट ने BDA की बेदखली याचिका खारिज की

मध्यप्रदेश
24 Oct 2026, 06:07 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP में BJP सोशल मीडिया की 26 अक्टूबर को कार्यशाला, सुयश त्यागी ने बताया क्या रहेगा फोकस

24 Oct 2026
मध्यप्रदेश

नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद: भोपाल कोर्ट ने BDA की बेदखली याचिका खारिज की

24 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल के भानपुर ब्रिज पर गैस पाइपलाइन में भीषण आग, जली टेलीकॉम केबल

24 Oct 2026
देश

राहुल गांधी से 1 नवंबर की रैली टालने की अपील, जानिए कारोबारियों ने क्या बताई वजह?

24 Oct 2026
मध्यप्रदेश

'किसान कल्याण' और 'युवा वर्ष' पर फोकस: CM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की अहम चर्चा

24 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें