Latest

MP Cold Update : मध्यप्रदेश में जारी है शीतलहर का दौर, 2 दिन बाद और गिरेगा तापमान

MP Cold Update

MP Cold Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। शीतलहर का दौर जारी है और प्रदेश के 22 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर राज्य के मौसम पर साफ दिख रहा है। पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सतना, रीवा, दमोह और खजुराहो में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दो दिनों के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं और सुबह-शाम कोहरा जनजीवन को मुश्किल बना रहा है।

MP News : भोपाल सांसद की अपनी ही सरकार से मांग, बांग्लादेश के हिंदुओं को भारत लाओ!

सबसे ठंडे इलाकों का हाल

पचमढ़ी में तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे कम है। शहडोल के कल्याणपुर में 4.6 डिग्री, मंदसौर में 5.7 डिग्री तापमान रहा। रीवा, खजुराहो और उमरिया में 6 डिग्री, शाजापुर में 6.1 डिग्री, नौगांव और राजगढ़ में 6.6 डिग्री, दतिया में 6.9 डिग्री, मलाजखंड में 7.5 डिग्री, सतना में 7.6 डिग्री और शिवपुरी में 8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। अन्य शहरों में रायसेन 8.5 डिग्री, दमोह और मंडला 8.6 डिग्री, नरसिंहपुर 9.2 डिग्री रहा।

Bhopal News : राहुल गांधी के जर्मनी बयान पर बवाल, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने लगाया देशद्रोह का आरोप

बड़े शहरों में तापमान

बड़े शहरों में भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, इंदौर में 6.4 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री और जबलपुर में 8.9 डिग्री रहा। खरगोन में 9.6 डिग्री और छिंदवाड़ा में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इन शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।

Bhopal News : वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप! आम लोगों का डेटा हो रहा लीक, बीजेपी ने दिया करारा जवाब

घने कोहरे का असर

सतना, रीवा, दमोह और खजुराहो में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई। पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी का असर पूरे राज्य पर पड़ रहा है, जिससे ठंड और बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों बाद और गिरावट की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *