MP Police Criminal Case : भोपाल। मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। विधानसभा में दिए गए जवाब के मुताबिक, पिछले दो सालों में 329 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। राजधानी भोपाल में ही 48 पुलिसकर्मियों पर प्रकरण दर्ज हैं। बच्चन ने इसे कानून व्यवस्था की पूरी तरह विफलता बताया।
MP News : महिला मंत्री के भाई का ड्रग्स कनेक्शन! भाजपा संगठन ने लगाई फटकार
कांग्रेस नेता व पूर्व गृह मंत्री बच्चन ने कहा कि सरकार के दो सालों में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो चुका है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिसकर्मी खुद अपराध में लिप्त हो गए हैं। उन्होंने सिंगरौली के मछली परिवार का उदाहरण दिया, जो कथित रूप से 100 करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ी कर चुका है।
बच्चन का आरोप है कि इतना बड़ा साम्राज्य सरकार के संरक्षण के बिना संभव नहीं। डबल इंजन सरकार का अंधा कानून यहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को भाजपा सरकार का पूरा संरक्षण मिला हुआ है।
इसके अलावा, कांग्रेस नेता बच्चन ने मंत्री प्रतिमा बागरी के परिवार पर निशाना साधा। उनके भाई और बहनोई पर गांजा तस्करी के आरोप हैं। बच्चन ने मांग की कि प्रतिमा बागरी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
चोरों की गदर : हैंडपंप की तरह उखाड़ दी ATM मशीन, CCTV देखकर रह जाएंगे दंग
उन्होंने विधानसभा के सत्र का भी जिक्र किया, जहां 929 सवालों के जवाब मंत्रियों ने नहीं दिए। बच्चन ने कहा कि विधायक जनता के मुद्दे उठाते हैं, लेकिन सरकार जवाबदेह नहीं है। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया कि यह केवल कर्ज लेकर घी पी रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में नशा माफिया हावी हो गया है। सिंगरौली जैसे इलाकों में अपराध का साम्राज्य पनप रहा है। बच्चन का यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार की नाकामी से आम जनता परेशान है।
Bhopal News : पुलिस ने नहीं काटा ऑनलाइन चालान तो भिड़ गए वाहन चालक, जमकर हंगामा
भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। प्रदेश प्रवक्ता ईशान जैन ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सब जानते हैं। उन्होंने हमेशा कानून की धज्जियां उड़ाई हैं।
जैन ने कहा कि डॉ. मोहन यादव सरकार में अपराध, अपराधियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में रसूखदारों पर कभी कार्रवाई नहीं हुई। जैन ने कहा कि आज कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी के अंदर झांकना चाहिए।
Raisen Hospital Cockroaches : जिला अस्पताल में कॉकरोच, नोटिस जारी- पेस्ट कंट्रोल शुरू
यह विवाद ऐसे समय में तेज हुआ है जब सरकार अपने दो साल पूरे करने की तैयारियां कर रही है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह मुद्दा आगामी चुनावों में भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
कांग्रेस इसे जनता के बीच ले जाने की योजना बना रही है, जबकि भाजपा अपनी उपलब्धियों को गिनाने पर जोर दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कानून-व्यवस्था का मुद्दा सियासत को और गरमा देगा।