MP Suicide Case : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बंगरसिया इलाके में स्थित CRPF कैंप में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। कैंप में रहने वाले सिपाही महेश कुमार (43 वर्ष) का शव फंदे पर लटका मिला है। उनकी पत्नी ने सुबह कमरे में जाकर देखा इसके बाद घटना उजागर हुई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक सिपाही मूल रूप से गुणगांव (हरियाणा) का रहने वाला था। मृतक सिपाही जालंधर में पदस्थ था। परिवार के पास छुट्टी मनाने आया था। बताया जा रहा है कि, महेश की मौत का कारण पढ़ाई को लेकर गुरुवार रात का पारिवारिक झगड़ा है। सुसाइड नोट न मिलने से सच्चाई स्पष्ट नहीं, लेकिन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Delhi Murder : कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलवारों ने तीन गोलियां दागी
पढ़ाई पर डांट, पत्नी-सास से झगड़ा
महेश कुमार पिता बाबूलाल (43 वर्ष) CRPF में बिगुलर (आरक्षक) के पद पर थे। वे पत्नी, 12वीं कक्षा के बेटे और 7वीं कक्षा की बेटी के साथ बंगरसिया CRPF कैंप में रहते थे। गुरुवार रात शराब के नशे में महेश ने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर जमकर फटकार लगाई।
अगले दिन शुक्रवार को बच्चों के एग्जाम थे, इसलिए पत्नी ने विरोध किया। झगड़े के दौरान पत्नी ने सास को फोन कर शिकायत की, जिस पर मां ने महेश से नाराजगी जताई। रात करीब 10:30 बजे महेश कमरे में चले गए। तड़के पत्नी उठीं तो फंदे पर लटका शव देखकर चीख पड़ीं।
Delhi Crime News : चाकू मारकर नाबालिग का मर्डर, इलाके में तनाव
परिवार ने तुरंत CRPF अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। एएसआई अमोल शर्मा ने बताया, “महेश छुट्टी पर परिवार के पास थे। पारिवारिक विवाद का संदेह है, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला।” शव को हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
‘डांटने पर झगड़ा लेकिन कभी सोचा नहीं था ऐसा कदम’
महेश की पत्नी ने कहा, “बच्चों को डांटा, तो मैंने सास को बताया। वह नाराज हुईं। रात को सब शांत हो गया। सुबह उठी तो…।” बेटे ने भावुक होकर कहा, “पापा सख्त थे, लेकिन प्यार करते थे। एग्जाम का प्रेशर था।” CRPF अधिकारियों ने परिवार को सांत्वना दी और अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।
महेश के सहकर्मी ने कहा, ड्यूटी पर समर्पित थे, लेकिन घरेलू तनाव छिपाते थे। एएसआई शर्मा ने कहा, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या लग रही। कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार। कोहेफिजा थाने ने मर्ग कायम कर लिया, परिवार के बयान दर्ज हो रहे हैं। CRPF ने भी आंतरिक जांच शुरू की है।