Latest

LPG Crisis Narmadapuram : नर्मदापुरम में LPG किल्लत पर छात्रों का विरोध, कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाकर जताया प्रदर्शन

LPG Crisis Narmadapuram

हाइलाइट्स

  • LPG किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ छात्रों का विरोध
  • कलेक्ट्रेट के सामने खाना बनाकर जताया प्रदर्शन
  • 900 रुपये के सिलेंडर के 4000 तक में बिकने का आरोप
  • प्रशासन के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

 

LPG Crisis Narmadapuram : नर्मदापुरम।  मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में LPG सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर छात्रों और कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। दिन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद रात करीब 9:30 बजे छात्र कलेक्ट्रेट के सामने ही खाना बनाने पहुंच गए।

Bhopal Rape Case : भोपाल में छात्रा से फर्जी पहचान बनाकर यौन शोषण, गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव

कलेक्ट्रेट के सामने बनाया खाना

करीब 15 से ज्यादा छात्र सब्जी, पोहा और अन्य खाद्य सामग्री लेकर मौके पर बैठ गए और वहीं खाना बनाने लगे। सूचना मिलते ही तहसीलदार सरिता मालवीय और शक्ति तोमर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक छात्रों को समझाइश दी।

कालाबाजारी के गंभीर आरोप

मप्र आदिवासी विकास परिषद के छात्र प्रभाग ने आरोप लगाया कि LPG सिलेंडर की तय कीमत करीब 900 रुपये है, लेकिन बाजार में इसे 3500 से 4000 रुपये तक बेचा जा रहा है। छात्रों ने प्रशासन से तत्काल सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।

Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान

दीनदयाल रसोई का प्रस्ताव ठुकराया

प्रशासन ने छात्रों के लिए दीनदयाल रसोई योजना के तहत भोजन की व्यवस्था का प्रस्ताव दिया, लेकिन छात्रों ने इसे ठुकरा दिया और अपनी मांगों पर अड़े रहे।

ज्ञापन के बाद भी जारी रहा विरोध

एडवोकेट राजू उईके और नीरज वारिवा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। आश्वासन मिलने के बावजूद छात्र रात में प्रदर्शन के लिए पहुंच गए।

प्रशासन का आश्वासन

तहसीलदार ने कहा कि जिन लोगों के पास नर्मदापुरम जिले के LPG कनेक्शन हैं, वे अपनी बुक और DSC नंबर के साथ मंगलवार को आएं। सत्यापन के बाद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन

आखिरकार शांत हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान मौजूद कांग्रेस नेता फैजान ने सभी के भोजन की व्यवस्था कराने की बात कही, जिसके बाद छात्र मान गए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

प्रतियोगी छात्र हैं प्रदर्शनकारी

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन करने वाले अधिकांश युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और शहर में किराए के कमरों में रहते हैं। कई छात्रों के पास स्थानीय LPG कनेक्शन नहीं होने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *