हाइलाइट्स
- फर्जी नाम बताकर छात्रा से बनाई दोस्ती
- डेढ़ साल तक संबंध बनाने का आरोप
- गर्भवती होने पर गर्भपात का दबाव
- आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
Bhopal Rape Case : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक छात्रा के साथ फर्जी पहचान के जरिए शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता, जो एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा है, ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
RGPV Student Protest : RGPV में कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र; देर रात तक प्रदर्शन
फर्जी नाम से की दोस्ती
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने खुद को “आशीष पांडे” बताकर उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे दोस्ती कर ली। बाद में यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।
डेढ़ साल तक संबंध का आरोप
छात्रा का कहना है कि आरोपी ने करीब डेढ़ साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी के दो अन्य दोस्तों पर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है।
गर्भवती होने पर दबाव
पीड़िता के मुताबिक, जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी और उसके साथियों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर की और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगा।
Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित
धमकी और मानसिक प्रताड़ना
छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे लगातार धमकाया गया और मानसिक रूप से परेशान किया गया। इससे वह लंबे समय तक दबाव में रही।
पुलिस में शिकायत, आरोपी फरार
पीड़िता ने करीब एक महीने पहले महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और सोमवार को सामने आई। मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी आसिफ रज़ा बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है।
Betul News : बैतूल में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, प्रशासन ने शुरू किया सर्वे