Latest

Vidisha Mandi News : विदिशा मंडी में नीलामी बंद, किसानों का हंगामा; किसानों ने किया चक्काजाम

Vidisha Mandi News

हाइलाइट्स

  • विदिशा मंडी में गेहूं नीलामी रुकी
  • दाम गिरने और डिजिटल पर्ची विवाद पर किसानों का विरोध
  • हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
  • प्रशासन ने दी समझाइश, अस्थायी राहत

 

Vidisha Mandi News : विदिशा।   विदिशा कृषि उपज मंडी में गेहूं की नीलामी अचानक बंद होने से किसानों में आक्रोश फैल गया। नाराज किसानों ने मंडी के बाहर प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित रहा।

Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन

दाम गिरने का आरोप

किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उनका आरोप है कि शनिवार को 3000 रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाला गेहूं सोमवार को घटकर करीब 2100 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। किसानों ने नीलामी तत्काल शुरू करने और उचित दाम दिलाने की मांग की।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रखा।

व्यापारियों की मजबूरी: डिजिटल पर्ची विवाद

दूसरी ओर व्यापारियों का कहना है कि मंडी समिति ने मैन्युअल पर्चियों को बंद कर कंप्यूटरीकृत पर्चियां अनिवार्य कर दी हैं। कई व्यापारी अभी इस डिजिटल व्यवस्था को पूरी तरह अपनाने में सक्षम नहीं हैं, जिसके चलते नीलामी रोकनी पड़ी।

Rajgarh News Today : राजगढ़ में विवाद की आग में जली 4 बीघा गेहूं की फसल, किसान ने CM से लगाई गुहार

सुविधाओं की कमी भी बड़ी वजह

व्यापारियों ने नई मंडी में बुनियादी सुविधाओं और दुकानों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले ही अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

एसडीएम क्षितिज शर्मा ने स्पष्ट किया कि मंडी बोर्ड के निर्देशानुसार कंप्यूटरीकृत पर्चियां अनिवार्य हैं। हालांकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल मैन्युअल पर्चियों की अस्थायी अनुमति दी गई है और व्यापारियों को जल्द डिजिटल सिस्टम अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *