Latest

Raisen Bank Fraud : रायसेन सहकारी बैंक में 55 लाख के गबन का खुलासा, कर्मचारी सस्पेंड

Raisen Bank Fraud

हाइलाइट्स

  • रायसेन सहकारी बैंक में गबन का मामला
  • चेक क्लीयरिंग शाखा से जुड़ी 55 लाख की अनियमितता
  • कर्मचारी मोहम्मद शाहिद खान निलंबित
  • जांच जारी, बर्खास्तगी की चेतावनी

 

Raisen Bank Fraud : रायसेन।  रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की चेक क्लीयरिंग शाखा में करीब 55 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। मामले के सामने आते ही बैंक प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।

Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी

कर्मचारी पर अनियमित लेनदेन के आरोप

सूत्रों के अनुसार, निलंबित कर्मचारी मोहम्मद शाहिद खान चेक क्लीयरिंग शाखा में पदस्थ था। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ बड़े पैमाने पर अनियमित लेनदेन और गबन के संकेत मिले हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पूर्व प्रबंधन के कार्यकाल से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि यह मामला बैंक के पूर्व महाप्रबंधकों के कार्यकाल से जुड़ा हो सकता है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस गड़बड़ी से जुड़े नए तथ्य सामने आने की संभावना है।

बैंक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी सहित सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *