हाइलाइट्स
- हरदा में भारतीय किसान संघ का धरना
- मंडी से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली
- CM के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
- गेहूं खरीदी, कर्ज राहत और बिजली मुद्दों पर उठी आवाज
Harda Kisan Andolan : हरदा। हरदा में भारतीय किसान संघ ने सोमवार को कृषि उपज मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया को भी ज्ञापन दिया गया।
Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान
समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग
संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू करे और खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। साथ ही ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी के लिए पंजीयन शुरू करने की मांग भी उठाई गई।
खरीदी में देरी से किसानों को नुकसान
किसानों ने बताया कि गेहूं खरीदी की तारीखें बार-बार बढ़ाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, बैंक ऋण की ड्यू डेट नहीं बढ़ने से ब्याज और जुर्माने का बोझ बढ़ गया है, जिससे कई किसान डिफॉल्टर हो गए हैं।
नरवाई जलाने पर कार्रवाई का विरोध
किसानों ने नरवाई जलाने पर दर्ज की जा रही FIR को गलत बताया। उनका कहना है कि जब तक पराली प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था नहीं होती, तब तक किसानों पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
सिंचाई, बिजली और बीमा पर भी उठे सवाल
ज्ञापन में सिंचाई परियोजनाओं को जल्द पूरा करने, जले ट्रांसफॉर्मर 3 दिन में बदलने, किसानों को 10 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली देने और खरीफ फसल बीमा का भुगतान जल्द करने की मांग की गई।
Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना
11 सूत्रीय मांगों में प्रमुख बिंदु
- समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जल्द शुरू हो
- ऋण जमा करने की अवधि बढ़ाकर ब्याज-दंड माफ किया जाए
- नरवाई जलाने पर दर्ज FIR निरस्त की जाए
- मूंग और मक्का की खरीदी सुनिश्चित की जाए
- सिंचाई परियोजनाएं जल्द पूरी हों
- बिजली सप्लाई और ट्रांसफॉर्मर व्यवस्था बेहतर हो
- फसल बीमा का भुगतान शीघ्र किया जाए
आंदोलन की चेतावनी
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश शर्मा सहित कई किसान मौजूद रहे।