हाइलाइट्स
- नर्मदापुरम के STR में 4 माह के शावक का शव मिला
- मटकुली रेंज के नयाखेड़ा क्षेत्र में मिला मृत शावक
- आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
- 9 महीनों में बाघों की मौत का पांचवां मामला
Satpura Tiger Reserve : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ की मौत का मामला सामने आया है। मटकुली रेंज के नयाखेड़ा क्षेत्र में 4 माह के शावक का शव मिलने से वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दहाड़ सुनकर पहुंची टीम, रात में मिला शव
जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड को क्षेत्र में दो बाघों की तेज दहाड़ सुनाई दी, जिसके बाद टीम ने गश्त की। रात के दौरान मौके पर शावक मृत अवस्था में मिला और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की निगरानी की गई।
आपसी संघर्ष के मिले संकेत
रविवार सुबह अधिकारियों के निरीक्षण में घटनास्थल पर नर और मादा बाघ के पदचिह्न मिले। शावक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे उसकी मौत किसी मांसाहारी वन्यजीव, संभवतः बाघों के आपसी संघर्ष में होने की आशंका जताई जा रही है।
OBC Creamy Layer update : ग्वालियर बेंच का अहम फैसला, क्रीमीलेयर निर्धारण में नया स्पष्टिकरण
पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार
वन विभाग ने निर्धारित SOP के तहत पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शव परीक्षण किया, जिसके बाद शावक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
9 महीनों में पांचवीं घटना
STR क्षेत्र में बाघों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 9 महीनों में यह पांचवीं घटना है। इससे पहले मढ़ई, चूरना, तवा नगर और अन्य क्षेत्रों में भी बाघों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं।