हाइलाइट्स
-
भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे अचानक गिरे
-
हादसे के बाद दुकानदारों में दहशत, लोग दुकान छोड़कर बाहर निकले
-
दुकानदारों ने मेट्रो निर्माण कार्य को बताया वजह
-
मौके पर विधायक भगवान दास सबनानी और पार्षद पहुंचे
Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक साथ पांच दुकानों के छज्जे अचानक धंसकर गिर गए। घटना के बाद दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। दुकानदार तुरंत जान बचाकर दुकानों से बाहर निकल आए।
Sagar Breaking News : सागर में मां ने चार बेटियों को बावड़ी में फेंका, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान
मेट्रो निर्माण के कारण हादसे की आशंका
बताया जा रहा है कि जहां दुकानें धंसी हैं, उससे कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते ही यह स्थिति बनी है और इसी वजह से दुकानों के छज्जे कमजोर होकर गिर गए।
40 साल पुरानी हैं दुकानें
दुकानदारों के मुताबिक ये दुकानें नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी हैं। जिन दुकानों के छज्जे गिरे हैं उनमें दो फोटो फ्रेम की दुकानें, एक ऑटोमोबाइल की दुकान, एक कपड़े की दुकान और एक स्पोर्ट्स आइटम की दुकान शामिल हैं।
मौके पर पहुंचे विधायक और पार्षद
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी और पार्षद जगदीश यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दुकानदारों ने प्रशासन से इस मामले में जांच कराने और नुकसान की भरपाई की मांग की है।