Latest

Bhopal Suicide news : भोपाल में क्रेन ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

Bhopal Suicide Case

हाइलाइट्स

  • भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

  • सुसाइड से पहले भाई और पत्नी को मैसेज भेजकर पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

  • परिजनों ने पत्नी, सास और बड़ी सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए

  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, ऑडियो क्लिप भी जांच में शामिल

Bhopal Suicide news : भोपाल। राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक क्रेन ऑपरेटर ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया। सुसाइड से पहले उसने अपने भाई और पत्नी को मैसेज भेजकर अपनी पत्नी को ही मौत का जिम्मेदार बताया।

Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कमरे में फांसी के फंदे पर मिला शव

जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय केशव धानक, पिता घिसीलाल धानक, जगदीशपुर ईंटखेड़ी क्षेत्र का निवासी था और क्रेन ऑपरेटर का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे परिजनों ने उसे घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Mahakumbh viral Girl Monalisa : “महाकुंभ से स्टार बनी नीली आंखों वाली मोनालिसा ने फरमान खान से की केरल के मंदिर में शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा”

चार साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार केशव की शादी करीब चार साल पहले कृष्णा नाम की युवती से हुई थी। मृतक के चाचा विनोद का आरोप है कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग था।

केशव ने एक बार उसे दूसरे युवक से बात करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

Gas supply crisis MP : एमपी में LPG संकट, केवल 15% गैस उपलब्ध, घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन की वेटिंग, भोपाल-इंदौर मेट्रो और होटल प्रभावित

प्रताड़ना के आरोप

मृतक के चाचा का कहना है कि बहू अक्सर मायके चली जाती थी और कई-कई दिन तक वापस नहीं आती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी, उसकी मां और बड़ी बहन केशव को फोन पर गालियां देती थीं और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती थीं।

लगातार हो रही इस प्रताड़ना से परेशान होकर केशव ने यह कदम उठाया।

Bhopal Kavi Sammelan 2026 : अटल पथ पर सजेगी काव्य संध्या, हिंदू नववर्ष पर भोपाल में होगा भव्य कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास भी आएंगे

पुलिस को दी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग

परिजनों ने पुलिस को चार ऑडियो क्लिप भी सौंपी हैं। इन क्लिप में कथित तौर पर पत्नी, उसकी मां और बड़ी बहन केशव को गालियां देते और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं।

हालांकि पुलिस का कहना है कि इन सभी ऑडियो को जांच में शामिल कर लिया गया है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *