Latest

Betul Breaking News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

Betul Breaking News

हाइलाइट्स

  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बेटी का निधन

  • हार्ट अटैक से गई 34 वर्षीय सुरभि की जान

  • सुबह कराई थी फिजियोथेरेपी, दोपहर में मौत

  • शाम 5 बजे बैतूल में अंतिम संस्कार

Betul Breaking News : बैतूल।  बैतूल विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया।

LPG cylinder rule Harda : हरदा में बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर,अफवाहों से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों ने कहा– स्टॉक पर्याप्त

इस दुखद खबर के बाद बैतूल सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। निधन की सूचना मिलते ही हेमंत खंडेलवाल भोपाल से बैतूल के लिए रवाना हो गए।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुरभि खंडेलवाल लंबे समय से अस्वस्थ थीं। जन्म से ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं, जिसके कारण परिवार उनकी सेहत को लेकर हमेशा सतर्क रहता था। उनका नियमित उपचार चल रहा था और समय-समय पर चिकित्सकीय देखभाल भी कराई जा रही थी।

Harda local news : हरदा में ROB निर्माण के चलते भारी वाहनों पर रोक, NH-47 बना वैकल्पिक मार्ग

सुबह कराई थी फिजियोथेरेपी

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी नियमित फिजियोथेरेपी कराई गई थी। फिजियोथेरेपी के कुछ समय बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे उन्हें हृदयाघात आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।

शाम 5 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

सुरभि खंडेलवाल आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती ऋतु खंडेलवाल की पुत्री थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही बैतूल शहर में शोक का माहौल बन गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और परिचितों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Rajgarh Jansunwai : राजगढ़ जनसुनवाई, आवास योजना, पेंशन और जमीन विवाद को लेकर 45 आवेदन पहुंचे

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा बुधवार शाम 5 बजे बैतूल गंज स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी। इसके बाद कोठी बाजार मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *