Latest

Sehore news : गेहूं की फसल में आग से बचाव के लिए सीहोर में दिन की बिजली सप्लाई बंद

Sehore news

हाइलाइट्स

  • सीहोर जिले में खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ीं

  • कई मामलों में बिजली लाइन की स्पार्किंग वजह होने की आशंका

  • कलेक्टर ने दिन में बिजली सप्लाई बंद रखने के दिए निर्देश

  • किसानों से सतर्क रहने और तुरंत सूचना देने की अपील

Sehore news : सीहोर।  जिले में बढ़ती गर्मी के साथ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं।

कलेक्टर बालागुरू के. ने दिन के समय बिजली सप्लाई बंद रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि बिजली लाइनों की स्पार्किंग से फसल में आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके।

Narmadapuram weather : नर्मदापुरम में मार्च में ही बढ़ी गर्मी, पारा 38°C के करीब; गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका

कई गांवों में सामने आई आग की घटनाएं

इस सप्ताह जिले के निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनीखेड़ी, डाबोटी, चार मंडली और इछावर क्षेत्र के पास खेतों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़े नुकसान से बचाव हो सका।

बिजली लाइनों की स्पार्किंग बनी कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई मामलों में बिजली लाइनों की स्पार्किंग से गेहूं की फसल में आग लगने की आशंका जताई गई है। इसी कारण प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए दिन में बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है।

Women Protest Raisen : रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

किसानों से सावधानी बरतने की अपील

कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों के आसपास विशेष सावधानी बरतें। यदि कहीं स्पार्किंग या बिजली लाइन में खराबी दिखाई दे तो तुरंत बिजली विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *