Latest

Rajgarh Jansunwai : राजगढ़ जनसुनवाई, आवास योजना, पेंशन और जमीन विवाद को लेकर 45 आवेदन पहुंचे

Rajgarh Jansunwai

हाइलाइट्स

  • राजगढ़ में आयोजित जनसुनवाई में 45 आवेदन प्राप्त

  • आवास योजना और पेंशन से जुड़ी शिकायतें प्रमुख

  • जमीन विवाद के मामले में तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश

  • प्रशासन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

Rajgarh Jansunwai : राजगढ़। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह दांगी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Child labour campaign Rajgarh : राजगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ ‘ब्रेक द ब्रिक’ अभियान शुरू, कलेक्टर ने रथ को दिखाई हरी झंडी

जनसुनवाई के दौरान ग्राम हुलखेड़ी की निवासी जमना बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर अपर कलेक्टर ने जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के सीईओ को मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी तरह ग्राम लखोनी के रामबाबू ने भी आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या रखी। वहीं ग्राम भियापूरा के शंकरलाल ने बताया कि उनकी पत्नी की वृद्धावस्था पेंशन पिछले छह महीने से बंद है। प्रशासन ने इन मामलों में संबंधित अधिकारियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

Commercial LPG supply : कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले तो बंद होंगे होटल-रेस्टोरेंट, व्यापारियों ने जताई चिंता

जमीन विवाद की शिकायत भी पहुंची

ग्राम दिलावरा के बंशीलाल ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। इस पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार राजगढ़ को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि विवाद का जल्द समाधान हो सके।

Betul railway news : गोंदिया स्टेशन पर काम के चलते बैतूल से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द

45 आवेदन प्राप्त, जल्द समाधान का आश्वासन

जनसुनवाई में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रखा जाएगा और हर मामले का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *