Latest

Narmadapuram weather : नर्मदापुरम में मार्च में ही बढ़ी गर्मी, पारा 38°C के करीब; गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका

Narmadapuram weather

हाइलाइट्स’

  • नर्मदापुरम में दिन का तापमान 37 से 38°C के बीच दर्ज

  • अगले चार दिनों में 2 से 3°C और बढ़ सकता है पारा

  • अचानक गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका

  • पचमढ़ी में भी तापमान 31°C के पार पहुंचा

  • दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई

Narmadapuram weather : नर्मदापुरम। जिले में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। 4 मार्च के बाद से दिन का तापमान लगातार 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

Women Protest Raisen : रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

तेज धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

अचानक बढ़ रही गर्मी का असर खेती पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो गेहूं की फसल समय से पहले पक सकती है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।

पचमढ़ी में भी बढ़ा तापमान

मंगलवार को नर्मदापुरम में दिनभर तेज धूप रही। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी गर्मी का असर दिखाई देने लगा है।

Bhopal Child Rape : भोपाल रेप-मर्डर केस में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने दोषी की फांसी पर लगाई रोक

यहां दोपहर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

अगले दिनों में और बढ़ सकता है पारा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले के मौसम में अगले चार दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में मार्च के पहले पखवाड़े में ही पारा 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

गेहूं की फसल को नुकसान का अंदेशा

कृषि उपसंचालक डॉ. रविकांत सिंह के अनुसार इस समय गेहूं की बालियों में दाना भर चुका है और यह इसके पोषण का महत्वपूर्ण चरण है। यदि तापमान ज्यादा रहा तो पौधों की नमी जल्दी खत्म हो सकती है, जिससे दाना पूरी तरह विकसित नहीं हो पाएगा।

International Women’s Day 2026 : महिला दिवस 2026, महिलाओं के योगदान और अधिकारों का जश्न…

आमतौर पर जिले में मार्च के अंत तक गेहूं की कटाई शुरू होती है, लेकिन गर्मी इसी तरह बढ़ती रही तो फसल 10 से 12 दिन पहले पक सकती है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।

पिछले दिनों का तापमान (अधिकतम)

तारीख नर्मदापुरम (°C) पचमढ़ी (°C)
5 मार्च 39.4 29.8
6 मार्च 38.1 30.2
7 मार्च 37.6 31.8
8 मार्च 38.1 31.4
9 मार्च 37.9 31.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *