Latest

Bhopal power cut : भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, सलैया, सनखेड़ी और एमपी नगर समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित

Bhopal power cut

हाइलाइट्स

  • भोपाल के करीब 40 इलाकों में कल बिजली कटौती

  • मेंटेनेंस के कारण 1 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

  • सलैया, सनखेड़ी, एमपी नगर और मालीखेड़ी प्रभावित

  • लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील

Bhopal power cut : भोपाल।  राजधानी भोपाल के करीब 40 इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण अलग-अलग समय पर 1 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे कई प्रमुख कॉलोनियों और बाजार क्षेत्रों में असर पड़ने की संभावना है।

Rajgarh Jansunwai : राजगढ़ जनसुनवाई, आवास योजना, पेंशन और जमीन विवाद को लेकर 45 आवेदन पहुंचे

बिजली कंपनी के अनुसार एमपी नगर जोन-2, मालीखेड़ी, विजय नगर, पटेल नगर, ओम नगर, सलैया, सनखेड़ी, चिनार कॉलोनी, पृथ्वी कोर्टयार्ड, लिबर्टी कॉलोनी और समरधा सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इन इलाकों में अलग-अलग समय पर कटौती

सुबह 8:30 से 11 बजे तक
अंबर कॉम्पलेक्स, एमपी नगर जोन-2 और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 9 से 10 बजे तक
निर्मला देवी गेट, आम्र विहार, सीएचसी कोलार, डीके हनी होम्स, वरुण नगर, स्वागत बंगलो और आसपास।

Child labour campaign Rajgarh : राजगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ ‘ब्रेक द ब्रिक’ अभियान शुरू, कलेक्टर ने रथ को दिखाई हरी झंडी

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, विजय मार्केट, बिहारी बस्ती, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कल्याण नगर और आरबीआई कॉलोनी।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
इंद्रा नगर, बहेटा गांव, बैरागढ़ के एच वार्ड, जी वार्ड और एफ वार्ड।

सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक
भीम नगर, ओम नगर, वल्लभ नगर और आसपास के इलाके।

सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक
भैरोपुर, अंबिका गृह निर्माण कॉलोनी, भोजपुर तिराहा और आसपास के क्षेत्र।

शाम 4 से 4:30 बजे तक
बीडीए कॉलोनी ई-सेक्टर, सलैया, सनखेड़ी, स्टेट बैंक क्षेत्र, चिनार कॉलोनी, पृथ्वी कोर्टयार्ड, लिबर्टी कॉलोनी और समरधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *