Latest

Bhopal crime news : भोपाल में युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, घायल हालत में अस्पताल छोड़कर फरार हुए बदमाश

Bhopal crime

हाइलाइट्स

  • भोपाल के कोलार इलाके में 22 वर्षीय युवक का अपहरण कर मारपीट

  • बदमाशों ने कार में बैठाकर सुनसान जगह पर 2 घंटे तक पीटा

  • घायल युवक को अस्पताल छोड़कर परिजनों को एक्सीडेंट की झूठी सूचना दी

  • पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की

Bhopal crime news : भोपाल।  भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में गारमेंट्स शॉप में काम करने वाले एक युवक का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को कार में जबरन बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर करीब दो घंटे तक बेल्ट, डंडों और लात-घूसों से पीटा।

गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Narmadapuram News : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की अफवाह से नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ड्रम लेकर ईंधन भराने पहुंचे लोग

पुलिस के मुताबिक घायल युवक दिनेश अहिरवार (22) है, जो कोलार क्षेत्र की एक गारमेंट्स दुकान में सेल्समैन का काम करता है। मारपीट के बाद आरोपी ही उसे अस्पताल छोड़कर चले गए और उसके मोबाइल से परिजनों को फोन कर दुर्घटना होने की जानकारी दी।

मोबाइल से बहन को दी एक्सीडेंट की सूचना

दिनेश की बहन शिवानी अहिरवार ने बताया कि उसके भाई के मोबाइल से फोन आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि दिनेश का एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर चोट लगी है। उन्हें तुरंत कोलार रोड स्थित सीएचसी अस्पताल आने के लिए कहा गया।

Raisen News : रायसेन में बेतवा नदी का जलस्तर घटा, कई जगह तलहटी के पत्थर दिखने लगे

इसके बाद शिवानी अपनी मां गीता और बहन निकिता के साथ अस्पताल पहुंची। वहां दिनेश का इलाज चल रहा था और उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। मारपीट में दिनेश के हाथ की दो उंगलियां भी फ्रैक्चर हो गई हैं।

पुलिया के पास रोका, जबरन कार में बैठाया

दिनेश ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च 2026 की दोपहर करीब एक बजे वह बांसखेड़ी पुलिया के पास से पैदल गुजर रहा था। तभी निक्की शुक्ला, आकाश प्रजापति, तिलक चौहान, दिव्यांशु, नन्नू, अजय और अमन प्रजापति ने उसे रोक लिया।

आरोपियों ने उससे पूछा कि वह विशु शर्मा के साथ क्यों घूमता है, जबकि उनकी उससे पुरानी दुश्मनी है। इसके बाद उन्होंने उसे जबरन कार में बैठा लिया।

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर, किसान कल्याण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा

दिनेश के अनुसार आरोपी उसे सोम्या ग्रीन सिटी कॉलोनी के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां डंडों, लाठियों, बेल्ट और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। लगातार मारपीट के कारण वह बेहोश हो गया।

बेहोशी के बाद अस्पताल छोड़कर भागे आरोपी

दिनेश ने बताया कि बेहोश होने के बाद आरोपी अपने साथी अनस खान के साथ उसे अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। वहीं से उसके मोबाइल से परिजनों को फोन कर एक्सीडेंट होने की झूठी जानकारी दी गई।

Baitul Police Holi Celebration : बैतूल पुलिस ने ड्यूटी के बाद थानों में मनाई होली, पुलिस लाइन का कार्यक्रम रद्द

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *