Latest

Betul crime news : बैतूल में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या की, पोस्टमार्टम में टूटी मिली गर्दन की हड्डी

Betul crime news

हाइलाइट्स

  • बैतूल के सेमझिरा गांव में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या की

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी टूटी मिलने से खुलासा

  • घटना से पहले मां-बेटे के बीच हुआ था विवाद

  • पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर शुरू की कार्रवाई

Betul crime news : बैतूल।  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के सेमझिरा गांव में एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में शोक का माहौल है।

Bhopal crime news : भोपाल में युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, घायल हालत में अस्पताल छोड़कर फरार हुए बदमाश

मां के साथ रहता था आरोपी बेटा

पुलिस के अनुसार सेमझिरा गांव की रहने वाली 70 वर्षीय गेंदीबाई बाघमारे अपने बेटे लखन बाघमारे (35) के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि लखन का स्वभाव झगड़ालू था और वह अक्सर घर में विवाद करता रहता था।

घरेलू झगड़ों के कारण उसकी पत्नी भी बच्चों को लेकर पहले ही मायके चली गई थी।

Harda News : हरदा में शिवाजी जयंती पर निकली शौर्य यात्रा, ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ से गूंजा शहर

रात में हुआ विवाद, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के मुताबिक 2 मार्च की रात मां और बेटे के बीच फिर से विवाद हो गया। पड़ोसियों ने दोनों के बीच झगड़े की आवाजें भी सुनी थीं। आरोप है कि गुस्से में आकर लखन ने अपनी मां का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में खुली हत्या की सच्चाई

शुरुआत में महिला की मौत सामान्य लग रही थी, लेकिन मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है और उनकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई मिली।

Narmadapuram News : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की अफवाह से नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ड्रम लेकर ईंधन भराने पहुंचे लोग

पूछताछ में बेटे ने कबूला जुर्म

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *