Latest

Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन

Shivraj Singh Chouhan

हाइलाइट्स

  • 5 मार्च को विदिशा में जन्मदिन मनाएंगे शिवराज सिंह चौहान

  • बाड़ वाले गणेश मंदिर में अखंड रामायण और भंडारा

  • होली मिलन समारोह भी होगा आयोजित

  • समर्थकों से उपहार की जगह पौधा लगाने की अपील

Shivraj Singh Chouhan : विदिशा।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को अपना जन्मदिन विदिशा में मनाएंगे। जन्मोत्सव का आयोजन विदिशा जिले के रंगई स्थित बाड़ वाले गणेश मंदिर परिसर में किया जाएगा।

Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी

अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन

जन्मदिन के अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी

होली के साथ मनाया जाएगा जन्मोत्सव

इस बार शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन होली के पर्व के आसपास पड़ रहा है। इसी को देखते हुए आयोजन समिति ने होली मिलन समारोह भी रखा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक भी भाग लेंगे।

Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था

समर्थकों से की खास अपील

जन्मदिन से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए समर्थकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि उनके जन्मदिन पर शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह या अन्य उपहार न लाए जाएं।

उन्होंने आग्रह किया कि यदि कोई उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता है तो एक पौधा लगाए, उसकी फोटो साझा करे या पौधा भेंट करे।

Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अपने संदेश में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीवन का हर पल उद्देश्यपूर्ण होना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण उनका संकल्प है और वे स्वयं रोज पौधरोपण करते हैं। उन्होंने जन्मदिन को सादगी से मनाने और दिखावे से बचने की अपील की है।

Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी

जन्मदिन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह है। पौधरोपण की अपील के चलते यह आयोजन सिर्फ उत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *