Latest

Patwari Crime Viral Video : पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, ग्रामीणों ने किया विरोध

crime news

हाइलाइट्स

  • राजगढ़ में पटवारी ने नाबालिग का नहाते वीडियो बनाया

  • ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की

  • पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर गिरफ्तार किया

  • डिलीट वीडियो डिजिटल रिकवरी से बरामद

Patwari Crime Viral Video : राजगढ़, खिलचीपुर। जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पटवारी महेश साहू ने अपने घर में पढ़ाई के लिए रह रही नाबालिग छात्रा का नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड किया।

घटना का खुलासा होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाया और गिरफ्तार किया।

ASHA Protest : हरदा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग

पढ़ाई के नाम पर किया धोखा

खिलचीपुर के इमली स्टैंड इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय महेश साहू के घर में आसपास के गांवों की कई नाबालिग लड़कियां किराए पर रहकर पढ़ाई करती थीं। आरोपी की पत्नी एक हफ्ते से राजस्थान गई हुई थी और वह घर में अकेला था।

शनिवार की सुबह, जब 11वीं की छात्रा परीक्षा देने से पहले नहा रही थी, तब महेश साहू ने बाथरूम की जाली से मोबाइल के जरिए छात्रा के 2-3 वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

Holi Travel Rush : होली का सफर बना चुनौती, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

छात्रा ने दिखाई हिम्मत

छात्रा ने संदिग्ध हरकत देखी लेकिन डर और परीक्षा के दबाव के कारण उस वक्त चुप रही। परीक्षा देने के बाद उसने परिजनों और सहेलियों को पूरी घटना बताई।

शनिवार रात करीब 9 बजे, छात्रा के परिजन और दर्जनों ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। उन्होंने आरोपी का मोबाइल छीनकर जांच की, जिसमें डिलीट फोल्डर में छात्रा के वीडियो बरामद हुए।

Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ

पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पर खिलचीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ आरोपी को मारने पर उतारू थी। पुलिस ने समझा-बुझाकर महेश साहू को सुरक्षित थाने ले गई। थाने प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि आरोपी ने वीडियो डिलीट कर दिए थे, लेकिन डिजिटल रिकवरी से उन्हें बरामद किया गया।

Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता

पुलिस ने महेश साहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 77, POCSO एक्ट की धारा 13/14 और आईटी एक्ट की धारा 66(e) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। यह घटना बाहर रहकर पढ़ाई करने वाली बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *