Latest

Holi Travel Rush : होली का सफर बना चुनौती, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

Holi Travel Rush

हाइलाइट्स

  • होली से पहले भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

  • प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर सबसे ज्यादा दबाव

  • बस हड़ताल की खबर से यात्रियों ने ट्रेन को चुना

  • बस किराए 48 घंटे में 20–60% तक बढ़े

Holi Travel Rush : भोपाल। होली पर्व पर घर जाने की जल्दी में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। रविवार दोपहर से ही भोपाल रेलवे स्टेशन पर असाधारण भीड़ देखने को मिली।

सामान्य दिनों में जहां स्टेशन से करीब 50 हजार यात्रियों की आवाजाही रहती है, वहीं त्योहार के चलते यह संख्या बढ़कर लगभग 60 हजार तक पहुंच गई।

Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार

प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर सबसे ज्यादा दबाव

सबसे अधिक भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर देखने को मिली। यहां ग्वालियर इंटरसिटी समेत लंबी दूरी की ट्रेनों में सामान्य से कहीं ज्यादा यात्री नजर आए। कई ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ

भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ यात्री महिला कोच की खिड़कियों से अंदर प्रवेश करते नजर आए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए।

रेलवे ने बढ़ाई निगरानी, अतिरिक्त स्टाफ तैनात

रेलवे अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या बढ़ना सामान्य है, लेकिन इस बार भीड़ अनुमान से अधिक रही। हालात को संभालने के लिए प्लेटफॉर्म और कोचों के पास अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया।

Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता

बस हड़ताल की आशंका से ट्रेन की ओर झुके यात्री

इधर इंटरस्टेट बस टर्मिनस (ISBT) पर यात्री संख्या सामान्य बनी रही। बताया जा रहा है कि बस ऑपरेटरों की प्रस्तावित हड़ताल की खबर के चलते कई यात्रियों ने पहले ही ट्रेन से यात्रा करने का विकल्प चुन लिया। इसी वजह से रेलवे स्टेशन पर अचानक दबाव बढ़ गया।

Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन

बस हड़ताल स्थगित, लेकिन किराया बढ़ा

हालांकि बसों की हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है, लेकिन होली से पहले बस टिकटों के दाम में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है।

ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर:

  • भोपाल–वाराणसी रूट पर किराया 1400–1600 रुपये से बढ़कर 2200–3000 रुपये हो गया।

  • भोपाल–लखनऊ रूट पर किराया 1300–1700 से बढ़कर 2000–2800 रुपये तक पहुंच गया।

  • भोपाल–पुणे रूट पर किराया 1000–1400 से बढ़कर 1800–2500 रुपये हो गया।

यानी महज 48 घंटे में बस किराए में 20 से 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी

किराया नियंत्रण के नियम नहीं

अधिकारियों के अनुसार निजी बसों के किराए पर नियंत्रण के लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं है। इसी वजह से त्योहारों के समय बढ़े हुए किराए पर कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *