Latest

MP Weather Update : एमपी में होली पर मौसम बिगड़ने के संकेत, आंधी-बारिश की बन सकती है स्थिति

bhopal weathers

हाइलाइट्स

  • होली के आसपास एमपी में मौसम बदलने के संकेत

  • 2 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा सक्रिय

  • कई शहरों में तापमान 34 डिग्री के पार

  • ग्वालियर-चंबल संभाग में आंधी-बारिश की संभावना

 

MP Weather Update : मध्य प्रदेश।  होली के त्योहार के आसपास मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी

खासतौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD भोपाल के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम सक्रिय हैं। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इसी वजह से शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे, हालांकि दिन के तापमान में खास गिरावट नहीं आई।

Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी

गर्मी का असर बढ़ा, कई शहरों में पारा 34 डिग्री के पार

आंधी-बारिश और ओलों का दौर थमने के बाद प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को कई शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान भी 18 डिग्री के पार पहुंच गया।

प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे गर्म शहर खरगोन रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री तक पहुंच गया।

Harda Farmers Protest : गेहूं 2700 और मक्का 2400 रुपये क्विंटल खरीदने की मांग, मूंग सिंचाई के लिए पानी देने की अपील

पांच बड़े शहरों का तापमान

  • भोपाल – 32.4°C

  • इंदौर – 31.2°C

  • ग्वालियर – 32.7°C

  • उज्जैन – 33°C

  • जबलपुर – 33°C

रात के तापमान की बात करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। सागर और नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से अधिक रहा।

Raisen Police Action : रातभर चले कॉम्बिंग अभियान में 57 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

फरवरी में चार बार बदला मौसम

इस साल फरवरी में मौसम का मिजाज चार बार बदल चुका है। प्रदेश में कई बार तेज आंधी, बारिश और ओले गिरे, जिससे गेहूं और चने की फसलों को नुकसान हुआ। 20 से अधिक जिलों में मौसम का असर देखा गया। प्रभावित इलाकों में फसलों का सर्वे भी कराया गया।

24 और 25 फरवरी को भी साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश दर्ज की गई थी।

Crime Video Bhopal : अरेरा हिल्स के भीम नगर में युवक पर जानलेवा हमला, डंडों-पत्थरों से पीटकर अधमरा छोड़ा

शहरों के मौसम का ट्रेंड

  • भोपाल: रातें ठंडी, दिन गर्म रहने का रुझान

  • इंदौर: फरवरी में बारिश कम, दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर

  • ग्वालियर: उत्तरी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड का ट्रेंड

  • जबलपुर: फरवरी में मौसम बार-बार बदलता है, बारिश की संभावना रहती है

  • उज्जैन: गर्मी और ठंड के साथ कभी-कभी बारिश

Harda News : हरदा में जलकर 75 से 200 रुपये करने पर बवाल, नपा उपाध्यक्ष ने पुनर्विचार की मांग…

मौसम विभाग का ताजा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *