हाइलाइट्स
-
जॉन-4 पुलिस ने ईरानी डेरे, अमन कॉलोनी में जनता से बातचीत की।
-
अपराधियों को कानून मानने और अपराध छोड़ने की चेतावनी दी।
-
इनामी फरार आरोपियों को शरण न देने की हिदायत दी।
-
बच्चों और युवाओं को सही मार्गदर्शन और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
Bhopal Police : भोपाल। भोपाल के जॉन-4 पुलिस ने ईरानी डेरे, अमन कॉलोनी में रहवासियों से सीधे बातचीत की। DCP मयूर खंडेलवाल, एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह और ACP अक्षय चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया।
अपराधियों को चेतावनी
पुलिस ने सभी अपराधियों को चेतावनी दी कि वे अपराध की दुनिया छोड़ें। साथ ही इनामी फरार आरोपियों को शरण न देने की हिदायत भी दी।
पैदल भ्रमण और सुरक्षा आश्वासन
पुलिस ने पूरी कॉलोनी का पैदल दौरा किया। सामान्य जीवन जी रहे लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी, इसका भरोसा दिया गया। डेरे में रहने वालों ने भी पुलिस के सामने शपथ ली कि वे कानून का पालन करेंगे।
बच्चों और युवाओं के लिए मार्गदर्शन
पुलिस ने बच्चों और युवाओं को सही दिशा में चलने और भविष्य के लिए अच्छी आदतें अपनाने की सलाह दी। रेड या जांच के दौरान अनावश्यक परेशानियां नहीं होंगी।