हाइलाइट्स
-
हरदा कृषि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद रहेगी।
-
28 मार्च और 1 मार्च साप्ताहिक अवकाश।
-
मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि इस अवधि में फसल मंडी में न लाएं।
-
अवकाश समाप्त होने के बाद नीलामी कार्य सामान्य रूप से शुरू होगा।
Holi Holiday Mandi : हरदा। हरदा जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में अगले पांच दिनों तक नीलामी कार्य नहीं होगा। मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद रहेगी।
मंडी सचिव के अनुसार, 28 मार्च शनिवार और 1 मार्च रविवार होने के कारण मंडी में पहले से साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च को धुलेंडी का पर्व है।
ग्रहण के कारण धुलेंडी का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा, जिसके चलते उस दिन भी मंडी में नीलामी कार्य नहीं होगा।
इन अवकाशों के कारण 2 मार्च से 4 मार्च तक मंडी में किसी भी प्रकार की नीलामी नहीं की जाएगी। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे इस अवधि में अपनी फसल बेचने के लिए मंडी न लाएं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंडी प्रशासन का कहना है कि अवकाश समाप्त होने के बाद तय तिथि से नीलामी कार्य फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा।