Farmers Protest Indore : अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे किसान, इंदौर रिंग रोड के विरोध में मेडल-शील्ड पहन किया प्रदर्शन

हाइलाइट्स इंदौर में रिंग रोड परियोजना के विरोध में सैकड़ों किसान सड़कों पर उतरे। किसानों ने अर्धनग्न होकर, सम्मान में मिले मेडल और शील्ड गले में टांगकर प्रदर्शन किया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने किसानों से बातचीत कर समाधान का भरोसा दिलाया। किसानों का आरोप उपजाऊ जमीन छीनी जा रही, मुआवजा और सर्वे में पारदर्शिता नहीं। ADM रोशन राय बोले 6 महीने से बातचीत जारी, समाधान की कोशिश। Farmers Protest Indore : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रिंग रोड परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में सैकड़ों किसान सड़कों पर उतर आए। किसानों ने अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। E-Rickshaw Dispute : ई-रिक्शा रोकने पर हंगामा, पत्नी ने खाया जहर; भोपाल में पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में छिपे मेडल और शील्ड पहनकर जताया विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने खेती, नवाचार और सामाजिक कार्यों के लिए पहले मिले सम्मान के मेडल और शील्ड गले में टांगकर विरोध दर्ज कराया। किसानों का कहना था कि जब जमीन ही नहीं बचेगी तो इन सम्मानों का कोई महत्व नहीं रहेगा। गर्मी से एक किसान हुआ बेहोश लंबे समय तक चले प्रदर्शन और तेज गर्मी के कारण एक किसान मौके पर बेहोश हो गया। अन्य किसानों और प्रशासन की मदद से उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। Raisen news: संघर्ष से सफलता तक…. रायसेन के रघुनंदन शर्मा की प्रेरक कहानी…पहले ही प्रयास में बैंक बने अधिकारी कलेक्टर शिवम वर्मा पहुंचे मौके पर स्थिति को संभालने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा खुद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ जमीन पर बैठकर चर्चा की और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। करीब पांच घंटे बाद प्रदर्शन शांत हुआ। किसानों का आरोप: उपजाऊ जमीन छीनी जा रही किसानों का कहना है कि रिंग रोड परियोजना के तहत उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जबकि इलाके में पहले से ही कई कनेक्टिंग सड़कें मौजूद हैं। यह जमीन उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। Harda News : हरदा में जलकर 75 से 200 रुपये करने पर बवाल, नपा उपाध्यक्ष ने पुनर्विचार की मांग… मुआवजा और सर्वे प्रक्रिया पर सवाल किसानों ने मुआवजा दर, सर्वे प्रक्रिया और पुनर्वास नीति में पारदर्शिता न होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आपत्तियों पर व्यक्तिगत सुनवाई नहीं हो रही और अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्दबाजी में आगे बढ़ाई जा रही है। किसानों की प्रमुख मांगें बाजार दर के अनुसार उचित मुआवजा सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता स्पष्ट पुनर्वास नीति आपत्तियों पर व्यक्तिगत सुनवाई Cyber Fraud: नर्मदापुरम में बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार गलत योनो एप डाउनलोड करने से 6 बार में खाते से निकले 4 लाख 47 हजार 268 रुपये किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
E-Rickshaw Dispute : ई-रिक्शा रोकने पर हंगामा, पत्नी ने खाया जहर; भोपाल में पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में छिपे

हाइलाइट्स भोपाल के पुराने कंट्रोल रूम तिराहे पर ई-रिक्शा रोकने को लेकर विवाद। कथित बदसलूकी के बाद चालक की पत्नी ने जहर खा लिया। गुस्साए युवक ने सड़क पर रिक्शा खड़ा कर जाम की स्थिति बनाई। पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में जा छिपे, महिला को अस्पताल ले जाया गया। E-Rickshaw Dispute : भोपाल। शहर के पुराने पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे पर गुरुवार दोपहर एक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। ई-रिक्शा चालक युवक से कथित बदसलूकी के बाद उसकी पत्नी ने जहर खा लिया। गुस्साए युवक ने सड़क के बीच रिक्शा खड़ा कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। हालात बिगड़ते देख दोनों पुलिसकर्मी भागकर पुराने कंट्रोल रूम में जा छिपे। Raisen news: संघर्ष से सफलता तक…. रायसेन के रघुनंदन शर्मा की प्रेरक कहानी…पहले ही प्रयास में बैंक बने अधिकारी ई-रिक्शा चालक का नाम नवल कुशवाह उर्फ राहुल बताया गया है। वह अपनी पत्नी पूजा के साथ निजी काम से बाजार जा रहा था। इसी दौरान पुराने कंट्रोल रूम तिराहे पर पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा रोककर सिग्नल तोड़ने का आरोप लगाया। नवल का कहना है कि दस्तावेज दिखाने और कथित झूमाझटकी के बाद थाने चलने की धमकी दी गई, जिससे उसकी पत्नी घबरा गई। थाने चलने की धमकी के बाद पत्नी ने खाया जहर नवल के मुताबिक, धमकी से डरकर पूजा ने अपने पर्स में रखी चूहामार दवा खा ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। नवल ने सड़क पर ही रिक्शा खड़ा कर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। इस दौरान उसने ट्रैफिक चौकी के बाहर खड़ी कुछ पुलिस बाइकों को नुकसान पहुंचाया। Harda News : हरदा में जलकर 75 से 200 रुपये करने पर बवाल, नपा उपाध्यक्ष ने पुनर्विचार की मांग… कंट्रोल रूम तक पहुंचा विवाद स्थिति बिगड़ते देख पुलिसकर्मी पुराने कंट्रोल रूम में घुस गए। नवल भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। इस बीच पूजा ई-रिक्शा में ही तड़पती रही। अन्य पुलिसकर्मियों की समझाइश के बाद नवल पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए तैयार हुआ और रिक्शा से ही रवाना हुआ। British Loan Claim : सीहोर के व्यापारी ने ब्रिटेन को बताया कर्जदार, 109 साल पुराने दस्तावेज बने आधार “पत्नी को कुछ हुआ तो जिम्मेदार पुलिस” नवल का आरोप है कि चालान भरने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे और पुलिसकर्मियों की वजह से ही पत्नी ने यह कदम उठाया। उसका कहना है कि अगर पत्नी को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों की होगी। ई-रिक्शा पूजा के नाम पर पंजीकृत है और वह मूल रूप से सागर जिले के बरखेड़ी टांडा गांव की रहने वाली बताई गई है। Cyber Fraud: नर्मदापुरम में बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार गलत योनो एप डाउनलोड करने से 6 बार में खाते से निकले 4 लाख 47 हजार 268 रुपये ट्रैफिक के सहायक पुलिस आयुक्त अजय बाजपेयी ने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने सिग्नल जंप किया था, इसलिए रोका गया। नियमानुसार कार्रवाई की बात सुनते ही वह उत्तेजित हो गया और अभद्रता करने लगा। महिला को आसपास के निजी अस्पतालों में दिखाए जाने की बात कही गई है। जिन पुलिसकर्मियों ने रिक्शा रोका था, उनके नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। MP Budget 2026 : सिंगरौली कोल ब्लॉक पर बजट सत्र में हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट, जांच की मांग पर अड़ी कांग्रेस,कार्यवाही दो बार स्थगित घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी रही और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Raisen news: संघर्ष से सफलता तक ! रायसेन के रघुनंदन शर्मा की प्रेरक कहानी…पहले ही प्रयास में बैंक बने अधिकारी

हाइलाइट्स रायसेन के रघुनंदन शर्मा का मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में चयन। लोक सेवा आयोग में तीन प्रयासों के बाद भी नहीं मिली थी सफलता। असफलताओं से निराश होकर बदली तैयारी की दिशा। बैंकिंग परीक्षा में पहले ही प्रयास में बने प्रोबेशनरी अधिकारी। Raisen news : रायसेन। रायसेन शहर के वार्ड-11 निवासी रघुनंदन शर्मा ने सफलता की नई मिसाल पेश की है। उनका चयन मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में प्रोबेशनरी अधिकारी के पद पर हुआ है। खास बात यह है कि रघुनंदन ने बैंकिंग परीक्षा में पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। रघुनंदन शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव गोविंद प्रसाद शर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने यह उपलब्धि कठिन संघर्ष, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर प्राप्त की है। Harda News : हरदा में जलकर 75 से 200 रुपये करने पर बवाल, नपा उपाध्यक्ष ने पुनर्विचार की मांग… लोक सेवा आयोग की तैयारी, लेकिन लगातार असफलता रघुनंदन ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू की थी।उन्होंने वर्ष 2021, 2022 और 2023 में लगातार तीन बार परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लगातार असफलताओं का उन पर गहरा मानसिक प्रभाव पड़ा और वे कुछ समय के लिए अवसाद में भी चले गए। हालांकि, इसी दौर में उन्होंने खुद को संभाला और सोच बदलकर आगे बढ़ने का निर्णय लिया। British Loan Claim : सीहोर के व्यापारी ने ब्रिटेन को बताया कर्जदार, 109 साल पुराने दस्तावेज बने आधार असफलता को बनाया सीख का माध्यम रघुनंदन के अनुसार, उन्होंने इस कठिन समय में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने पर काम किया।उन्होंने सीखा कि असफलता किसी भी तैयारी की प्रक्रिया का हिस्सा होती है और इससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। बैंकिंग क्षेत्र की ओर बदली तैयारी लोक सेवा आयोग में सफलता न मिलने के बाद रघुनंदन ने कुछ महीने पहले बैंकिंग क्षेत्र की परीक्षाओं की तैयारी शुरू की।उन्होंने सीमित समय में केंद्रित और समझदारी भरी तैयारी की रणनीति अपनाई। Cyber Fraud: नर्मदापुरम में बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार गलत योनो एप डाउनलोड करने से 6 बार में खाते से निकले 4 लाख 47 हजार 268 रुपये इस मेहनत का नतीजा यह रहा कि उन्होंने प्रोबेशनरी अधिकारी की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली और मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में चयनित हो गए। शिक्षा और पारिवारिक सहयोग रघुनंदन की प्रारंभिक शिक्षा रायसेन के शाइनिंग पब्लिक स्कूल से हुई, जहां वे विद्यालय के टॉपर भी रहे।उनके परिवार में पिता ग्राम पंचायत सचिव हैं, मां गृहिणी हैं और बहन अभी पढ़ाई कर रही है। रघुनंदन अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बहन को देते हैं, जिन्होंने कठिन समय में उनका पूरा सहयोग और हौसला बढ़ाया। MP Budget 2026 : सिंगरौली कोल ब्लॉक पर बजट सत्र में हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट, जांच की मांग पर अड़ी कांग्रेस,कार्यवाही दो बार स्थगित युवाओं के लिए प्रेरणादायक कहानी रघुनंदन शर्मा की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बार-बार असफल होने के बाद निराश हो जाते हैं।उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लक्ष्य बदलना हार नहीं होता, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालकर आगे बढ़ना भी सफलता का ही एक रास्ता है।
Harda News : हरदा में जलकर 75 से 200 रुपये करने पर बवाल, नपा उपाध्यक्ष ने पुनर्विचार की मांग…

हाइलाइट्स हरदा में जलकर 75 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह किया गया। नपा उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। जलकर 100–120 रुपये रखने का सुझाव दिया गया। कचरा संग्रहण शुल्क बढ़ोतरी पर भी आपत्तियां सामने आईं। मामला अगली साधारण सभा में फिर उठने की संभावना। Harda News : हरदा। हरदा नगर पालिका परिषद में प्रस्तावित जलकर वृद्धि को लेकर जनहित का मुद्दा लगातार गहराता जा रहा है। 29 अगस्त 2025 को आयोजित साधारण सम्मेलन में प्रस्ताव क्रमांक 17 के तहत जलकर की मासिक दर 75 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये करने का निर्णय बहुमत से पारित किया गया था। अब इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग तेज हो गई है। British Loan Claim : सीहोर के व्यापारी ने ब्रिटेन को बताया कर्जदार, 109 साल पुराने दस्तावेज बने आधार नपा उपाध्यक्ष ने सीएमओ को लिखा पत्र नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि जलकर बढ़ोतरी के बाद आम नागरिकों और उनके वार्ड के निवासियों से लगातार आपत्तियां और असंतोष की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। उन्होंने लिखा कि जनभावनाओं की अनदेखी करना उचित नहीं है और परिषद को इस निर्णय पर दोबारा विचार करना चाहिए। Cyber Fraud: नर्मदापुरम में बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार गलत योनो एप डाउनलोड करने से 6 बार में खाते से निकले 4 लाख 47 हजार 268 रुपये 100 से 120 रुपये रखने का सुझाव उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने सुझाव दिया है कि जलकर की दर को सीधे 75 रुपये से 200 रुपये करने के बजाय 100 से 120 रुपये प्रतिमाह के बीच रखा जाए। उनका तर्क है कि सीमित वृद्धि से नगर पालिका की वित्तीय जरूरतें भी आंशिक रूप से पूरी होंगी और आम जनता पर एकमुश्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 2 सितंबर 2025 को भी पत्र भेजा जा चुका है। MP Budget 2026 : सिंगरौली कोल ब्लॉक पर बजट सत्र में हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट, जांच की मांग पर अड़ी कांग्रेस,कार्यवाही दो बार स्थगित कचरा संग्रहण शुल्क भी बना विवाद का कारण जलकर के साथ-साथ कचरा संग्रहण शुल्क की बढ़ोतरी भी विवादों में है। परिषद के निर्णय के अनुसार आवासीय संपत्तियों से: 30 रुपये प्रतिमाह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से: 100 रुपये प्रतिमाह बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से: 2000 रुपये प्रतिमाह MP News : 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान वॉशरूम में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, घरवालों को खबर नहीं हालांकि, कुछ प्रतिष्ठानों से 3000 रुपये प्रतिमाह वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जो परिषद के निर्णय के विपरीत बताई जा रही हैं। इससे संपत्ति कर में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। कांग्रेस पार्षद का विरोध इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद अक्षत उपरीत ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही जलकर वृद्धि के खिलाफ रही है। उनका आरोप है कि यह फैसला जनता के हितों के विपरीत है और पहले से महंगाई झेल रही आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डालता है। MP News : 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान वॉशरूम में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, घरवालों को खबर नहीं अगली साधारण सभा पर टिकी निगाहें अब शहरवासियों की निगाहें आगामी साधारण सभा की बैठक पर टिकी हैं, जहां इस प्रस्ताव को संकल्प सूची में शामिल कर पुनर्विचार किए जाने की संभावना जताई जा रही है। जनप्रतिनिधियों के बीच जारी मतभेदों के चलते जलकर वृद्धि का मुद्दा हरदा शहर में जनचर्चा का विषय बन गया है।
British Loan Claim : 1917 में दादा ने ब्रिटिश को दिया 35 हजार का कर्ज, 109 साल बाद पोता करेगा करोड़ों की वसूली

हाइलाइट्स 109 साल पुराने ब्रिटिश कर्ज का सीहोर से उठा दावा 1917 में 35 हजार रुपये उधार देने का परिवार का दावा वसीयत में सुरक्षित बताए जा रहे लिखित दस्तावेज अब पोता करेगा वसूली, ब्रिटेन को भेजेंगे कानूनी नोटिस British Loan Claim : सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर में इन दिनों एक अनोखी और चौंकाने वाली चर्चा चल रही है। शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी विवेक रूठिया ने दावा किया है कि उनके दादा सेठ जुम्मा लाल रूठिया ने आज से करीब 109 साल पहले, वर्ष 1917 में तत्कालीन ब्रिटिश शासन को 35 हजार रुपये कर्ज दिए थे। अब इस ऐतिहासिक लेन–देन को लेकर परिवार ब्रिटेन सरकार से हिसाब मांगने की तैयारी में है। MP Cyber Fraud: बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार, गलत योनो एप डाउनलोड करने से 6 बार में खाते से निकले “लाखों” रुपये प्रथम विश्व युद्ध के दौर में दिया गया था कर्ज रूठिया परिवार के अनुसार, यह वह समय था जब प्रथम विश्व युद्ध के कारण ब्रिटिश शासन आर्थिक दबाव में था और प्रशासनिक खर्चों के लिए धन की जरूरत थी। इसी दौरान सेठ जुम्मा लाल रूठिया ने ब्रिटिश हुकूमत को 35 हजार रुपये उधार दिए। परिवार का कहना है कि यह कोई मौखिक समझौता नहीं था, बल्कि लिखित दस्तावेजों के जरिए हुआ वैध लेन–देन था। Cyber Fraud: नर्मदापुरम में बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार गलत योनो एप डाउनलोड करने से 6 बार में खाते से निकले 4 लाख 47 हजार 268 रुपये प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी थे सेठ जुम्मा लाल बताया जाता है कि सेठ जुम्मा लाल रूठिया उस दौर में सीहोर और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यापारी थे। शहर की बड़ी आबादी उनकी जमीनों पर बसी हुई है। इंदौर और भोपाल तक उनकी संपत्तियों का उल्लेख मिलता है। समाजसेवा में भी उनका विशेष योगदान रहा। परिवार के अनुसार, वे शहर में होने वाले आयोजनों में सहयोग करते थे और उससे होने वाली आय का एक हिस्सा जरूरतमंदों और बीमार लोगों की सहायता के लिए शासन को भेजते थे। उस समय उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता था। MP News : 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान वॉशरूम में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, घरवालों को खबर नहीं 1917 के 35 हजार, आज कितने करोड़? विवेक रूठिया का कहना है कि 1917 में 35 हजार रुपये बहुत बड़ी रकम थी। अगर उस समय की सोने की कीमत और आज की दरों की तुलना की जाए, तो यह राशि आज करोड़ों रुपये में पहुंच सकती है। परिवार का दावा है कि यदि मूलधन पर ब्याज जोड़ा जाए, तो यह रकम एक बड़े आर्थिक दावे का रूप ले सकती है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक गणना सामने नहीं आई है। Religious Conversion Update : प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, अहमदाबाद तक फैला नेटवर्क वसीयत में मिले दस्तावेज बने आधार विवेक रूठिया बताते हैं कि 1937 में सेठ जुम्मा लाल रूठिया का निधन हो गया था। इसके बाद ये दस्तावेज परिवार की वसीयत के रूप में सुरक्षित रखे गए। बाद में ये कागजात उनके बेटे सेठ मानकचंद्र रूठिया को मिले और अब वही दस्तावेज विवेक रूठिया के पास हैं। इन दस्तावेजों में कथित तौर पर ब्रिटिश प्रशासन के साथ हुए पूरे लेन–देन का विवरण दर्ज है। अब इन्हीं कागजातों के आधार पर कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। Invest Madhya Pradesh 2026 : भीलवाड़ा में आज ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ इंटरैक्टिव सेशन, सीएम उद्योगपतियों से करेंगे संवाद ब्रिटिश क्राउन को नोटिस भेजने की तैयारी विवेक रूठिया ने साफ किया है कि वे ब्रिटिश क्राउन, यानी वर्तमान United Kingdom सरकार को विधिक नोटिस भेजेंगे। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कोई भी संप्रभु राष्ट्र अपने ऐतिहासिक वित्तीय दायित्वों से पूरी तरह मुक्त नहीं हो सकता। हालांकि कानूनी विशेषज्ञ मानते हैं कि यह लड़ाई आसान नहीं होगी। किसी भी कर्ज में समय-सीमा (लिमिटेशन) अहम होती है। अगर 1917 के समझौते में पुनर्भुगतान की शर्तें स्पष्ट हैं, तभी मामला मजबूत माना जा सकता है। Harda News : अमृत-2 योजना के तहत अजनाल नदी संवरने लगी, निचली बस्तियों को बाढ़ से राहत कानून क्या कहता है? स्थानीय अधिवक्ताओं के अनुसार, इस तरह का नोटिस भेजा जा सकता है, लेकिन सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि उस समय के समझौते में क्या शर्तें दर्ज थीं। अंतरराष्ट्रीय कानून में राज्य उत्तराधिकार और संप्रभु दायित्व जैसे सिद्धांत लागू हो सकते हैं, लेकिन इतने पुराने मामलों में समय-सीमा, साक्ष्यों की प्रमाणिकता और न्याय क्षेत्र जैसे मुद्दे मामले को जटिल बना देते हैं। Sevadham Ashram Case : सेवाधाम आश्रम में 17 बच्चों की मौत… इंदौर से उज्जैन भेजे गए 86 में से गई जान, सभी मौतों का कारण ‘सांस लेने में तकलीफ’ पैसों से ज्यादा सम्मान का सवाल विवेक रूठिया का कहना है कि यह सिर्फ पैसों की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूर्वजों के सम्मान से जुड़ा मामला है। उनका कहना है, “अगर हमारे दादा ने उस दौर में ब्रिटिश शासन की मदद की थी, तो उसका हिसाब इतिहास में दर्ज होना चाहिए।” वे इसे इतिहास के अधूरे पन्नों को पलटने की कोशिश मानते हैं। Vidisha Mandi : विदिशा मंडी में सोयाबीन ₹600 तक टूटा, गेहूं भी नरम; किसानों में बढ़ी नाराजगी शहर में बनी चर्चा का विषय सीहोर में इस दावे को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। कुछ लोग इसे साहसिक कदम बता रहे हैं, तो कुछ इसे कानूनी रूप से कठिन लड़ाई मान रहे हैं। पुराने लोग सेठ जुम्मा लाल रूठिया के योगदान को याद करते हैं और कहते हैं कि उनका परिवार हमेशा प्रभावशाली रहा है। Bada Talab Encroachment : बड़े तालाब पर अतिक्रमण को लेकर सख्ती, सांसद की फटकार के बाद अफसरों को एक हफ्ते की मोहलत क्या इतिहास बदलेगा फैसला? अब सबकी नजर इस बात पर है कि ब्रिटेन सरकार इस नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देती है। क्या 109 साल पुराना यह दावा कानूनी रूप से स्वीकार किया जाएगा या यह केवल ऐतिहासिक दस्तावेज बनकर रह जाएगा? एक सदी बाद भी यह सवाल जिंदा है। फिलहाल सीहोर का यह परिवार इतिहास से अपना हिसाब मांगने की तैयारी कर रहा है।
MP Cyber Fraud: बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार, गलत योनो एप डाउनलोड करने से 6 बार में खाते से निकले “लाखों” रुपये

हाइलाइट्स नर्मदापुरम में 67 वर्षीय बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार। गलत योनो एप की एपीके फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल हैक हुआ। 6 बार में खाते से 4 लाख 47 हजार 268 रुपये निकाले गए। शुरुआती दो लेनदेन के कोई संदेश नहीं आए, बाद में ठगी का पता चला। साइबर सेल और कोतवाली थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच जारी। Cyber Fraud: नर्मदापुरम। जिले में 67 साल के एक बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार हो गए। यह धोखाधड़ी प्ले स्टोर से गलत योनो एप की एपीके फाइल डाउनलोड करने के कारण हुई। ठगों ने उनके बैंक खाते से कुल 4 लाख 47 हजार 268 रुपये निकाल लिए। यह रकम 18 से 20 फरवरी के बीच छह बार में खाते से निकाली गई। MP Budget 2026 : सिंगरौली कोल ब्लॉक पर बजट सत्र में हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट, जांच की मांग पर अड़ी कांग्रेस,कार्यवाही दो बार स्थगित शुरू में नहीं आया संदेश, बाद में हुआ खुलासा पीड़ित बुजुर्ग के अनुसार, 18 और 19 फरवरी को खाते से एक-एक बार पैसे निकाले गए, लेकिन इसका कोई संदेश उनके मोबाइल पर नहीं आया। इसके बाद 20 फरवरी को चार बार खाते से पैसे निकाले गए, जिनके संदेश आने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया, जहां उन्हें साइबर ठगी की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने करीब पांच दिन बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की। MP News : 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान वॉशरूम में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, घरवालों को खबर नहीं योनो एप की जगह डाउनलोड हो गई एपीके फाइल पीड़ित के मोबाइल में पहले योनो एप मौजूद नहीं था। कुछ दिन पहले बैंक कर्मचारियों ने उन्हें योनो एप डाउनलोड करने की सलाह दी थी।बुजुर्ग ने प्ले स्टोर से एप डाउनलोड किया, लेकिन एप इंस्टॉल करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद किसी व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर फोन किया और कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है, जिससे एप चालू हो जाएगा। Religious Conversion Update : प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, अहमदाबाद तक फैला नेटवर्क पीड़ित ने उसके बताए अनुसार लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड हो गई और उनका मोबाइल हैक हो गया, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। मोबाइल हैक होते ही खाते से उड़ गए पैसे एपीके फाइल के जरिए ठगों को मोबाइल की पूरी पहुंच मिल गई। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग समय पर खाते से पैसे निकाल लिए। शुरुआती लेनदेन में संदेश नहीं आने के कारण पीड़ित को ठगी का पता देर से चला। Invest Madhya Pradesh 2026 : भीलवाड़ा में आज ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ इंटरैक्टिव सेशन, सीएम उद्योगपतियों से करेंगे संवाद साइबर सेल की चेतावनी: एपीके फाइल से बचें साइबर सेल के अनुसार, साइबर ठग आरटीओ चालान, बिजली बिल, बैंक अपडेट, केवाईसी के नाम पर लिंक भेजते हैं। ऐसे लिंक अधिकतर एपीके फाइल होते हैं। इन्हें डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो सकता है। गलती हो जाए तो तुरंत क्या करें सबसे पहले मोबाइल को हवाई मोड पर डाल दें नेटवर्क बंद होने से मोबाइल को हैक होने से बचाया जा सकता है मोबाइल की सेटिंग में जाकर उस संदिग्ध एप को तुरंत हटा दें बैंक पहुंचकर अपने खाते को सीज करवाएं, ताकि आगे कोई लेनदेन न हो तुरंत साइबर सेल या पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं Harda News : अमृत-2 योजना के तहत अजनाल नदी संवरने लगी, निचली बस्तियों को बाढ़ से राहत सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव पुलिस का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या फाइल पर भरोसा न करें। एप केवल आधिकारिक माध्यम से ही डाउनलोड करें। थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़ी आर्थिक ठगी से बचा सकती है।
MP Budget 2026 : सिंगरौली कोल ब्लॉक पर बजट सत्र में हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट, जांच की मांग पर अड़ी कांग्रेस,कार्यवाही दो बार स्थगित

हाइलाइट्स सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक मुद्दे पर बजट सत्र में जमकर हंगामा। कांग्रेस ने विधानसभा समिति से जांच की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट किया। 8 गांवों की जमीन अधिग्रहण से 12,998 परिवारों के प्रभावित होने का दावा। मुआवजा वितरण में गड़बड़ी और बाहरी लोगों को भुगतान के आरोप। हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित। MP Budget 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित कोल ब्लॉक को लेकर सदन में तीखी नोकझोंक और हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और पूरे मामले की विधानसभा समिति से जांच कराने की मांग की। MP News : 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान वॉशरूम में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, घरवालों को खबर नहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सिंगरौली में कोल ब्लॉक के लिए बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे हजारों आदिवासी परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुआवजा वितरण में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और पात्र लोगों को उनका पूरा हक नहीं मिला है। 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित, 12,998 परिवार प्रभावित सदन में जानकारी देते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि कोल ब्लॉक परियोजना के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। कलेक्टर की सूची के अनुसार इससे 12,998 परिवार प्रभावित हैं। Religious Conversion Update : प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, अहमदाबाद तक फैला नेटवर्क उन्होंने आरोप लगाया कि कई आदिवासी परिवारों को अब तक पूरा मुआवजा नहीं मिला, जबकि कुछ ऐसे लोगों को भी मुआवजा दिया गया है, जिनका जमीन से कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और पक्षपात बताया। अधिकारियों के परिजनों को मुआवजा मिलने का आरोप नेता प्रतिपक्ष ने सदन में कुछ नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक थाना प्रभारी की पत्नी को लगभग 15 लाख 94 हजार रुपये और एक यातायात प्रभारी की पत्नी को 14 लाख 42 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया। Invest Madhya Pradesh 2026 : भीलवाड़ा में आज ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ इंटरैक्टिव सेशन, सीएम उद्योगपतियों से करेंगे संवाद उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रभावित आदिवासी परिवार अपने हक के लिए भटक रहे हैं, तब अधिकारियों के परिजनों को किस आधार पर मुआवजा दिया गया। इसी आधार पर कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विधानसभा समिति गठित करने की मांग रखी। कांग्रेस अड़ी रही, सदन से किया वॉकआउट अध्यक्ष द्वारा सरकार की ओर से जांच के आश्वासन के बावजूद कांग्रेस विधायक विधानसभा समिति से जांच कराने की मांग पर अड़े रहे। कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए नारेबाजी की और अंततः विरोध स्वरूप सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। Sevadham Ashram Case : सेवाधाम आश्रम में 17 बच्चों की मौत… इंदौर से उज्जैन भेजे गए 86 में से गई जान, सभी मौतों का कारण ‘सांस लेने में तकलीफ’ हंगामे की वजह से विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। वॉकआउट के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन परिसर में भी नारेबाजी की। सरकार का जवाब: जांच और कार्रवाई का आश्वासन सरकार की ओर से मंत्रियों ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि अब तक 1,552 प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है। सरकार का दावा है कि प्रत्येक आदिवासी परिवार को करीब 50 लाख रुपये तक मुआवजा देने का प्रावधान है। Harda News : अमृत-2 योजना के तहत अजनाल नदी संवरने लगी, निचली बस्तियों को बाढ़ से राहत मंत्रियों ने यह भी कहा कि यदि किसी बाहरी व्यक्ति को मुआवजा मिला है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। मुआवजा पाने वाले सभी लोगों की सूची सदन के पटल पर रखी जाएगी और किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेड़ कटाई और भूमि अधिग्रहण पर भी सवाल सिंगरौली की प्रभारी मंत्री ने जानकारी दी कि परियोजना क्षेत्र में अब तक 33 हजार पेड़ काटे जा चुके हैं और पांच गांवों की भूमि अधिग्रहित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वहां कोयला खनन शुरू नहीं हुआ है, केवल मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। Raisen News : रायसेन में बेतवा किनारे मिला 5 साल का मासूम, सोशल मीडिया से परिवार तक पहुंची पुलिस विपक्ष ने इस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को पूरा और न्यायसंगत मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक किसी भी तरह का कार्य आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। अन्य मुद्दों पर भी गरमाया सदन सदन में सिंगरौली के मुद्दे के अलावा अन्य विषय भी उठे। मालवा क्षेत्र में अवैध नशे और हथियार तस्करी बढ़ने का मामला उठा। रीवा जिले में विद्युतीकरण कार्यों में गड़बड़ी का मुद्दा सामने आया। प्रदेश के कई जिलों में स्कूल भवनों के रखरखाव में लापरवाही को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा गया। सरकार ने इन सभी मामलों में जांच और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। Vidisha Mandi : विदिशा मंडी में सोयाबीन ₹600 तक टूटा, गेहूं भी नरम; किसानों में बढ़ी नाराजगी विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था दी कि यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी जांच को प्रभावित कर सकता है, तो उसके खिलाफ पहले निर्णय लिया जाए। सरकार ने दोहराया कि वह प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जांच के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल सिंगरौली कोल ब्लॉक का मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर गरमाया हुआ है। आने वाले दिनों में जांच की दिशा और मुआवजा सूची सामने आने के बाद इस पूरे विवाद की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।
MP News : 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान वॉशरूम में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, घरवालों को खबर नहीं

हाइलाइट्स 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा ने वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया। पेपर देते समय बिगड़ी तबीयत, कुछ ही देर में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई। छात्रा नाबालिग, परिजनों को गर्भावस्था की जानकारी तक नहीं थी। जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर। MP News : धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा द्वारा स्कूल के वॉशरूम में बच्चे को जन्म देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना से परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा और नवजात को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। Religious Conversion Update : प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, अहमदाबाद तक फैला नेटवर्क परीक्षा देते समय बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, छात्रा एक निजी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर गणित का प्रश्नपत्र देने पहुंची थी। उसने करीब डेढ़ से दो घंटे तक परीक्षा दी। इसी दौरान उसे पेट में तेज दर्द होने लगा और उसने वॉशरूम जाने की अनुमति मांगी। कुछ समय बाद वॉशरूम से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। वहां मौजूद महिला कर्मचारियों ने तुरंत वॉशरूम जाकर देखा तो छात्रा बच्चे को जन्म दे चुकी थी। Invest Madhya Pradesh 2026 : भीलवाड़ा में आज ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ इंटरैक्टिव सेशन, सीएम उद्योगपतियों से करेंगे संवाद जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती घटना के बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर छात्रा और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चा लगभग 34 सप्ताह का है, यानी यह समय से पहले हुआ प्रसव है। डॉक्टरों की टीम मां और बच्चे दोनों की लगातार निगरानी कर रही है। Harda News : अमृत-2 योजना के तहत अजनाल नदी संवरने लगी, निचली बस्तियों को बाढ़ से राहत पुलिस पूछताछ में सामने आए अहम तथ्य पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। परिजनों ने बताया कि छात्रा की सगाई हो चुकी थी और 18 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद उसकी शादी कराने की योजना थी। हालांकि छात्रा ने पुलिस को बताया कि बच्चा उसके मंगेतर का नहीं, बल्कि उसके प्रेमी का है। Sevadham Ashram Case : सेवाधाम आश्रम में 17 बच्चों की मौत… इंदौर से उज्जैन भेजे गए 86 में से गई जान, सभी मौतों का कारण ‘सांस लेने में तकलीफ’ छात्रा के अनुसार, वर्ष 2024 में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात प्रेमी से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। परिजनों को नहीं थी जानकारी छात्रा के माता-पिता का कहना है कि उन्हें बेटी की गर्भावस्था की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि यह घटना उनके लिए भी पूरी तरह अप्रत्याशित और चौंकाने वाली है। Raisen News : रायसेन में बेतवा किनारे मिला 5 साल का मासूम, सोशल मीडिया से परिवार तक पहुंची पुलिस नाबालिग होने के कारण सख्त कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चूंकि छात्रा नाबालिग है, इसलिए मामले में सख्त कानूनी प्रावधानों के तहत शून्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच के बाद मामला इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र से जुड़ा पाए जाने पर वहां की पुलिस को स्थानांतरित किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Religious Conversion Update : प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, अहमदाबाद तक फैला नेटवर्क

हाइलाइट्स भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र से जुड़े मामले में नए खुलासे। आरोपी बहनों पर युवकों के खिलाफ कई शहरों में केस दर्ज कराने का आरोप। समझौते और राजीनामे के नाम पर दबाव व पैसों की मांग की बात सामने आई। अहमदाबाद सहित अन्य शहरों में भी प्रकरण दर्ज होने की जानकारी। पुलिस सभी मामलों की फाइलें मंगाकर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। Religious Conversion Update : भोपाल। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सामने आए धर्मांतरण, प्रेमजाल और ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले में पुलिस जांच के दौरान कई नए और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। Invest Madhya Pradesh 2026 : भीलवाड़ा में आज ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ इंटरैक्टिव सेशन, सीएम उद्योगपतियों से करेंगे संवाद पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बहनें आफरीन और अमरीन युवकों पर दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ अलग-अलग शहरों में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की रणनीति अपनाती थीं। युवकों पर गंभीर धाराओं में दर्ज कराए केस जांच में सामने आया है कि जिन युवकों से बहनों का विवाद हुआ या जो कभी उनके संपर्क में रहे, उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद कथित तौर पर समझौते या राजीनामे के नाम पर आर्थिक और मानसिक दबाव बनाया जाता था। Harda News : अमृत-2 योजना के तहत अजनाल नदी संवरने लगी, निचली बस्तियों को बाढ़ से राहत पुलिस को अब तक भोपाल के अलावा अहमदाबाद सहित अन्य शहरों में दर्ज ऐसे कई मामलों की जानकारी मिली है। कुछ मामलों में एक ही विवाद को लेकर अलग-अलग शहरों में केस दर्ज होने की बात भी सामने आई है। सभी मामलों की फाइलें खंगाल रही पुलिस पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक दर्ज सभी मामलों की फाइलें मंगाई जा रही हैं। संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन प्रकरणों का इस्तेमाल दबाव की रणनीति के रूप में किया गया या नहीं। Sevadham Ashram Case : सेवाधाम आश्रम में 17 बच्चों की मौत… इंदौर से उज्जैन भेजे गए 86 में से गई जान, सभी मौतों का कारण ‘सांस लेने में तकलीफ’ दो युवकों की भूमिका भी आई सामने जांच के दौरान दो युवकों की भूमिका सामने आई है। इनमें से एक युवक को दोनों बहनों के कथित अपराधों में बराबर का भागीदार बताया जा रहा है। राजीनामे के नाम पर 5 लाख की मांग आफरीन के संपर्क में रहे एक युवक ने पुलिस को बताया कि उस पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया। आरोप है कि केस वापस लेने और राजीनामे के बदले उससे पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। Raisen News : रायसेन में बेतवा किनारे मिला 5 साल का मासूम, सोशल मीडिया से परिवार तक पहुंची पुलिस धर्मांतरण से जुड़े आरोप जांच में यह भी सामने आया है कि अमरीन ने वर्ष 2016 में एक हिंदू युवक से शादी कर उसका धर्म परिवर्तन कराया था। धर्मांतरण के बाद उसका नाम बदल दिया गया। हालांकि, अमरीन करीब पांच साल पहले पति से अलग हो चुकी है। इसके अलावा, दोनों बहनों पर अशोका गार्डन क्षेत्र की एक हिंदू युवती का भी धर्मांतरण कराने का आरोप है। एफआईआर दर्ज होने के बाद यह युवती अंडरग्राउंड हो गई। Vidisha Mandi : विदिशा मंडी में सोयाबीन ₹600 तक टूटा, गेहूं भी नरम; किसानों में बढ़ी नाराजगी अहमदाबाद में दर्ज कराया गया रेप केस पुलिस के अनुसार, इसी युवती ने दोनों बहनों के कहने पर अहमदाबाद में एक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। आफरीन की शादी भी अहमदाबाद में हुई थी और वह भी पति से अलग हो चुकी है। उसने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। सोशल मीडिया और पब-लॉज कनेक्शन आफरीन खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बताती है। जांच में सामने आया है कि शहर के पब और लॉज में उसके अच्छे संपर्क थे। आरोप है कि दोनों बहनें अपने गिरोह में अन्य युवतियों को शामिल कर अनैतिक गतिविधियों के लिए दबाव डालती थीं। Bada Talab Encroachment : बड़े तालाब पर अतिक्रमण को लेकर सख्ती, सांसद की फटकार के बाद अफसरों को एक हफ्ते की मोहलत आरोपियों को अहमदाबाद ले जाएगी पुलिस अमरीन और चंदन यादव को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दोबारा रिमांड पर लिया गया। पुलिस अब दोनों को अहमदाबाद ले जाएगी, जहां घटनास्थलों की तस्दीक की जाएगी। विदेशी यात्राओं के प्रमाण जांच में यह भी सामने आया है कि आफरीन, अमरीन और उनकी मां धार्मिक यात्रा पर सऊदी अरब जा चुकी हैं। उनके पासपोर्ट में विदेशी यात्रा के प्रमाण मिले हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद आफरीन के कई रिश्तेदार अंडरग्राउंड हो गए हैं। MP Electricity Expensive : 1 अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव मोबाइल से मिले अहम सुराग पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस को देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क के भी संकेत मिले हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला संगठित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत तस्वीर सामने आएगी।
Invest Madhya Pradesh 2026 : भीलवाड़ा में आज ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ इंटरैक्टिव सेशन, सीएम उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

हाइलाइट्स राजस्थान के भीलवाड़ा में निवेश पर इंटरैक्टिव सेशन। ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ पहल के तहत आयोजन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्योगपतियों से वन-टू-वन संवाद। औद्योगिक नीति, एमएसएमई और निवेश प्रोत्साहन पर प्रस्तुति। टेक्सटाइल राउंड टेबल, नेटवर्किंग लंच और चयनित बैठकों का आयोजन। Invest Madhya Pradesh 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज राजस्थान के भीलवाड़ा में एक अहम इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भीलवाड़ा स्थित द ऑरियम रिसॉर्ट्स एंड इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगा। Harda News : अमृत-2 योजना के तहत अजनाल नदी संवरने लगी, निचली बस्तियों को बाढ़ से राहत यह सेशन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ पहल के तहत उद्योग जगत के प्रतिनिधि, प्रमुख औद्योगिक समूह और निवेशक शामिल होंगे। उद्योगपतियों से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश के लिए अनुकूल वातावरण और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देंगे। Sevadham Ashram Case : सेवाधाम आश्रम में 17 बच्चों की मौत… इंदौर से उज्जैन भेजे गए 86 में से गई जान, सभी मौतों का कारण ‘सांस लेने में तकलीफ’ मुख्यमंत्री निवेशकों को मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं, प्रोत्साहन योजनाओं और नीतिगत सहयोग से भी अवगत कराएंगे। औद्योगिक नीति और निवेश पर प्रस्तुतीकरण सेशन में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। इसमें औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन, एमएसएमई सहायता, आधारभूत ढांचा और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। Raisen News : रायसेन में बेतवा किनारे मिला 5 साल का मासूम, सोशल मीडिया से परिवार तक पहुंची पुलिस प्रमुख उद्योग समूह होंगे शामिल इस इंटरैक्टिव सेशन में एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप, मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई प्रमुख उद्योगपति और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नेटवर्किंग लंच का आयोजन किया जाएगा। साथ ही चयनित उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें और टेक्सटाइल सेक्टर को लेकर राउंड टेबल चर्चा भी होगी। Vidisha Mandi : विदिशा मंडी में सोयाबीन ₹600 तक टूटा, गेहूं भी नरम; किसानों में बढ़ी नाराजगी निवेश के लिए मध्यप्रदेश की मजबूत तस्वीर इस इंटरैक्टिव सेशन के जरिए मध्यप्रदेश सरकार राज्य की औद्योगिक संभावनाओं, मजबूत बुनियादी ढांचे, बेहतर लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी, एमएसएमई प्रोत्साहन और टेक्सटाइल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों को सामने रखेगी। सरकार को उम्मीद है कि इस आयोजन से राजस्थान के उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आगे आएंगे और राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।