Latest

Kinnar Akhara Multai : मुलताई में किन्नर अखाड़ा का ‘घर वापसी’ कार्यक्रम आज…

Kinnar Akhara Multai
हाइलाइट्स
  • मुलताई में किन्नर अखाड़ा का ‘घर वापसी’ कार्यक्रम
  • मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से सैकड़ों किन्नर होंगे शामिल
  • मां ताप्ती सरोवर में स्नान और मंदिरों में विशेष पूजा
  • वैदिक विधि-विधान से धर्म में पुनः प्रवेश की प्रक्रिया
Kinnar Akhara Multai : बैतूल। मां ताप्ती की नगरी मुलताई में शुक्रवार को आस्था और सामाजिक समरसता से जुड़ा विशेष आयोजन होने जा रहा है।
किन्नर अखाड़ा की ओर से सैकड़ों किन्नर समाज के सदस्यों का ‘घर वापसी’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग शामिल होंगे।

धर्म में पुनः शामिल करने की पहल

आयोजकों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य उन किन्नर समुदाय के लोगों को विधि-विधान के साथ सनातन धर्म में पुनः शामिल करना है, जिनका धर्मांतरण हो चुका है।

अखाड़ा पदाधिकारियों का कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों में किन्नर बच्चों के धर्मांतरण की घटनाएं सामने आई हैं।

Chhindwara Gang Rape Case : छिंदवाड़ा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समाज को संगठित करने और परंपराओं से जोड़ने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है।

प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल

कार्यक्रम में किन्नर समाज की प्रमुख हस्तियां जगतगुरु काजल मां, जगत गुरु संजना मां, रानी ठाकुर और मुस्कान शामिल होंगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारी मुलताई पहुंच चुके हैं।

जगतगुरु काजल मां ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां ताप्ती के पवित्र सरोवर में स्नान से होगी।

Harda Farmers Protest : हरदा में गेहूं के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर 27 फरवरी को आंदोलन…

इसके बाद मां काली मंदिर और ताप्ती मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म में पुनः प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

आयोजन को लेकर मुलताई में व्यापक तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *