Latest

Chhindwara Gang Rape Case : छिंदवाड़ा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

crime news
हाइलाइट्स
  • छिंदवाड़ा में 23 वर्षीय युवती से गैंगरेप का आरोप
  • पार्टी के बहाने होटल ले जाकर वारदात
  • एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
  • मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज

Chhindwara Gang Rape Case : छिंदवाड़ा। शहर में 23 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि दो परिचित युवकों ने उसे पार्टी के बहाने होटल बुलाया और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

Vidisha Illegal Hunting : विदिशा के जंगल में अवैध शिकार का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। युवती के अनुसार, दोनों आरोपी उसे अलका टॉकीज के पास स्थित अंबर होटल ले गए थे। वहां उसे बीयर पिलाई गई। आरोप है कि नशे की स्थिति का फायदा उठाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

परिचित की मदद से पहुंची थाने

घटना की जानकारी युवती की एक परिचित को लगी, जो होटल पहुंची और उसे अपने साथ कोतवाली थाने लेकर गई। उस समय युवती अत्यधिक नशे में थी, जिसके कारण तत्काल बयान दर्ज नहीं किया जा सका। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

Harda Farmers Protest : हरदा में गेहूं के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर 27 फरवरी को आंदोलन…

मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे के खिलाफ मामला दर्ज किया। दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अतुल की तलाश जारी है।

कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार, युवती और दोनों आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इसी आधार पर वह उनके साथ पार्टी में गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *