Latest

Vidisha Illegal Hunting : विदिशा के जंगल में अवैध शिकार का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

hunting
हाइलाइट्स
  • विदिशा के जंगल में अवैध शिकार करते 4 आरोपी गिरफ्तार
  • भेड़की का मांस, दो बंदूकें और बाइक बरामद
  • तड़के गश्त के दौरान पुलिस ने की घेराबंदी
  • वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Vidisha Illegal Hunting : विदिशा। जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में जंगल के अंदर अवैध शिकार करते हुए चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हिरण प्रजाति की भेड़की का मांस, दो बंदूकें और एक बाइक बरामद की गई है।

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Raisen Bus Strike : प्रति सीट टैक्स बढ़ाने के विरोध में बस ऑपरेटर हड़ताल पर, 2 मार्च से चक्का जाम की चेतावनी

तड़के गश्त के दौरान कार्रवाई

थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन के अनुसार पुलिस टीम तड़के करीब 4 बजे ग्राम रतवा और बरूआखार के बीच जंगल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग जंगल में दिखाई दिए। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अवैध शिकार करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से भेड़की के अवशेष और अवैध हथियार बरामद हुए।

Narmadapuram Crime News : पत्नी ने छोड़ा साथ तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पति गिरफ्तार…

अलग-अलग गांवों के निवासी हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखन मोंगिया (बरखेड़ा जागीर), अब्दुल खान (बरूआखार), विमलेश (रमपुरा) और हरनाम सिंह राजपूत (रतवा) के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने चारों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों का कहना है कि जंगल क्षेत्रों में अवैध शिकार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *