Latest

Narmadapuram Crime News : पत्नी ने छोड़ा साथ तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पति गिरफ्तार…

crime news

हाइलाइट्स

  • मिर्ची तोड़ते समय पति ने किया हमला
  • एक पैर में गंभीर चोट, ज्यादा खून बहा
  • जिला अस्पताल से भोपाल रेफर
  • आरोपी पति पुलिस गिरफ्त में

Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम के माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम बनखेड़ी में सोमवार शाम एक महिला पर उसके पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

घटना उस समय हुई जब 38 वर्षीय चंदा केवट खेत में मिर्ची तोड़ने की मजदूरी कर रही थी। अचानक उसका पति सीताराम केवट वहां पहुंचा और उस पर वार कर दिया।

हमले में महिला के एक पैर में गंभीर चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने दोनों पैरों पर वार किए, लेकिन एक पैर में गहरी चोट लगने से ज्यादा खून बहने लगा।

MP Cabinet 2026 : किसानों के लिए बड़ा फैसला, उड़द पर ₹600 बोनस मंजूर, किसानों को 5 साल मिलेगा लाभ, जनजातीय जिलो में कृषि कैबिनेट की तैयारी

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर घायल महिला को माखननगर अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल नर्मदापुरम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया।

अलग रहने को लेकर था विवाद

पुलिस के मुताबिक महिला और उसका पति पिछले दो-तीन साल से अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला दूसरे गांव में रहने लगी थी, जिसे लेकर पति नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

Vishwas Sarang Remark : भोपाल में सियासी घमासान, राहुल के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज

आरोपी पति गिरफ्तार

माखननगर थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *