- 27 फरवरी को हरदा में भारतीय किसान संघ का आंदोलन
- गेहूं ₹2700 प्रति क्विंटल खरीदने की मांग
- राजस्थान मॉडल का दिया उदाहरण
- MSP को लेकर कृषि उपज मंडी में प्रदर्शन
Harda Farmers Protest : हरदा। भारतीय किसान संघ ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2700 प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर 27 फरवरी को हरदा जिला मुख्यालय पर आंदोलन की घोषणा की है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि वर्तमान समर्थन मूल्य किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है।
Vidisha Illegal Hunting : विदिशा के जंगल में अवैध शिकार का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान का उदाहरण, एमपी में बढ़ोतरी की मांग
संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया कि मध्य प्रदेश में घोषित समर्थन मूल्य किसानों की लागत के मुकाबले कम है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में किसानों से गेहूं ₹2735 प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जा रहा है, जबकि मध्य प्रदेश में इस वर्ष सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2585 तय किया है। इस पर ₹15 बोनस जोड़कर कुल ₹2600 प्रति क्विंटल दिया जा रहा है।
भारतीय किसान संघ का कहना है कि बढ़ती महंगाई और खेती की लागत को देखते हुए ₹2700 प्रति क्विंटल का भाव जरूरी है।
मंडी में करेंगे प्रदर्शन
संघ ने कहा कि जिले की सभी इकाइयों से जुड़े किसान 27 फरवरी को कृषि उपज मंडी में एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने मक्का का उदाहरण देते हुए बताया कि इसका समर्थन मूल्य ₹2400 है, लेकिन मंडियों में यह ₹1200 से ₹1300 प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।
Narmadapuram Crime News : पत्नी ने छोड़ा साथ तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पति गिरफ्तार…
किसान संघ का आरोप है कि फसलों के उचित दाम नहीं मिलने से खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। संगठन ने सरकार से समर्थन मूल्य बढ़ाने और किसानों को राहत देने की मांग की है।