हाइलाइट्स
- बेगमगंज में हार्डवेयर दुकान से 3.70 लाख की चोरी
- CCTV कैमरा ढककर और DVR निकालकर की गई वारदात
- पुलिस ने 15-20 फुटेज खंगालकर 8 घंटे में किया खुलासा
- बाप-बेटे गिरफ्तार, पूरी राशि बरामद
Raisen news : रायसेन। बेगमगंज में हार्डवेयर दुकान से हुई 3.70 लाख रुपए की चोरी का खुलासा पुलिस ने महज 8 घंटे में कर दिया। रायसेन जिले की बेगमगंज पुलिस ने इस मामले में चोरी को अंजाम देने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई राशि बरामद कर ली गई है।
रात में दिया वारदात को अंजाम
घटना 21-22 फरवरी की दरमियानी रात की है। घोषी मोहल्ला निवासी रितेश जैन ने पुलिस को बताया कि वे रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब उनके पिता दुकान पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा मिला और दराज में रखे 3 लाख 70 हजार रुपए गायब थे।
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Harda crime update : हरदा के खेत में संदिग्ध हालत में मिले दो युवक, पुलिस कर रही जांच
15-20 CCTV फुटेज खंगाले
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे 15 से 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी अनिल कुशवाहा (निवासी महादेवपुरा, थाना बेगमगंज) ने दुकान के पीछे से शटर खोलकर प्रवेश किया। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा और डीवीआर निकाल लिया, ताकि कोई सबूत न बचे। इसके बाद दराज में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया।
पिता भी निकला सह-आरोपी
मामले में पुलिस ने अनिल कुशवाहा के पिता गणेशराम कुशवाहा को भी सह-आरोपी बनाया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते चोरी का खुलासा कम समय में संभव हो सका। मामले में आगे की जांच जारी है।