Latest

Harda crime update : हरदा के खेत में संदिग्ध हालत में मिले दो युवक, पुलिस कर रही जांच

crime news

हाइलाइट्स

  • हरदा के ग्राम कुकरावद में खेत में संदिग्ध हालत में मिले दो युवक
  • खुद को यूपी के गोंडा का निवासी बताया, लेकिन पहचान पत्र नहीं दिखा पाए
  • युवकों ने तीन दिन खेत पर काम कराने का किया दावा
  • पुलिस ने थाने लाकर भोजन कराया, पूछताछ और तस्दीक जारी

Harda crime update : हरदा।  हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरावद में रविवार शाम दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में एक खेत में बैठे मिले।

ग्रामीणों को आशंका हुई कि रात के समय खेत में मौजूद ये युवक किसी वारदात की नीयत से आए हो सकते हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Vidisha crime news : सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, लटेरी में शिक्षिका को मिली जान से मारने की धमकी

यूपी निवासी बताकर नहीं दे पाए पहचान

पूछताछ के दौरान युवकों ने खुद को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का निवासी बताया, लेकिन वे अपना पूरा पता और कोई पहचान पत्र नहीं बता सके। इससे ग्रामीणों का संदेह और बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने ले आई।

मानसिक रूप से कमजोर होने की आशंका

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से उन्होंने भोजन नहीं किया था। थाने लाकर उन्हें खाना खिलाया गया।

Ladli Behna Yojana update : लाडली बहना योजना पर सदन में हंगामा, 3000 रुपए बढ़ोतरी पर सरकार का जवाब

खेत पर काम कराने का दावा

युवकों का कहना है कि उन्हें ट्रेन से उतारकर हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा ले जाया गया था, जहां उनसे तीन दिनों तक खेत में काम कराया गया। इसके बाद वे लिफ्ट लेकर हरदा पहुंचे। यहां किसी व्यक्ति ने उन्हें दोबारा काम दिलाने का आश्वासन देकर खेत में बैठा दिया।

Narmadapuram suicide case : नर्मदापुरम में 15 साल की किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

तस्दीक में जुटी पुलिस

टीआई आर.एस. तिवारी ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ जारी है और उनके बताए तथ्यों की तस्दीक की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे हरदा कैसे पहुंचे और किन लोगों के संपर्क में रहे।

फिलहाल दोनों युवक अपना स्पष्ट पता-ठिकाना नहीं बता पाए हैं। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *