हाइलाइट्स
- मध्यप्रदेश एटीएस ने कोलकाता से 5 अफगान नागरिकों को किया गिरफ्तार
- जबलपुर के फर्जी पतों पर ढाई-ढाई लाख में पासपोर्ट बनवाने का सौदा
- 5 में से 4 पासपोर्ट जारी, 3 जब्त; एक गलत पते पर लौटा
- अब तक कुल 11 आरोपी गिरफ्तार, गिरोह में स्थानीय सहयोगी भी शामिल
Fake passport racket : जबलपुर। मध्यप्रदेश एटीएस ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता से 5 अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
सभी आरोपियों को जबलपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
Harda crime update : हरदा के खेत में संदिग्ध हालत में मिले दो युवक, पुलिस कर रही जांच
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिया उल रहमान, सुल्तान मोहम्मद, रजा खान, सैयद मोहम्मद और जफर खान के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि ये 2018-19 में काबुल से दिल्ली होते हुए कोलकाता पहुंचे थे। इनमें से एक मेडिकल वीजा पर आया था, जबकि अन्य अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे।
ढाई-ढाई लाख में हुई थी डील
एटीएस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए जबलपुर में रह रहे मास्टरमाइंड सोहबत खान से प्रति व्यक्ति करीब ढाई लाख रुपए में सौदा किया था।
फर्जी दस्तावेजों में मोतीनाला तालाब सदर, उपरैनगंज और छोटी ओमती जैसे पते दर्ज कराए गए, जो वास्तविक नहीं पाए गए।
इन पतों के आधार पर पासपोर्ट आवेदन किए गए और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराई गई। पांच में से चार पासपोर्ट जारी हो चुके थे, जिनमें से तीन एटीएस ने जब्त कर लिए हैं। एक पासपोर्ट गलत पते के कारण वापस लौट गया था।
AK-47 वाली फोटो से खुला राज
पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब मुख्य आरोपी सोहबत खान ने सोशल मीडिया पर AK-47 राइफल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की।
Ladli Behna Yojana update : लाडली बहना योजना पर सदन में हंगामा, 3000 रुपए बढ़ोतरी पर सरकार का जवाब
अगस्त 2025 में उसकी गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने मामले की कड़ियां जोड़ीं। बताया जा रहा है कि वह 2015 में पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत आया था और जबलपुर में निकाह कर बस गया था।
पोस्टमैन को पैसे देकर लिया पासपोर्ट
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने पासपोर्ट जारी होने के बाद पोस्टमैन को 3 हजार रुपए देकर रास्ते में ही पासपोर्ट हासिल कर लिया। गिरोह में स्थानीय सहयोगियों की भी भूमिका सामने आई है।
Narmadapuram suicide case : नर्मदापुरम में 15 साल की किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में कोलकाता और जबलपुर से जुड़े कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें स्थानीय लोग भी शामिल हैं। एटीएस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है