हाइलाइट्स
- ओंकारेश्वर बाईपास पर सुबह हुआ हादसा
- सीमेंट से भरे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर
- पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा चकनाचूर
- दोनों चालकों को नहीं आई गंभीर चोट
Rajgarh Accident News : राजगढ़। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर स्थित ओंकारेश्वर बाईपास पर शुक्रवार सुबह दो सीमेंट से भरे ट्रेलरों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन प्लांट की ओर जा रहे थे।
अचानक ब्रेक लगाने से टक्कर
जानकारी के अनुसार, आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने सड़क पर ब्रेकर देखकर अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रहे ट्रेलर चालक ने भी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण वह आगे वाले ट्रेलर से जा टकराया।
Congress Protest : हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन मंत्रियों के पुतले फूंके
पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा चकनाचूर
टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इंजन वाला भाग आगे वाले ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गया। आगे वाला ट्रेलर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
दोनों चालक सुरक्षित
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में दोनों चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उन्हें केवल हल्की खरोंचें आईं और वे सुरक्षित हैं।
Geeta Bhavan : मध्यप्रदेश में ‘वृंदावन ग्राम’ और ‘गीता भवन’ की स्थापना का संकल्प
लोगों ने दी सावधानी की सलाह
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रफ्तार और दूरी का सही ध्यान रखा जाए, तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है। समय रहते ब्रेक लगाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने से बड़ा नुकसान टल सकता है।
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सड़क पर सावधानी और संयम बहुत जरूरी है।