Latest

ITI Betul : अहमदाबाद में चमके बैतूल के युवा, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

हाइलाइट्स

  • बैतूल के दो युवाओं ने वेस्टर्न रीजनल वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता में जीते मेडल
  • पूर्वी चौहान को गोल्ड, आयुष इवने को सिल्वर मेडल
  • अहमदाबाद में 14 से 18 फरवरी तक हुआ आयोजन
  • अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए नई दिल्ली जाएंगे

ITI Betul : बैतूल। बैतूल जिले के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता के वेस्टर्न रीजनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर जिले और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 14 से 18 फरवरी तक अहमदाबाद में आयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता में कु. पूर्वी चौहान ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि आयुष इवने ने सिल्वर मेडल जीता।

Electricity cut : विदिशा में आज 6 घंटे की बिजली कटौती, बालविहार फीडर से जुड़े क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

गोल्ड मेडल विजेता को 75 हजार रुपये और सिल्वर मेडल विजेता को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

क्या है वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता?

संस्था के प्राचार्य अजीश पंद्रे ने बताया कि वर्ल्ड स्किल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कौशल प्रतियोगिता है, जिसे “स्किल का ओलंपिक” भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं में तकनीकी और व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देना है।

फ्लोरिस्ट्री स्किल में प्रतिभागियों को तय समय में थीम के अनुसार फूलों की सजावट, वेडिंग बुके तैयार करना और आकर्षक डिजाइन बनाना होता है।

Sehore News: सीहोर में घायल नीलगाय का सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

पढ़ाई और प्रशिक्षण

पूर्वी चौहान वर्तमान में इंदौर में एनीमेशन कोर्स की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं आयुष इवने शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई, बैतूल में फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग ट्रेड के छात्र हैं।

इस वेस्टर्न रीजन प्रतियोगिता में गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान और दमन-दीव के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

Shivaji Maharaj Jayanti : बैतूल में धूमधाम से मनी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, मरीजों को बांटा अंकुरित आहार

अब दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की चुनौती

दोनों विजेताओं को अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नई दिल्ली जाने का अवसर मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है।

संस्था के प्राचार्य, जिला स्किल समन्वयक और सभी शिक्षकों ने दोनों विजेताओं को बधाई दी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *