हाइलाइट्स
-
विदिशा में आज 6 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती
-
सुबह 10:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक सप्लाई बंद
-
11 केवी बालविहार फीडर पर केबलीकरण कार्य
-
आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा कार्य
Electricity cut : विदिशा। विदिशा में आज 6 घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती रहेगी। यह कटौती मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के शहर जोन-1 द्वारा केबलीकरण कार्य के कारण की जा रही है।
Sehore News: सीहोर में घायल नीलगाय का सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा
कब तक रहेगी बिजली बंद ?
विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 10:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कार्य 11 केवी बालविहार फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत एल.टी. लाइन की केबलिंग के लिए किया जा रहा है।
किन क्षेत्रों में असर ?
बिजली कटौती के कारण निम्न क्षेत्र प्रभावित रहेंगे
-
बाल विहार पार्क
-
बाल विहार क्षेत्र
-
बी-मार्ट मेन रोड
-
सिटी कोतवाली
-
सिटी कोतवाली मेन रोड
-
आसपास के अन्य इलाके
विभाग की अपील
बिजली कंपनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि केबलिंग का काम समय पर और सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।
उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली उपकरणों को सुरक्षित रखें।
MP Teacher Vacancy : एमपी के स्कूलों में 40% शिक्षक पद खाली, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
विभाग ने यह भी बताया है कि आवश्यकता पड़ने पर समय में बदलाव किया जा सकता है। कार्य पूरा होते ही नियमित बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।