हाइलाइट्स
- हरदा में कांग्रेस ने तीन मंत्रियों का पुतला फूंका
- कफ सिरप, अभद्र बयान और दूषित पानी के मुद्दे पर विरोध
- प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी
- मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस
Congress Protest : हरदा। हरदा में शुक्रवार को नारायण टॉकीज चौक पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों का पुतला फूंका गया।
IndiGo Manager Death : भोपाल में एयरलाइंस फ्लाइट मैनेजर की मौत, घर में मिला शव
पुलिस और कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी
कांग्रेस कार्यकर्ता पुतले लेकर कार्यालय से चौक तक पहुंचे थे। जैसे ही पुतला जलाने की कोशिश की गई, पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई, लेकिन अंत में पुतला दहन कर दिया गया।
किन मंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल, विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया।
IndiGo Manager Death : भोपाल में एयरलाइंस फ्लाइट मैनेजर की मौत, घर में मिला शव
प्रदर्शन के प्रमुख कारण
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कफ सिरप के सेवन से हुई मौतों के मामले में जवाबदेही तय नहीं की गई। साथ ही सेना के जवानों और महिलाओं को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी का भी विरोध किया गया। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर भी जवाब मांगा गया।
इस्तीफे की मांग
कांग्रेस ने तीनों मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की है। विधानसभा में दिए गए एक बयान के बाद से प्रदेश में राजनीतिक विवाद भी जारी है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।