Latest

MP Women Safety : एमपी में 6 साल में ढाई लाख महिलाएं लापता, विधानसभा में उठा मुद्दा

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश विधानसभा में लापता महिलाओं का मुद्दा उठा
  • 6 साल में 2 लाख से ज्यादा महिलाएं और 65 हजार बच्चियां गायब
  • 50 हजार से अधिक अब तक नहीं मिलीं
  • डॉ. विक्रांत भूरिया ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
  • विशेष जांच समिति बनाने की मांग

MP Women Safety : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश विधानसभा में हाल ही में पेश किए गए आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले 6 साल में राज्य से करीब 2 लाख महिलाएं और 65 हजार से ज्यादा बच्चियां लापता हुई हैं।

Rajgarh Drug Factory : राजस्थान विधानसभा में गूंजा राजगढ़ ड्रग फैक्ट्री मामला

50 हजार से ज्यादा अब तक नहीं मिलीं

कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने सदन में बताया कि इन लापता महिलाओं में से 50 हजार से ज्यादा अब तक नहीं मिल सकी हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया।

बड़े शहर भी अछूते नहीं

इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों से भी हजारों महिलाओं के गायब होने की बात सामने आई है। इसके अलावा धार, झाबुआ और अलीराजपुर जैसे आदिवासी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में बच्चियां लापता हुई हैं।

Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कर्मचारियों को फ्री सफारी

विशेष कमेटी बनाने की मांग

कांग्रेस ने मांग की है कि इस गंभीर मामले की जांच के लिए विशेष कमेटी बनाई जाए। साथ ही यह भी आशंका जताई गई है कि मामला किसी बड़े या अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

सरकार से जवाब की मांग

विपक्ष का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में राजनीतिक बहस तेज हो गई है।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *