Latest

BHOPAL CYBER FRAUD : भोपाल में 30 घंटे में 34 साइबर फ्रॉड, 1.53 करोड़ की ठगी

हाइलाइट्स

  • भोपाल में 30 घंटे में 34 साइबर फ्रॉड के केस दर्ज
  • 12 थानों में कुल 34 FIR
  • 1.53 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी
  • व्हाट्सएप, विदेशी ट्रेडिंग और नौकरी के नाम पर ठगी
  • अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़े मामलों का खुलासा

BHOPAL CYBER FRAUD : भोपाल। भोपाल में साइबर ठगों ने बीते 30 घंटे में बड़ा खेल कर दिया। शहर के 12 थानों में कुल 34 FIR दर्ज की गई हैं।

इन मामलों में करीब 1 करोड़ 53 लाख 76 हजार 531 रुपए की ठगी की गई है। लगातार बढ़ते मामलों से साफ है कि साइबर अपराधी राजधानी को सॉफ्ट टारगेट बना रहे हैं।

TT Nagar Police : भोपाल में 24 घंटे में चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार

BHOPAL CYBER FRAUD : साकेत नगर में सबसे बड़ी ठगी

साकेत नगर निवासी राजेश से करीब 50.98 लाख रुपए ठग लिए गए। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन कर कमाई का लालच दिया और निवेश के नाम पर रकम ऐंठ ली।

अलग-अलग इलाकों में ठगी के मामले

  • कमला नगर थाना क्षेत्र में विदेशी ट्रेडिंग के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी।

  • हबीबगंज थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठगे गए।

  • पिपलानी इलाके में एक महिला से 12 लाख 25 हजार रुपए की ठगी।

  • बागसेवनिया क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया और 12 लाख रुपए उड़ा लिए।

JP Hospital Bhopal: भोपाल के जेपी अस्पताल में आग, ओपीडी ब्लॉक में मची अफरा-तफरी

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान लिंक, व्हाट्सएप ग्रुप और फर्जी कॉल से सावधान रहें। किसी भी प्रकार का निवेश या भुगतान करने से पहले जानकारी की पुष्टि जरूर करें।

साइबर सेल मामलों की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *