Latest

TT Nagar Police : भोपाल में 24 घंटे में चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार

हाइलाइट्स

  • भोपाल के नॉर्थ टीटी नगर में बड़ी चोरी का खुलासा
  • टीटी नगर थाना की 24 घंटे में कार्रवाई
  • 2.50 लाख रुपए नगद और करीब 3 लाख की ज्वेलरी बरामद
  • शातिर महिला आरोपी गिरफ्तार
  • बाणगंगा इलाके में शिव बारात के दौरान सूना घर बना निशाना

TT Nagar Police : भोपाल।  भोपाल के नॉर्थ टीटी नगर इलाके के बाणगंगा क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में एक शातिर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Online Exam Fraud : भोपाल में ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा, किसी और से दिलवाई परीक्षा

शिव बारात के दौरान हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने घर में ताला लगाकर शिव बारात में शामिल होने मंदिर गई थीं। इसी दौरान घर सूना देखकर चोरों ने मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के कब्जे से

  1. ₹2.50 लाख नगद
  2. सोने का मंगलसूत्र
  3. कान की बाली
  4. सोने की चेन
  5. चांदी का गुच्छा

बरामद किया है। कुल मिलाकर करीब 3 लाख रुपए की ज्वेलरी जब्त की गई है।

JP Hospital Bhopal: भोपाल के जेपी अस्पताल में आग, ओपीडी ब्लॉक में मची अफरा-तफरी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही टीटी नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई।

24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि क्या वह किसी और वारदात में भी शामिल रही है।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *